Author: Fact File
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि शहरों से गुजरने वाली सभी नदियों, तालाबों, डैमों, नालियों अथवा अन्य जलस्रोतों पर बनी अवैध संरचनाओं एवं अन्य निर्माण कार्यों को तत्काल बंद कराएं एवं पूर्व से बनीं अवैध संरचनाओं को युद्ध स्तर पर धवस्त कर मुक्त कराएं. उन्होंने सभी शहरी निकायों में अवस्थित नदी अथवा अन्य जलस्रोतों में हुए अवैध निर्माण को चिन्हित करते हुए लिखित नोटिस करने, अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने एवं अतिक्रमण कर निर्मित अवैध संरचनाओं को ध्वस्त करने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर कराने का भी निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि…
रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक सीट पर दावा ठोका है. इसी सिलसिले में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू और तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्का ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की. करीब डेढ़ घंटे की इस मुलाकात में दोनों सीटों पर सत्तारूढ़ दलों की जीत को लेकर चर्चा हुई. सीएम आवास से बाहर निकले कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से कहा कि पूरी बैठक काफी सकारात्मक रही है और एक मुद्दे पर दोनों दल सहमत हैं कि राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार की हार सुनिश्चित करना है. झारखंड…
झारखंडः 10 लाख का इनामी पीएलएफआई प्रमुख अमृत होरो को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार, 50 मामले दर्ज हैं
रांचीः रांची पुलिस ने पीएलएफआई के प्रमुख अमृत होरो को गिरफ्तार कर लिया है. नक्सल और उग्रवाद विरोधी अभियान में इसे पुलिस की अहम सफलता के तौर पर देखा जा रहा है. रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या होरो पर दस लाख रुपये का इनाम था. इसके साथ ही पुलिस ने दावा किया है कि अमृत की गिरफ्तारी से पीएलएफआई का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह से खत्म हो गया है. 34 वर्षीय अमृत के खिलाफ रांची, खूंटी, लोहरदगा, और गुमला जिले में कम से कम 50 मामले…
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है और उनसे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम जारी रखने को कहा है. सिद्धारमैया का इस्तीफ़ा स्वीकार होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी कल या रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाने की घोषणा कर सकती है. इस बीच मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शुक्रवार सुबह अपने बेटे यतींद्र सिद्धारमैया के साथ 10, जनपथ स्थित आवास पर राहुल गांधी से मुलाक़ात की. इस मुलाक़ात को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि सिद्धारमैया राज्यसभा की सीट की पेशकश पहले…
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 12 राज्यों के लिए 10.21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है. यह राशि झारखंड के अलावा असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के लिए जारी की गई है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 12 राज्यों को 10,021.42 करोड़ रुपए की ‘मूल स्वीकृति’ जारी की, जो मार्च 2029 तक ‘सभी के लिए आवास’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है. तीन गुना अधिक केंद्रीय मंत्री ने बताया…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में सीबीएसई कक्षा 12वीं की मूल्यांकन और परीक्षा परिणाम के बाद की प्रक्रियाओं से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई. धर्मेंद्र प्रधान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रों को हो रही समस्याओं का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी और छात्र हितैषी तरीके से किया जाए. उन्होंने कहा कि छात्रों के हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और सभी वास्तविक शिकायतों का जल्द समाधान किया जाएगा. बैठक में स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार, सीबीएसई अध्यक्ष…
केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों की तैयारियों को तेज करते हुए नई कृषि रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है. नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित खरीफ सम्मेलन-2026 को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना, किसानों की आय बढ़ाना और लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के कृषि मंत्री, वैज्ञानिक, वरिष्ठ अधिकारी, एफपीओ प्रतिनिधि और कृषि विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं. सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, संतुलित उर्वरक उपयोग, डिजिटल…
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पार्टी नेतृत्व से किए गए अपने वादे के मुताबिक़ अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. सिद्धारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है और राज्यपाल के लौटते ही उसके स्वीकार होने की उन्हें पूरी उम्मीद है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सिद्धारमैया ने कर्नाटक के राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है. राज्यपाल थावरचंद गहलोत, जो राज्य से बाहर हैं, आज रात लौट रहे हैं. इस्तीफ़े की घोषणा करते हुए सिद्धारमैया ने कहा, “मैंने आज अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है. मैं सोनिया गांधी, राहुल…
रांचीः डिलिस्टिंग और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर इन दिनों तल्ख तेवर दिखाने वाले भाजपा के नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड में चर्च को निशाने पर लिया है. सोशल मीडिया पर चंपाई सोरेन के एक पोस्ट पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. चंपाई सोरेन ने सवालिया लहजे में कहा है, जब आदिवासी प्रकृति पूजक होते हैं तो झारखंड में 5,000 से ज्यादा चर्च क्यों बनाये गए हैं? क्या उन चर्चों में मरांग बुरु या सिंगबोंगा की पूजा होती है? गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन लगातार डीलिस्टिंग की मांग करते आ रहे हैं. इनके अलावा भाजपा के…
रांचीः झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है. बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में बहु-चिकित्सा प्रणाली आधारित “अबुआ दवाखाना” खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. इस योजना के तहत राज्य में 745 अबुआ दवाखाना स्थापित किए जाएंगे. योजना के तहत राज्य के सभी 24 जिलों में मौजूद विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों/आयुष्मान आरोग्य मंदिर/स्वास्थ्य विभाग के अन्य भवनों में बहु-चिकित्सा प्रणाली पर आधारित एकीकृत औषधि केंद्र (Integrated Medical Stores) “अबुआ दवाखाना की स्थापना की जाएगी. “अबुआ दवाखाना” का उद्देश्य यह है कि ग्रामीण जनता को एलोपैथी, आयुर्वेद,…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us