Author: Fact File

रांचीः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में दखल देना शुरू कर दिया है. पार्टी के प्रमुख जयराम कुमार महतो ने जंगल महल के रास्ते गोलबंदी करना शुरू कर दिया है. रविवार को इसी सिलसिले में पुरुलिया जिले के जयपुरर थाना क्षेत्र में एक बड़ी सभा कर जयराम ने अपपनी ताकत का प्रदर्शन किया. जयपुर थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट मोड़ स्थित गोविंद महतो स्टेडियम में जयराम ने जंगल महल के लोगों के पिछड़ेपन और विकास की धीमी गति पर पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला बोला. इसके  साथ ही उन्होंने एलान किया कि पश्चिम बंगाल में 2026 में…

Read More

मोकामा विधानसभा क्षेत्र में दुलारचंद की हत्या के बाद कई अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है. कार्रवाई को लेकर चुनाव आयोग ने शनिवार शाम आदेश जारी किया है. इसके तहत बाढ़-1 क्षेत्र के एसडीओ और मोकामा विधानसभा सीट के रिटर्निंग ऑफ़िसर चंदन कुमार को हटा दिया गया. चंदन कुमार की जगह पटना नगर निगम के एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर आशीष कुमार को भेजा गया है. कार्रवाई के सिलसिले में बाढ़ के एसडीपीओ राकेश कुमार को भी हटा दिया गया है. राकेश कुमार की जगह पर पटना सीआईडी के डीएसपी आनंद कुमार सिंह को भेजने का निर्देश दिया गया है. चुनाव…

Read More

खूंटी: खूंटी शहर के कदमा मोहल्ले में शनिवार की देर शाम एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई. शव कदमा तालाब के पास झाड़ियों में मिला है, जो खूंटी-तमाड़ रोड पर जीईएल चर्च के कब्रिस्तान के सामने से शांतिपुर-अमृतपुर जाने वाली सड़क पर स्थित है. पुलिस के अनुसार मृतक की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. शव मिलने की खबर फैलते ही…

Read More

रांचीः नक्सल उन्मूलन अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए केंद्रीय गृहमंत्री, भारत सरकार के द्वारा विशेष अभियान हेतु केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से झारखण्ड पुलिस के 14 पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया है. दक्षता पदक सम्मान पाने वालों में अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक, रेल (तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक, अभियान), डॉ माईकलराज एस पुलिस महानिरीक्षक, अभियान इन्द्रजीत माहथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर, सुरेन्द्र कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक (तत्कालीन पुलिस उप-महानिरीक्षक, बोकारो), मनोज स्वर्गियारी, समादेष्टा, झा०स०पु०-३. गोविन्दपुर, धनबाद (तत्कालीन पुलिस अधीक्षक, बोकारो), श्री मिथिलेश कुमार, उप-समादेष्टा, अभियान मुख्य तौर पर शामिल हैं.   इनके अलावा पुलिस अरव निरीक्षक…

Read More

रांची: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्त् मोर्चा के उम्मीदवार सोमेश सोरेन को भाकपा- माले ने समर्थन की घोषणा की है. झारखंड में भाकपा- माले विपक्ष के साथ है. भाकपा- माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर घाटशिला की जनता से इस उपचुनाव में भाजपा को परास्त करने की अपील की. सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि घाटशिला की जनता और समर्थकों से अपील है कि वह झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को बड़े अंतर से जीत दिलाकर देश भर में यह मैसेज देने का काम करें. पार्टी महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने दावा…

Read More

बिहार के मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की  प्रतिक्रिया सामने आई है. प्रशांत किशोर ने कहा, “जिन सज्जन की हत्या हुई है वो आधिकारिक तौर पर जन सुराज के सदस्य नहीं हैं. वो जन सुराज के आधिकारिक उम्मीदवार पीयूष जी का समर्थन कर रहे थे. ये दिखाता है कि बिहार में जिस जंगलराज की बात होती थी कि चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा होती थी, ये कहीं न कहीं उसी को दिखता है.” उन्होंने कहा, बाहुबली, बाहुबली से लड़ने में नही डरते, पर अच्छे लोगों से लड़ने में डरते हैं.…

Read More

रांचीः कलकत्ता हाइकोर्ट ने झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सहित कांग्रेस के तीन विधायकों नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप को विदेश यात्रा की अनुमति देने से इंकार कर दिया है. कोर्ट ने पश्चिम बंगाल राज्य सरकार की आपत्तियों को स्वीकार करते हुए तीनों विधायकों की याचिका खारिज कर दी. न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की एकल पीठ ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पासपोर्ट लौटाना या विदेश जाने की अनुमति देना उचित नहीं होगा. हाल में तीनों विधायकों ने इंग्लैंड में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन में भाग लेने की अनुमति के लिए अदालत में याचिका दायर की थी. बुधवार…

Read More

रांची: झारखंड में बरही विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक उमाशंकर अपने समर्थकों के साथ फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. अकेला के अलावा पलामू जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने भी गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने दोनों नेताओं और उनके समर्थकों को की सदस्यता दिलाई. कांग्रेस भवन, रांची में आयोजित पुनर्मिलन समारोह में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव भी मौजूद थे. दोनों नेताओं ने कहा है कि अकेले के आने से संगठन को मजबूती मिलेगी. उमाशंकर अकेला कांग्रेस के टिकट…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या की घटना को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू है. यह हमला उस समय हुआ जब वे जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के साथ बसावनचक गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे. हमलावरों ने पहले दुलारचंद यादव पर फायरिंग की. उनके पैर पर टायर के निशान भी मिले हैं. उनकी गाड़ी पर भी कई गोलियों के निशान हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. दुलारचंद यादव की गिनती मोकामा-टाल क्षेत्र के उन गिने-चुने…

Read More

पलामू: जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोची स्थित छठ घाट से 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़के के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया है कि जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें एक मृतक का चचेरा बहनोई अमित यादव और दूसरा चचेरा भाई संदीप यादव है. क्यों कर दी हत्या एसपी ने बताया कि पंकज यादव की गला घोंटकर हत्या की गई. अपहरण के बाद दोनों ने अपहृत पंकज यादव की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया.…

Read More