Author: Fact File

कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगांवा प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पोखरडीहा की कई लड़कियां विरोध प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गईं. इस स्कूल में शिक्षकों की कमी है. हफ्ते भर से स्कूली छात्राएं शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग उठा रही थीं. शिक्षकों की कमी को लेकर छात्राओं का आक्रोश शुक्रवार को सड़क पर उतर आया. बड़ी संख्या में छात्राएं शिक्षक की कमी दूर करने की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं और ब्लॉक का घेराव कर प्रदर्शन किया. स्कूल से जुलूस की शक्ल में निकलीं छात्राओं ने सड़क पर सभा की. इसके बादर प्रखंड…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी की पूर्व सदस्य अनिमा हांसदा के एक इंटरव्यू को लेकर हेमंत सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार को घेरा है. मरांडी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इंगित करते हुए कहा “झारखंड लोक सेवा आयोग की पूर्व सदस्य अनिमा हांसदा ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में खुलासा किया था कि जेपीएससी में व्याप्त कदाचार और अनियमितताओं की जानकारी आपके राजदार और कथित ‘सुपर सीएम’ के रूप में चर्चित मंत्री सुदिव्य कुमार उर्फ सोनू को बहुत पहले ही दे दी गई थी. इसके बावजूद मंत्री जी लंबे समय तक खामोश रहे.…

Read More

रांचीः झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (जेएसएसी- सीजीएल को रद्द किए जाने के सरकार के फैसले पर झारखंड हाईकोर्ट में स्टे लगते ही तीन दिनों से प्रोजेक्ट भवन (झारखंड मंत्रालय) के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों के चेहरे पर रौनक लौट आई. उन्होंने तिंरगा यात्रा निकाली और खुशियों का इजहार किया. इस परीक्षा में 1932 अभ्यर्थी सफल हुए हैं और सरकार के अलग-अलग विभागों में अलग-अलग पदों पर कार्यरत हैं. 18 अगस्त को जेएसएससी- सीजीएल की परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच सरकार ने इस नियुक्ति को रद्द कर दिया था. सरकार…

Read More

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच जेएसएससी-सीजीए के चयनित अभ्यर्थियों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने जेएसएससी-सीजीएल नियुक्ति को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है. मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी. हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद परीक्षा के माध्यम से चयनित 1,932 अभ्यर्थियों की नियुक्ति और नौकरी पर तत्काल मंडरा रहा संकट फिलहाल टल गया है. इससे पहले बुधवार को हाईकोर्ट ने जेपीएससी की 11वीं-13वीं नियुक्ति और फूड सेफ्टी की परीक्षा को रद्दद किए जाने पर रोक लगाया था. दरअसल, सरकार के…

Read More

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा स्वतंत्र और समयबद्ध जांच की मांग करते हुए भारत के सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है. अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत द्वारा प्रतिनिधित्व किए जा रहे कार्यकर्ता हरिशरण देवगन द्वारा दायर याचिका में मामले की शीघ्र सुनवाई के लिए मौखिक रूप से उल्लेख करने का तत्काल अनुरोध भी किया गया है. याचिका में तर्क दिया गया कि राज्य सरकार द्वारा परीक्षा रद्द करने के बावजूद जवाबदेही तय की जानी चाहिए और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। याचिका में अदालत…

Read More

झारखंड सरकार द्वारा जेपीएससी की 11वी से 13 वीं की परीक्षा रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक के बाद जेपीएससी-जेएसएसी रिफॉर्म मंच की प्रतिक्रिया सामने आई है. मंच ने कहा है कि सरकार ने लाखों छात्रों के साथ छल किया है. गुरुवार को हाईकोर्ट ने 11वीं से 13वीं की परीक्षा तथा फूड सेफ्टी ऑफिसर की परीक्षा को रद्द किए जाने के सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है. सरकार ने रांची में जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के तेवर को देखते हुए 22 परीक्षाओं को रद्द किया है. एक नई लड़ाई शुरू हो गई…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी, फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्ति रद्द करने के सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक को लेकर हेमंत सरकार की नीयत पर सवाल उठाया है. मरांडी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह आशंका हमने पहले ही दिन व्यक्त कर दी थी कि छात्रों के प्रति सरकार की नीयत ठीक नहीं है। जिस तरीके से सरकार बिना उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाए, तुगलकी फरमान जारी कर एक झटके में JPSC-JSSC की नियुक्तियों और परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा कर रही थी, हमने उसी समय कहा था कि यह फैसला…

Read More

रांचीः एंटी करप्शन ब्यूरो ने चाईबासा जिले के बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जमशेदपुर एसीबी की टीम ने की है. जानकारी के अनुसार, बंदगांव थाना क्षेत्र में अफीम तस्करी से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी का नाम हटाने और उसे केस में राहत देने के एवज में थाना प्रभारी ने 15 हजार रुपये की घूस मांगी थी. घूस देने से इनकार करते हुए पीड़ित ने इसकी शिकायत जमशेदपुर एसीबी से की. शिकायत के बाद एसीबी ने मामले का गुप्त सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने…

Read More

खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा  की विस्तारित केंद्रीय समिति की बैठक पार्टी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अगुवाई में हुई. रायशुमारी में झामुमो ने इसे काला कानून कर दिया और निर्णय लिया कि पुरजोर तरीके से इसका विरोध किया जाएगा. जेएमएम के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “झारखंड और झारखंडवासियों ने आगे बढ़ना शुरू किया ही था कि केंद्र सरकार द्वारा खनन कानून में दुर्भाग्यपूर्ण संशोधन लाकर झारखंड जैसे कमजोर राज्य पर कुठाराघात करने का काम किया गया है. समस्त झारखंड इस कानून का पुरजोर विरोध करता…

Read More

रांचीः झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में कथित अनियमितता के खिलाफ सीआईडी की जांच तेज हुई है. जांच एजेंसी की एसआईटी ने 37 संदिग्ध लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ की है. सीआईडी ने जारी रिलीज में बताया है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिनांक 21 9.2024 एवं दिनांक 22 9 2024 को आयोजित झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में कथित अनियमितता के संबंध में सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 दर्ज है. इसी कांड के अनुसंधान में 37 संदिग्ध लोगों को नोटिस देकर पूछताछ की गई है. गौरतलब है कि इस परीक्षा में…

Read More