Author: Fact File
रांचीः मुख्यमंत्री शहेमंत सोरेन ने झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए राज्य के सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी , प्रखंड विकास पदाधिकारी,पंचायत प्रतिनिधियों को निदेश दिया है कि सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर, एवं सार्वजनिक स्थलों पर आम जनों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा इसकी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित करें, ताकि राहगीरों एवं आम लोगों को राहत मिल सके. सीएम ने कहा है कि किसी भी गाँव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी न हो – यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने सभी…
जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा 24 मई को नई दिल्ली में होने वाली जनजाति सांस्कृतिक समागम पर झारखंड कांग्रेस के नेताओं के द्वारा उठाए गए सवाल पर बाबूलाल मरांडी ने पलटवार करते हुए कहा है कि इस आयोजन से भला कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों हो रहा. मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गढ़वा दौरे के दौरान कहा कि आदिवासी समागम के आयोजन से भला कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों ? साफ है कि देश भर में अपनी दुकानदारी बंद होने से कांग्रेस चिंतित और हताश है. मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी संगठन चाहे वह…
रांचीः जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा 24 मई को नई दिल्ली में होने वाली जनजाति सांस्कृतिक समागम पर झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने सवाल खड़ा किया है. इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर आदिवासी समुदायों की अनदेखी और ‘दोहरी राजनीति’ करने का आरोप लगाया. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सांसद सुखदेव भगत, विधायक डॉ रामेश्वर उरांव, राजेश कच्छप ने इस मुद्दे पर शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में समागम के उद्देश्यों पर सवाल खड़े किए और कहा कि आदिवासियों के लिए सरना कोड़ के मुद्दे पर बीजेपी चुप क्यों है. नेताओं ने आरोप लगाया…
रांचीः झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में भाषा विवाद के निदान के लिए गठित मंत्रियों की कमेटी की शुक्रवार की हुई बैठक बेनतीजा रही. इस बैठक में तीन मंत्री मगही, भोजपुरी और अंगिका को जेटेट की क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में शामिल करने के पक्ष में रहे, तो दो मंत्रियों ने एक बार फिर कहा कि अभी इसकी आवश्यकता नहीं है. और इस तरह कोई निर्णय नहीं लिया जा सका. कमेटी के संयोजक वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा है कि शीघ्र ही मंत्रियों के विचारों से मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया जाएगा जिन्हें इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय…
लातेहार: झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को लातेहार एसपी कार्यालय में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें पलामू की डीआईजी कौशल किशोर भी शामिल थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि क्राइम कंट्रोल, नक्सल विरोधी अभियान, ट्रैफिकिंग, मिसिंग, अफीम की खेती जैसे विषयों पर स्थिति की समीक्षा की गई है. इसके साथ ही उन्होंने नक्सलियों से भी आत्मसमर्पण कर विकास की मुख्य धारा में जुड़ने की अपील की. . अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण बैठक के बाद एक प्रेस कांफ्रेस…
जमशेदपुरः कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा है कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव में सत्तारूढ़ दलों के अंदर एक सीट पर कांग्रेस का स्वभाविक दावा बनता है. दस राज्यों में राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव के तारीखों का एलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. इनमें झारखंड की भी दो सीटें शामिल हैं. शिबू सोरेन के निधन से एक सीट खाली हुई है, जबकि दूसरी सीट पर भाजपा के दीपक प्रकाश का कार्यकाल पूरा हो रहा है. खबरों के मुताबिक चुनाव की घोषणा के बाद प्रदीप कुमार बलमुचू…
रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखा है. इसमें कहा है कि राज्य में बिजली की व्यवस्था लगातार खराब हो रही है. उपभोक्ता सेवा में भारी गिरावट है. इसका सीधा और प्रतकूल असर आम जनजीवन, शिक्षा, कृषि, व्यापार तथा उद्योग पर पड़ रहा है. उन्होंने बताया है कि राज्य प्रचंड गर्मी की चपेट में है, दूसरी ओर बिजली की दयनीय स्थिति लोगों की परेशानी को और बढ़ा रही है. ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि घंटों बिजली कटौती के कारण आम जनजीवन, शिक्षा,…
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को चुनाव कराने की शुक्रवार को घोषणा की है. मतगणना भी उसी दिन होगी. राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीट, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीट, झारखंड की दो सीट तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम की एक-एक सीट पर होंगे. निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि राज्यसभा की सीटों के लिए चुनाव उन 10 राज्यों में होंगे जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है. गौरतलब है कि पूर्व…
धनबादः बांसजोड़ा हिंसा में एक की मौत, आजसू नेता रजनी समेत 9 गिरफ्तार, भागे हीरालाल की तलाश, 4 एफआईआर
धनबादः धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित बांसजोड़ा बस्ती में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में घायल कांग्रेस समर्थित एक व्यक्ति किशुन रवानी की मौत हो गई है. गुरुवार को पुलिस की सुरक्षा में किशुन रवानी का अंतिम संस्कार किया गया. इस बीच पुलिस ने हिंसा से जुड़े मामले में आजसू की नेता रजनी रवानी समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गोलाबीरी और झड़प के मामले में अलग-अलग चार प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं. इनमें 76 लोग नामजद किए गए हैं. इलाज के दौरान फरार हुए आजसू नेता हीरालाल महतो की तलाश…
रांचीः होटल और रेस्टोरेंट कारोबार से जुड़े रांची के अभिमन्यु भाटिया उर्फ लव भाटिया की कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई है. लव की उम्र 39 वर्ष थी और वे जाने-माने कारोबारी आशीष भाटिया के पुत्र थे. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है कि लव भाटिया की मौत विषाक्त पदार्थ खाने से हुई है. घटना स्थल से पुलिस को सल्फास मिला है. शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार हरमू मुक्ति धाम में किया गया है. इससे पहले गुरुवार की शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. उनकी मौत से परिजन सदमे में हैं. और व्यापार जगत…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us