Author: Fact File

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (E-Waste) के उचित निष्पादन को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर महत्वपूर्ण सुनवाई की. चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने इस मामले को पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिहाज से बेहद गंभीर बताया है. अदालत ने राज्य सरकार और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जेपीएससीबी) को नोटिस जारी कर इस संबंध में विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. इस मामले में अगली सुनवाई दो जुलाई को होगी. हाइकोर्ट ने पूछा सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने प्रतिवादियों (राज्य सरकार और प्रदूषण बोर्ड) से मुख्य रूप से यह जानना…

Read More

रांचीः झारखंड में राज्यसभा के लिए होने वाले चुनाव में एनडीए के समर्थन से पर्चा दाखिल करने के बाद उद्योगपति और पूर्व सांसद परिमल नथवानी ने कहा है कि झारखंड मेरी कर्मभूमि रही है. एक बार फिर सेवा करना सौभाग्य होगा. सोशल मीडिया के एक्स पर नथवानी ने कहा, “मैंने झारखंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने चौथे कार्यकाल के लिए एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है. यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है क्योंकि मैंने 2008 में झारखंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी और यहां से…

Read More

पश्चिम बंगाल में चुनावी बड़ी हार के बाद ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है. खबरों के मुताबिर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 20 सांसदों ने अलग गुट बनाने का दावा किया है. बागी सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने का ऐलान भी कर दिया है. एनडी टीवी के मुताबिक टीएमसी की बागी सांसद डॉ. शर्मिला सरकार ने बताया कि है 20 सांसद अलग गुट बनाने और एनडीए को सपोर्ट देने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि नए गुट की चीफ व्हिप काकोली घोष होंगी, जबकि शताब्दी घोष डिप्टी लीडर होंगी. बागी सांसद अब खुद को ही ‘असली टीएमसी’ भी…

Read More

खूंटीः खूंटी पुलिस ने रनिया थाना क्षेत्र से अफीम की खरीद-बिक्री करने आए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लगभग 2.328 किलोग्राम अवैध गीली अफीम बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है. इसके साथ ही पुलिस ने दो बाइक और तीन टचस्क्रीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाथ लोमगा, बिरसा बरजो, सुपाए कन्डायबुरु और गांदु बरजो उर्फ संदीप बरजो के रूप में हुई है. ​एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है कि सूचना मिली थी कि रनिया थाना क्षेत्र के तांबा गांव के पास…

Read More

पलामूः पलामू के जपला मेंमालगाड़ी के इंजन में घुसकर वीडियो बनाने और उसे इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक युवती के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है. इसके साथ ही रेलवे ने युवती की पहचान करते हुए उसे समन किया. युवती की पहचान मेदिनीनगर निवासी उर्मिला कुमारी के रूप में की गई. आरपीएफ द्वारा समन जारी किए जाने के बाद युवती नबीनगर रोड आरपीएफ पोस्ट पहुंची. पूछताछ के दौरान उसने वायरल वीडियो में स्वयं के होने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की बात स्वीकार कर ली.…

Read More

रांचीः झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. नामांकन से पहले नथवानी भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल के घर पहुंचे थे. वहां पर एनडीए के विधायकों से उन्होंने मुलाकात की. इसके बाद नवीन जायसवाल, सीपी सिंह समेत बीजेपी के कई विधायक उनका नामांकन कराने परिमल नथवानी झारखंड से वर्ष 2008 और 2014 में राज्यसभा सांसद रह चुके हैं. इसके बाद वे आंध्र प्रदेश से भी राज्यसभा गए हैं, झारखंड में बीजेपी के 21 और एनडीए के 24 विधायक हैं. परमल…

Read More

रांचीः झारखंड में दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बैजनाथ राम और कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा ने अपना नामांकन भरा. दोनों उम्मीदवारों के नामांकन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस के पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सरकार के कई मंत्री और विधायक मौजूद थे. सत्तारूढ़ दलों के नेताओं ने दोनों सीटों पर जीतने का दावा किया है. मतदान 18 जून को होगा. और इसी दिन नतीजे भी आएंगे. 56 विधायक अब आगे क्या गौरतलब है कि सत्तारूढ़ दलों के पास 56 विधायक हैं. जबकि अकेले झामुमो के…

Read More

रांचीः झारखंड में राज्यसभा के लिए दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सोमवार, आठ जून को नामांकन की आखिरी तारीख है. इस बीच उद्योगपति परिमल नथवानी बीजेपी के विधायक और मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल से मिलने उनके आवस पहुंचे हैं. भाजपा ने अब तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है. संकेत साफ हैं कि भाजपा परमिल नथवानी का समर्थन करेगी. सोमवार की सुबह  बीएमडब्ल्यू कार से नथवानी जायसवाल के घर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. खबर है कि नाथवानी थोड़ी देर में झारखंड विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इससे पहले वे भाजपा…

Read More

रांचीः झारखंड में राज्यसभा के लिए दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दलों में कांग्रेस को रविवार की रात राहत मिली, जब हेमंत सोरेन के आवास पर सभी सहयोगी दलों के विधायकों रात्रि भोज के बहाने बैठक हुई. कांग्रेस के रणनीतिकार और चुनावी पर्यवेक्षक बनकर शनिवार की शाम रांची पहुंचे छत्तीगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की हेमंत सोरेन से लंबी मुलाकात और बातचीत के बाद सोरेन के तेवर नरम पड़े हैं. नतीजा यह हुआ कि हेमंत सोरेन ने विधायकों को एक साथ बैठाया और चुनाव में झामुमो, कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने को कहा.…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने रिम्स टू के निर्माण को लेकर रैयतों तथा आदिवासियों की जमीन लेने के मामले में मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा है कि सरकार के निर्णय के खिलाफ नगड़ी मौजा के हर गांव में डुगडुगी बजेगा और आदिवासियों का महाजुटान भी होगा. रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि सत्ता के घमंड में सरकार ने ग्रामीणों से बिना बात किए रिम्स-2 का काम शुरू कर दिया . यह स्पष्ट नहीं किया गया कि भूमि अधिग्रहण की आखिर प्रक्रिया क्या है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता से नगड़ी गांव…

Read More