Author: Fact File

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष और डुमरी से विधायक जयराम कुमार महतो का बरवाअड्डा के थाना प्रभारी को कथित तौर पर गाली-गलौज से जुड़े एक कथित ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में सिसायत भी गर्माने लगी है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी खुलकर जयराम महतो के समर्थन में उतरे हैं, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जेएलकेएम को बीजेपी की बी टीम बताते हुए सुदेश महतो पर तंज कसते हुए कहा है कि बीजेपी का टिश्यू पेपर बनना छोड़ दें. और झारखंडियों के सवाल पर लड़ें. जेएमएम ने एक्स पर दो पोस्ट किए हैं. एक में पार्टी…

Read More

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस थानों में सीसीटीवी  कैमरे लगाने के मामले में राज्य सरकार के रवैए पर नाराजगी जाहिर करते हुए चार हफ्ते में इसे लगाने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि क्यों नहीं इस मामले में डीजीपी को अवमानना नोटिस जारी किया जाए. चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने सरकार को 30 सितंबर तक राज्य के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और इसका अनुपालन रिपोर्ट अदालत में दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को संयुक्त रूप से शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है.…

Read More

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और भाजपा पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति में झारखंड के आदिवासी-मूलवासी, गरीब और अपने अधिकार की आवाज उठाने वाले हर व्यक्ति को संदेह की नजर से देखना एक खतरनाक मानसिकता बन गई है. क्या भाजपा की नजर में हर आदिवासी-मूलवासी, हर झारखंडी और केंद्र की नीतियों पर सवाल उठाने वाला व्यक्ति ‘दिमागी नक्सल’ है. पांडेय ने कहा कि चुनी हुई सरकार और उसके मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए नक्सल जैसे गंभीर शब्दों का राजनीतिक इस्तेमाल भाजपा की हताशा…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है. इसमें सरकार द्वारा 25 अगस्त को जेपीएससी और जेएसएसी की परीक्षाओं में सुधार और निगरानी के लिए गठित एक कमेटी पर सवाल उठाया है. मरांडी ने कहा है कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है कि फरवरी 2024 से JSSC के अध्यक्ष पद पर आसीन वित्त सचिव प्रशांत कुमार को ही इस समिति में शामिल कर दिया गया है. उन्होंने कहा है, “सितंबर 2024 की विवादित JSSC-CGL परीक्षा प्रशांत कुमार के कार्यकाल में आयोजित हुई. परीक्षा रद्द करनी पड़ी.  JSSC कार्यालय में छापेमारी हुई.  आयोग के…

Read More

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष और डुमरी से विधायक जयराम कुमार महतो का बरवाअड्डा के थाना प्रभारी को कथित तौर पर गाली-गलौज से जुड़े एक कथित ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में विवाद गहराता जा रहा है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने पहले विधायक से माफी मांगने को कहा था. इससे जयराम ने साफ इनकार किया. अलबत्ता यह भी कहा कि इस तरह की भभकी से वे डरते नहीं. इस बीच बुधवार को एसोसिएशन ने पांच दिनों के अंदर विधायक की गिरफ्तारी की मांग की है. बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रेस कांफ्रेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों…

Read More

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 का विरोध कर रहे झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस की सरकार पर हमला बोला है. इसके साथ ही कहा है कि इस संशोधन विधेयक का खिलाफत करने के पीछे राज्य में अवैध खनन सिंडिकेट को बचाने की छटपहाट है. प्रदेश बीजेपी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में रघुवर दास ने एमएमडीआर संशोधन कानून को राज्य और राष्ट्र के हित में बताया. उन्होंने कहा कि इससे राज्य में वैध खनन को बढ़ावा मिलेगा और अवैध खनन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. सेस पर राज्य सरकार से सवाल…

Read More

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष और डुमरी से विधायक जयराम कुमार महतो का धनबाद में बरवाअड्डा के थाना प्रभारी को कथित तौर पर गाली-गलौज से जुड़े एक कथित ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब जयराम के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी आगे आए हैं. बाबूलाल मरांडी ने पुलिस एसोसिएशन के उन बयानों पर पलटवार किया है, जिसमें जयराम महतो से माफी मांगने को कहा गया है. मरांडी ने कहा है, आज अगर जनप्रतिनिधि और पुलिस के बीच ऐसी स्थिति पैदा हो रही है, तो इसके लिए राज्य सरकार की…

Read More

रांचीः झारखंड में आदर्श विद्यालय योजना के अंतगर्त और 100 सीएम एक्सीलेंस ऑफ स्कूल विकसित किए जाने की योजना को लेकर मंगलवार को हुई हेमंत सोरेन कैबिनेट ने 7 अरब, 21 करोड़, 43 लाख 25 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. इन स्कूलों के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर विकसित होने से इस श्रेणी के कुल 180 स्कूल राज्य में हो जाएंगे. अभी 80 स्कूल को सीएम एक्सीलेंस ऑफ स्कूल का दर्जा प्राप्त है. इन स्कूलों का उद्देश्य ग्रामीण और सामान्य बच्चों को निजी स्कूलों जैसी सीबीएसई (CBSE) स्तर की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मुफ्त प्रदान…

Read More

रांचीः सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ झारखंड (सीयूजे) के शिक्षा विभाग के इंटीग्रेटेड बीए बीएड के छात्र कौशिक कुमार होता को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से एक राष्ट्रीय स्तर की विशेष उपलब्धि के लिए आधिकारिक मान्यता मिली है. कौशिक ने माय भारत पोर्टल के माध्यम से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, केंद्र सरकार द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्विज में भाग लिया था. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उपलब्धि की जांच और सत्यापन के बाद इसे आधिकारिक रूप से प्रमाणित किया. कौशिक के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि इससे पहले भी उनका नाम कई प्रतिष्ठित रिकॉर्ड पुस्तकों में दर्ज हो चुका है.…

Read More

रांचीः छात्रों के द्वारा आयोजित सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान तैनात दंडाधिकारी के द्वारा छात्रों पर की गई एकतरफा कार्रवाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भाजपा के अन्य नेताओं के साथ मंगलवार को रांची सदर के अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी के कार्यालय पहुंचे. मरांडी ने कहा कि किसी भी पदाधिकारी को सरकार की कठपुतली बनने की बजाय कानून और विधि सम्मत काम करना चाहिए, लेकिन पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान नियुक्त दंडाधिकारी ने एकतरफा कार्रवाई की है.   सीओ से मिलने के बाद मीडिया से उन्होंने कहा, “छात्रों के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान जेएमएम के नेताओं और…

Read More