Author: Fact File

रांचीः झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स) में किसी मरीज की मौत होने पर परिजनों को सहायता के तौर पर सरकार यूपीआई के माध्यम से पांच हजार रुपये की सहायता देगी. साथ ही शव को घर पहुंचाने के लिए मोक्ष वाहन की सुविधा भी मुहैया करायी जायेगी. यह सुविधा झारखंड के अंदर ही मिलेगी. गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुआ शासी निकाय की बैठक में इस प्रस्ताव पर मंजूरी प्रदान की गई है. टॉपर नीट की कोचिंग देंगे एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव के तहत रिम्स के MBBS प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के निकट राहुल दुबे गैंग के साथ शुक्रवार की अहले सुबह हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस मुठभेड़ मे दो अपराधियों को गोली लगी है, जिनका इलाज चल रहा है. मुठभेड़ के बाद तलाशी में पुलिस ने आठ देशी पिस्टल, एक बोलोरो गाड़ी, बाइक, 42 जिंदा गोलियां, पांच मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया है. रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने मीडिया से बातचीत में जानकारी दी है कि उन्हें देर रात करीब एक बजे सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के कुछ सक्रिय अपराधी भारी…

Read More

रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ जमानत की सुविधा प्रदान की है. जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग के मामले में प्रवतर्न निदेशालय (ईडी) ने उन्हें 4 मई 2023 को गिरफ्तार किया था. तब से वे न्यायिक हिरासत में हैं. सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है. इससे पहले प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट कोर्ट (पीएमएलए कोर्ट) और झारखंड हाईकोर्ट ने छवि रंजन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. छवि रंजन को जमानत की सुविधा प्रदान करने के साथ उच्चतम न्यायालय ने…

Read More

नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय ने झारखंड सरकार को सरंडा को वन जीव अभयारण्य (सेंक्चुरी) अधिसूचित करने के मामले में राहत देते हुए 31,468.25 हेक्टेयर भूमि को आधिकारिक रूप से अधिसूचित करने की अनुमति दी है. अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि सेल (SAIL) और वैध खनन लीज़ को संरक्षित क्षेत्र के प्रभाव क्षेत्र के बाहर रखा जाना चाहिए. इसके अतिरिक्त, सरकार को एक सप्ताह के भीतर संबंधित हलफनामा दाखिल करने को कहा गया है. यह आदेश मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन ने पारित किया. सुनवाई के दौरान, कोर्ट ने एनजीटी के आदेश की तुलना में…

Read More

रांचीः भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को बीजेपी और घटक दलों के नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक में घाटशिला उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई. साथ ही एक साथ चलने की सहमति भी. बीजेपी ही घाटशिला में चुनाव लड़ेगी. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है. बैठक के बाद संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है. विधानसभा क्षेत्र की जनता हेमंत सरकार की वादा खिलाफी से तंग आ चुकी है. पिछले 6 वर्षों में राज्य का विकास…

Read More

जमशेदपुरः सारंडा को सेंक्चुरी के तौर पर अधिसूचित करने के मामले में बुधवार को सुप्रोम कोर्ट में सुनवाई है. कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव को हाजिर होने को पहले ही कहा है. इस बीच जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय लगातार इन बातों पर जोर देते रहे हैं कि सारंडा को सेंक्चुरी के तौर पर अधिसूचिच करने के सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बावजूद सरकार जनता के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिशों में जुटी है. सरयू राय इसके पक्षधर हैं कि सारंडा को सेंक्चुरी अधिसूचित करने में विलंब नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा है कि सारंडा के…

Read More

रांचीः मध्य प्रदेश और राजस्थान में खप सिरप पीने से बच्चों की होने वाली मौतों के बाद झारखंड में सरकार ने निगरानी बढ़ायी है. केंद्र की एडवाइजरी के बाद स्वास्थ्य परिवा कल्याण विभाग ने आवश्यक निर्देश दिए हैं. इसी सिलसिले में राज्य में तीन ब्रांड के कफ सिरप को तत्काल प्रभाव से बैन कर दिया गया है. राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय ने जारी आदेश में कोल्ड्रिफ, रेस्पिफ्रेश और रीलाइफ कफ सिरप को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है. कोल्ड्रिफ तामिननाड़ु की श्रीसन फार्मा, रेस्पिफ्रेश गुजरात की रेडनेक्स फार्मा और रीलाइफ गुजरात की शेप फार्मा कंपनी बनाती है. राज्य…

Read More

झारखंड में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के लिए 11 नवंबर को उपचुनाव होगा. वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा के साथ देश के अलग- अलग राज्यों में होने वाले उपचुनावों का भी एलान किया गया है. दिल्ली में एक प्रेस काफ्रेंस में केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया है कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान में 11 नवंबर को उपचुनाव होंगे. मतगणना 14 नवंबर को होगी. उपचुनाव की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी. नामांकन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है.…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीख़ों की घोषणा कर दी गई है. प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण में 6 और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को मतगणना होगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की. ज्ञानेश कुमार ने बताया है कि पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीट के लिए मतदान होगा. चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार में कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 76,801 ग्रामीण इलाकों में और 13,911 शहरी क्षेत्रों में हैं. हर मतदान…

Read More

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्दी हो सकती है. छठ के ठीक बाद चुनाव संभावित है. चुनावी तारीख नजदीक आने के साथ ही एनडीए में सीट शेयरिंग की कवायद तेज हुई है. इसी सिलसिले में रविवार को चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान पटना में जदयू नेता व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की. इसके बाद वे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर पहुंचे, जहां उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी उनके साथ थे. शाम में उपेंद्र कुशवाहा के साथ मुलाकात और बात हुई. माना जा रहा है कि सभी…

Read More