Author: Fact File

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ और इन दोनों आयोग में भर्तियों में सुधार को लेकर रांची में हुए छात्र आंदोलन के दौरान एक्स पर सुर्खियों में JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के अकाउंट पर अब रांची साइबर क्राइम पुलिस की जांच शुरू हो गई है. यह अकाउंट अब भी सक्रिय है और इस हैंडल पर किए गए पोस्ट, सूचना पर छात्र, अभ्यर्थी, मीडिया तथा पुलिस, प्रशासन की नजर बनी रहती है. साइबर क्राइम पुलिस यह जानने की कोशिशों में जुटी है कि इस अकाउंट का हैंडलर कौन है. इसके साथ ही…

Read More

रांचीः रांची जिला प्रशासन ने धरना-प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली एवं आमसभा के आयोजन के संबंध में आवश्यक सूचना जारी की है. इस तरह के किसी कार्यक्रम के लिए सक्षम पदाधिकारी एसडीओ से पूर्व अनुमति लेनी होगी. यह पूरे जिले में लागू होगा. रांची जिले में दो अनुमंडल हैं. सदर रांची और बुंडू. बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में इस प्रकार के किसी कार्यक्रम, आंदोलन के लिए वहां के एसडीओ से पूर्व अनुमति लेनी होगी. जिला प्रशासन ने जारी सूचना में कहा है कि जुलूस एवं रैली के लिए बाकायदा प्रस्तावित मार्ग, आयोजन की तिथि, प्रारंभ एवं समाप्ति समय तथा संभावित प्रतिभागियों की…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ शनिवार को पहली बैठक की जिसमें चुनावी रणनीति और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क को लेकर चर्चा की गई. बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं एवं पहलों को जनता तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया. दिन में और बैठकें प्रस्तावित हैं, जिनमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और राज्य प्रभारी शामिल होंगे. भाजपा ने इस सप्ताह की शुरुआत में नितिन नवीन के नेतृत्व में नयी राष्ट्रीय टीम की…

Read More

रांचीः  जेएसएससी-सीजीएल समेत चार परीक्षाओं और नियुक्तियों को सरकार के द्वारा रद्द करने के फैसले को झारखंड हाईकोर्ट से रोक के बाद सरकार के रवैये के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने के दौरान शुक्रवार को रांची में हुए हंगामे और मारपीट के मामले को लेकर कोतवाली थाना में तीन एफआईआर दर्ज करवाई गई है. इन मामलों में कुल 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि करीब 200 अन्य लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. इनमें कई अज्ञात लोग भी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, पूरा मामला जेपीएससी-जेएसएससी रिफार्म मंच के बैनर तले…

Read More

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की एक और परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स को परेशानी से उस वक्त गुज़रना पड़ा, जब बिजली गुल हो गई. इन स्टूडेंट्स के लिए अब दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी. शनिवार, 22 अगस्त को एनटीए ने एआईएपीजीटी परीक्षा आयोजित की. राजस्थान के जयपुर में शनिवार को एक परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने से कंप्यूटर बंद हो गए, जिसके कारण 49 परीक्षार्थी ‘आयुष पीजी’ प्रवेश परीक्षा पूरी नहीं कर सके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एनटीए के मुताबिक़, इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रैंस टेस्ट शनिवार को देशभर के 200 केंद्रों में आयोजित की गई. एनटीए ने…

Read More

रांचीः झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता मिथिलेश ठाकुर ने कहा है कि छात्र आंदोलन को लेकर उपजे विवाद में बीजेपी ही भड़का रही है. रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने छात्रों की आड़ में बीजेपी पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग जायज थी और आंदोलन को झामुमो समेत इंडिया अलायंस के दलों का नैतिक समर्थन मिला था. मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की जांच की प्रक्रिया शुरू की…

Read More

जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने हजारीबाग, गिरिडीह, रांची और गढ़वा में पुतला दहन के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, मारपीट और दमनात्मक कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रहार बताते हुए दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की. ऐसा कभी नहीं हुआ जयराम महतो ने कहा कि झारखंड के 26 वर्षों के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण में आंदोलनकारी छात्रों के साथ इस तरह की कार्रवाई की गई हो. उन्होंने…

Read More

रांचीः जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक के बाद सरकार के रुख के खिलाफ शुक्रवार को छात्रों के पुतला दहन कार्यक्रम में पुलिसिया बर्ताव और गिरिडीह और रांची में पिटाई को लेकर प्रदेश में मुख्य विपक्ष भाजपा आग बबूला है. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में छात्रों पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा हुए हमले एवं बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की भर्त्सना करते हुए झारखंड में पिछले 6 वर्षों में जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल सहित सभी आयोजित भर्ती परीक्षा की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया…

Read More

झारखंड के रामगढ़ ज़िले में बरकाकाना थाना क्षेत्र के हेहल स्थित सीमेंट एंड इस्पात के पावर प्लांट में शनिवार को तड़के अचानक ब्लास्ट हो गया. हादसे में प्लांट में कार्यरत तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक इंजीनियर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस और फ़ैक्ट्री अधिकारियों के अनुसार, यह धमाका सुबह करीब 4 बजे पावर जनरेशन यूनिट के अंदर हुआ, जब इंजीनियर, टेक्निकल स्टाफ़ और अन्य कर्मचारी नाइट ड्यूटी पर थे. बताया जा रहा है कि धमाका टरबाइन सेक्शन में हुआ, जिससे आग लग गई और…

Read More

रांचीः झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (जेएसएसी- सीजीएल) को रद्द किए जाने के सरकार के फैसले पर झारखंड हाईकोर्ट की रोक के बाद JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने शुक्रवार की शाम सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाने का आह्वान किया. छात्रों का आरोप है कि सरकार ने मामले को सही से देखा नहीं. मंंच के इसी आह्वान पर गिरिडीह में पुतला जलाने निकले छात्रों को सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दौड़ा- दौड़ाकर पीटा. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और छात्र संगठनों के साथ…

Read More