Author: Fact File

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव हेमंत सरकार पर ट्रेजरी घोटाले को दबाने का बड़ा आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा है कि क्यों राज्य सरकार ने अभी तक एजी के द्वारा मांगे गए घोटाले से संबंधित कागजात डेढ़ महीनों से ज्यादा समय के बाद भी उपलब्ध नहीं कराई है. पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेस में प्रतुल ने कहा कि राज्य सरकार ने दिखावे के लिए एजी को स्पेशल ऑडिट के लिए 17 अप्रैल, 2026 को अनुशंसा भेजी थी. अकाउंटेंट जनरल ने इसे स्वीकार करते हुए उसी हफ्ते राज्य सरकार…

Read More

रांचीः नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले को लेकर राज्य सरकार की भूमिका और कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाया है. मरांडी ने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, “झारखंड शराब घोटाला सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि सत्ता संरक्षण में चलाया गया संगठित आर्थिक अपराध है. छत्तीसगढ़-झारखंड के अंतर्राज्यीय शराब माफियाओं और सत्ता के करीबी लोगों की मिलीभगत से जनता की गाढ़ी कमाई को खुलेआम लूटा गया. एसीबी चाहे जितनी कोशिश कर ले इस मामले को दबाने की, लेकिन ईडी की कार्रवाई रुकने वाली नहीं है. केंद्रीय एजेंसियां लगातार इस घोटाले की परतें खोल रही हैं और…

Read More

रांचीः मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी राज्य में 15 जून तक मतदाताओं का विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग का कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें. मैप्ड मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार के अन्य दस्तावेज नहीं समर्पित करने होंगे. यदि मतदाता अनमैप्ड है, तो उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची से नहीं कटेगा, ऐसे मतदाताओं को एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान ERO द्वारा नोटिस मिलने के उपरांत, उन्हें जन्म तिथि के अनुसार स्वयं/माता अथवा पिता/माता व पिता दोनों/ ग्रैंड पैरेंट्स से संबंधित दस्तावेज़ जमा करने होंगे एवं ERO…

Read More

रांचीः झारखंड के अपर पुलिस महानिदेशक और रांची जोन के आईजी मनोज कौशिक ने मंगलवार को गुमला समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में रांची गुमला, खूंटी और लोहरदगा के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की विस्तार से चर्चा की. इस बैठक में जिलों के एसपी और मुख्यालय डीएसपी शामिल हुए. इस बैठक में एडीजी ने महिला और बच्चों से जुड़े अपराध और हिंसा के अलावा पॉक्सो के मामलों में त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए एडीजी मनोज कौशिक ने बताया कि अपराध, विधि-व्यवस्था…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु पुलिस अधीक्षक यातायत,रांची महोदय द्वारा अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर सुजाता चौक तक के छोटे-बड़े सभी दुकानदारों के साथ एक बैठक की गई. बैठक के दौरान सड़क किनारे गैर कानूनी पार्किंग करने, दुकान लगाने एवं अन्य अतिक्रमण के संबंध में विशेष चर्चा की गई. रांची नगर के यातायात व्यवस्था को सुगम करने के लिए सभी से सलाह लिया गया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया. दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया कि अपनी दुकान के सामने कोई रेड़ी ,ठेला या अन्य दुकान ना लगवाएं और…

Read More

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री और  झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता जताई गई है. उन्हें आवंटित 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ सफारी और सुरक्षा में लगी तीन जर्जर जिप्सियों को तत्काल बदलने की मांग की गई है. इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष के वरीय आप्त सचिव राजेंद्र तिवारी ने गृह सचिव को एक आधिकारिक पत्र लिखा है. 4 लाख किमी चलीं जिप्सियां  राजेंद्र तिवारी ने पत्र में उल्लेख किया है कि बाबूलाल मरांडी को सीआरपीएफ की ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसके तहत राज्य सरकार ने उन्हें एक बुलेटप्रूफ सफारी गाड़ी…

Read More

रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल के बीच बीजेपी की नेता सीता सोरेन की बेटी राजश्री सोरेन ने भी राज्यसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की हैं. इसके लिए उन्होंने अपनी दादी रूपी सोरेन और चाचा हेमंत सोरेन से मन की बात कही है. समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में राजश्री सोरेन ने खुलासा किया है कि उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी है. कई लोगों ने इच्छा जाहिर की है, तो हमें भी लगा यह बात कहनी चाहिए. फैसला बड़ों को लेना है. हम छोटे हैं. अगर उन्हें लगता…

Read More

रांचीः रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन NARCOS’ के तहत दौरान ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे तीन युवकों को 61 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. तीनों युवक बिहार के रहने वाले हैं. बरामद गांजे की कीमत 30.50 लाख रुपए आंकी गई है. रांची रेलवे स्टेशन पर साझा कार्रवाई में गिरफ्तार तीनों युवकों को जीआरपी को सौंप दिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयुष सिंह (22 वर्ष), प्रिंस कुमार (21 वर्ष) और अंकित पाठक (19 वर्ष) के रूप में हुई है. तीनों बिहार…

Read More

झारखंड में सरकारी स्कूल के बच्चों को अब साइकिल की जगह ई-साइकिल मिलेगी. एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को इसकी कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री का ऐसा मानना है कि ई-साइकिल के माध्यम से दूर-दराज के दुर्गम इलाकों से आने वाले बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में मदद मिलेगी. अभी झारखंड में सरकारी स्कूल के बच्चों को 8वीं क्लास में साइकिल दी जाती है. पूर्व की रघुबर दास सरकार में बच्चों को साइकिल खरीदने के लिए डीबीटी के माध्यम से पैसा दिया जाता था. हेमंत सोरेन सरकार सीधा…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को एसआईआर एवं जनगणना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की जाए. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इन विषयों के प्रति जागरूक कर उन्हें समाज में सूचना के वाहक के रूप में विकसित किया जा सकता है, जिससे वे अपने परिवार एवं समुदाय को भी इन महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक कर सकें. इसके लिए विद्यालय स्तर पर कार्यशालाएं, जागरूकता सत्र एवं विशेष अभियान संचालित किए जाने पर भी जोर दिया…

Read More