Author: Fact File

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, अवैध खनन पर कठोर नियंत्रण स्थापित करने तथा आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल उपयोग को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया है. मुख्यमंत्री ने सोमवार से मंत्रालय के सभागाप में विभागीय कामकाज की समीक्षा करना प्रारंभ किया है. विभागवार यह समीक्षा 11 जून तक चलेगा. सोमनार को उन्होंने वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, राजस्व संग्रहण, बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. इस बैठक में विभागीय मंत्री राधा कृष्ण…

Read More

रांचीः झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आशंका जतायी है कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा द्वारा भयादोहन, अनैतिक बाह्य दबाव और आर्थिक प्रलोभन देकर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने इस बाबत मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है. जेएमएम नेता ने इस आंशका की वजह बताते हुए कहा है कि चुनाव जीतने के लिए आवश्यक संख्या बल नहीं होते हुए भी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा सार्वजनिक रूप से पार्टी द्वारा राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार देने की घोषणा की है. झामुमो महासचिव ने अपने…

Read More

पलामू: झारखंड के पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 22 साल की बेटी की टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी है. घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार है. लेस्लीगंज के थाना प्रभारी उत्तम राय ने बताया है कि प्रारंभिक तौर पर छानबीन में पता चला है कि मोबाइल बेटी की मोबाइल पर कुछ तस्वीरें देखकर पिता ने आक्रोश में यह कदम उठाया है. कथित प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी मिली है. इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है. साथ ही पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी है. घटना…

Read More

उलिहातू से लौटकर अजय शर्मा उलगुलान के महानायक बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू के लोग भी जब पानी के लिए तरसें, धरती आबा के वशंजों को पानी खरीदना पड़े तो हालात और तमाम सरकारी आदेश, निर्देश के सच का अंदाजा लगाया जा सकता है. वैसे ये तस्वीर उलिहातू की हैं, लेकिन जनजातीय बहुल खूंटी के बड़े इलाके भीषण गर्मी में पानी के लिए जद्दोजहद कर रहे. सरकारी योजनाएं बेपानी हैं और डाड़ी, चुआं बड़ी आबादी का सहारा है. तपती रेत पर और झुलसते जंगल- पहाड़ में महिलाएं- बच्चियां माथे पर पानी की डेकची लिए पसीने से नहायी नजर आती हैं.…

Read More

सुर्खियों में रही पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर बीजेपी की रिकॉर्ड जीत हुई है. पार्टी के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा एक लाख से ज़्यादा वोटों से जीत गए हैं. पांडा को 1,4966 वोट मिले हैं. यहां दूसरे नंबर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के शंभु नाथ कुर्मी रहे, जिन्हें 40645 वोट मिले. कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर रही जिसके प्रत्याशी अब्दुर रज़्ज़ाक को 10084 वोट मिले. इन सबके बीच तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर ख़ान के नाम पर भी 7783 वोट मिले हैं, हालांकि मतदान से पहले उन्होंने चुनावी मैदान से हटने का एलान किया था. यहां 21 मई…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के कोकर में खोरहाटोली से 9 मई को गायब हुई 18 माह की मासूम अदिति पांडेय का अब तक कुछ पता नहीं चला है. इस बीच रांची पुलिस ने गायब बच्ची के बारे में सूचना अथवा जानकारी देने पर इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये किया है. इससे पहले किसी प्रकार की जानकारी देने पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. पुलिस ने आम लोगों से इस मामले में सहयोग की अपेक्षा की है. इसके साथ ही सूचना देने के लिए रांची के एसएसपी, सिटी एसपी, सदर डीएसपी और…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस और झामुमो पर आदिवासी समाज को बांटने और तोड़ने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला किया है. इसके साथ ही इस बात पर जोर दिया है कि सरना, सनातन और हिंदू में कोई अंतर नहीं है. रविवार, 24 मई को दिल्ली में आयोजित जनजातीय सांस्कृतिक समागम को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी और बीजेपी पर सवाल उठाये जाने पर पलटवार करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि समाज को बांटने और मूल आदिवासी अधिकारों को कमजोर करने की उनकी साजिश कतई सफल नहीं होगी. पार्टी कार्यालय में…

Read More

जामताड़ाऋ जामताड़ा पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार अपराधियों का नेटवर्क बड़ा है. एसपी एसपी शंभु कुमार सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में छापेमारी कर करमाटांड़ और नारायणपुर थाना क्षेत्र से पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के गांव मट्टांड़ स्थित विष्णु मंडल के घर पर छापेमारी के दौरान दो अपराधियों को साइबर ठगी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. वहीं सियाटॉड और झिलुवा जंगल क्षेत्र से एक अन्य आरोपी को पकड़ा गया. दूसरी ओर…

Read More

रांचीः झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर और पांच लाख रुपये के इनामी उग्रवादी शिव नारायण सिंह उर्फ शिव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे शुक्रवार रात सदर थाना क्षेत्र से पकड़ा. गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर जेजेएमपी के एरिया कमांडर सुकुल देव उरांव को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी. एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी का सक्रिय सबजोनल कमांडर शिवा सिंह अपने दस्ते के साथ…

Read More

रांचीः झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को इधर से उधर किया है. गढ़वा खूंटी और देवघर के डीसी भी बदले गए हैं. इस बाबत कार्मिक प्रशासनिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. कई अधिकारी पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे. उनका पदस्थापन भी किया गया है. कई अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में संयुक्त और अपर सचिव बनाया गया है. जबकि कई को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. गढ़वा के उपायुक्त अनन्य मित्तल को वहां से हटाकर जेएसएलपीएस का सीइओ बनाया गया है. जबकि खूंटी के उपायुक्त सौरभ भुवानिया को देवघर का नया उपायुक्त…

Read More