Author: Fact File
लातेहारः एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने लातेहार में जिला परिषद के प्रधान सहायक (बड़ा बाबू) संतोष सिंह को 65 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम संतोष सिंह को अपने साथ लेकर पलामू मुख्यालय गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. शिकायतकर्ता संवेदक संतोष पांडेय उर्फ बबलू पांडेय ने एसीबी को जानकारी दी थी कि बड़वागड़हा में दो वर्ष पूर्व कार्य पूरा होने के बाद टाइम एक्सटेंशन से संबंधित फाइल को रोककर बड़ा बाबू पैसों की मांग कर रहे हैं. संवेदक का आरोप है कि संतोष सिंह ने फाइल को आगे बढ़ाने के…
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को 18 ज़िलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. पहले चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. इन 121 सीटों के लिए कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस चरण में पटना, मुज़फ़्फ़रपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेख़पुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर ज़िलों में वोटिंग हो रही है. बिहार की सियासत के ज़्यादातर बड़े चेहरों की सीटें पहले चरण की वोटिंग में ही शामिल हैं. खास बात यह है कि पहले चरण में…
खूंटीः रनिया के थानेदार विकास कुमार जायसवाल पर दो नवंबर को किए गए जानलेवा हमले और जवान अनीष बारला से हथियार छीनने के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।. रनिया से खूंटी लाने के क्रम में इन सभी आरोपियों को रनिया बाजार में घुमाया गया, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. जेल भेजे गए आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ममरला टेंगरा गांव निवासी सुखदेव झोरा उर्फ भोको (20 वर्ष), रनिया के जापुद झोराटोली निवासी सेनेतर भेंगरा उर्फ सोनू (24…
रांचीः झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के इस्तीफे की खबर सुबह से ही चर्चा में है, लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आखिरकार, अपनी सेवानिवृत्ति के सात महीने बाद, डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मंगलवार को कथित तौर पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया. हालाँकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन झारखंड पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की है. सूत्रों ने यह भी संकेत दिया है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. इधर राजनीतिक और…
रांचीः राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि इस साल अतिवृष्टि से किसानों का नुकसान 25 से 30 प्रतिशत तक होता दिख रहा है. यह बढ़कर 40 प्रतिशत तक भी पहुंच सकता है. ऐसे में अधिकारियों को किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखानी होगी. मंगलवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय रबी कर्मशाला 2025-26 को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि रबी फसल से संबंधित जानकारी को हर किसान तक पहुंचाना है ताकि अधिक पैदावार की दिशा में कदम बढ़ाया जा सके. उन्होंने कहा कि बिरसा फसल बीमा से आच्छादित किसानों को मुआवजा…
रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उप निदेशक (ड्रग कंट्रोलर) रितु सहाय के मामले में आरोप लगाया है कि झारखंड की प्रशासनिक व्यवस्था में लापरवाही और अराजकता व्याप्त है. उन्होंने दो पत्रों का हवाला दिया है. और कहा है कि पहला पत्र 9 सितंबर 2025 का है, जिसमें उप निदेशक (ड्रग कंट्रोलर) रितु सहाय को संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नत किया गया था. इस आदेश में कहीं भी यह उल्लेख नहीं है कि उन्हें निदेशक का प्रभार सौंपा गया है. वहीं, दूसरा पत्र 30 अक्टूबर 2025 का है, जिसमें राज्य सरकार की ओर…
रांचीः झारखंड के हजारीबाग में हुए वन भूमि घोटाले में गिरफ्तार कारोबारी और नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को राहत देने से इनकार करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका और जमानत याचिका खारिज कर दी है. विनय सिंह ने जमानत तथा उनकी पत्नी ने अग्रिम जमानत की अर्जी लगायी थी. सोमवार को कोर्ट ने दोनों आरोपियों को राहत देने से इनकार करते हुए अग्रिम जमानत याचिका और जमानत याचिका खारिज कर दी है. स्निग्धा सिंह और विनय सिंह की याचिका खारिज होने से दोनों को बड़ा झटका लगा है. विनय सिंह…
रांचीः JSSC -CGL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) में कथित पेपर लीक मामले की सीबीआइ से जांच कराने की मांग के लिए दायर याचिका पर हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. सोमवार को राज्य सरकार, JSSC और वादियों एवं सफल अभ्यर्थियों की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब कोर्ट मंगलवार को अपना फैसला सुनाएगा. हाईकोर्ट क्या फैसला सुनाएगा, इसे लेकर लाखों अभ्यर्थियों की निगाहें टिकी हैं. इस परीक्षा में पेपर लीक की जांच साआइडी भी कर रही है. राज्य सरकार की ओर से गुरुवार को महाधिवक्ता राजीव रंजन…
रांची_ झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआइवी संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में भाजपा द्वारा राज्यव्यापी धरना देने को “निर्लज्ज राजनीति”बताया है. उन्होंने कहा कि भाजपा बच्चों की सेहत से जुड़े मामले पर भी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय है. पांडेय ने कहा कि जैसे ही थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने की घटना सामने आई, माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को जांच का आदेश दिया। वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.…
घाटशिलाः झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और सबसे बड़े दारोमदार हेमंत सोरेन ने कहा है कि घाटशिला उपचुनाव में प्रचार की कमान संभालते हुए कहा है कि जेएमएम के उम्मीदवार सोमेश सोरेन दूर तक चलेंगे. सोमेश कोरा कागज हैं, जो लिखा जाएगा वही बनेंगे. घाटशिला की जनता उन्हें भरपूर समर्थन देगी. हेमंत सोरेन ने घाटशिला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत लोग कहते हैं मंत्री नहीं बनाया. हमें पता है कि मंत्री कब बनाना है. सोमेश आने वाली पीढ़ी के लिए राजनीति करेंगे और घाटशिला की जनता की सेवा भी. चुनावी सभा में…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us