Author: Fact File

रांची: राज्य के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा है कि जेटेट भाषा विवाद को लेकर अभी तक यह नहीं पता चला कि हमारी पार्टी कांग्रेस का इस मुद्दे पर रुख क्या है. उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में वह और सहयोगी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह अपने विवेक से पार्टी का पक्ष कमिटी के सामने रख देंगे. सरकार ने जेटेट में भाषा विवाद को सुलझाने के लिए मंत्रियों की एक कमेटी गठित की है, जिसकी अगुवाई राधाकृष्ण किशोर कर रहे हैं. इसमें कांग्रेस कोटा की मंत्री…

Read More

रांचीः बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में एक महिला बंदी के कथित गर्भवती होने तथा जेल अधीक्षक पर यौन शोषण के गंभीर आरोप को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) ने अपनी जांच रिपोर्ट झालसा को सौंप दी है. इससे पहले हाईकोर्ट के जस्टिस और झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए डालसा को जांच करने और पीड़िता को लीगल एड उपलब्ध कराने के आदेश दिए. आदेश के बाद सोमवार को झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना की देखरेख में न्यायुक्त अनिल कुमार मिश्रा -एक की ओर से एक टीम…

Read More

गढ़वाः झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल स्थित लातदाग में इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है. मेराल के ‘शिवनंदन फ्यूल’ पेट्रोल पंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में पेट्रोल पंप के कर्मचारी गैलन (डब्बे) में पेट्रोल-डीजल देने के एवज में उपभोक्ताओं से निर्धारित राशि से 200 अतिरिक्त (अवैध वसूली) मांगते हुए साफ नजर आ रहे थे. वीडियो वायरल होने और मीडिया में खबर आने के बाद गढ़वा के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने तुरंत जांच के निर्देश दिए थे. सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने जांच में…

Read More

खूंटीः झारखंड के खूंटी में एक नाबालिग लड़के और लड़की की हुई हत्या से सनसनी है. पुलिस जांच में जुटी है. दोनों की हत्या के बाद लाश को मारंगबुरू पहाड़ की तलहटी में फेंक दिया गया था. पुलिस ने लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. दोनों जिवरी गांव के रहने वाले हैं. उनकी पहचान बिसु पाहन (16) और सुमी मंडू (17) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक रविवार की रात सोयको गांव में छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. दोनों एक साथ छऊ नृत्य देखने गए थे. रात एक बजे बिसू पाहन का कथित…

Read More

रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चयनित 316 इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्यों एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपा. इनके अलावा 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच नियुक्ति पत्र बांटे गए. झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय यादव और राज्य सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त सहायक आचार्य और महिला पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, “यह सिर्फ नियुक्ति नहीं है,…

Read More

रांचीः झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव जून महीने में संभावित है. चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज है और आंकड़ों का गणित सेट करने के साथ उम्मीदवारों पर सबकी नजरें टिकी है. इस बीच जमशेदपुर पश्चिम से जदयू के विधायक सरयू राय ने एक्स पर जो कुछ कहा है, उसे लेकर कई किस्म की चर्चा शुरू है. सरयू राय ने लिखा है, “झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर अगले माह चुनाव होंगे.संभावना है कि एक सीट के लिए राजनीतिक संपर्क वाले उद्योग जगत के कतिपय धनवान ज़ोर आज़माइश करें.ऐसा जेएमएम या भाजपा के समर्थन के…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने एक गंभीर सूचना की जानकारी दी है. इसमें बताया है कि जेल के अंदर और प्रशासनिक स्त्रोतों से पुष्ट सूचना मिली है कि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक ने एक महिला कैदी के साथ यौन शोषण किया. जबकि काराधीक्षक द्वारा महिला कैदी के यौन शोषण एवं उसे गर्भवती किए जाने जैसे गंभीर कृत्य और अपराध को कारा महानिरीक्षक द्वारा दबाने का प्रयास जारी है. बाबूलाल ने पत्र में लिखा है, “सरकार की नाक के नीचे राज्य की राजधानी रांची अवस्थित…

Read More

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ शहर के गढ़बांध स्थित दामोदर नदी में रविवार सुबह नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए. स्थायी ग्रामीणों ने मौके पर एक बच्चे को बाहर निकाल लिया. अन्य दो बच्चों की खोज के लिए पतरातू से स्थानीय गोताखोर बुलाए गए. कई घंटे की तलाशी के बाद गोताखोरों दो शाम में दोनों बच्चों के शव निकाले. शहर के बागाली टोला का आयुष कुमार तिवारी, किसान नगर निवासी प्रिंस सोनकर और रामगढ के नए बस स्टैंड के निकट का रहने वाला वैभव कुमार घर में फुटबॉल खेलने की बात कह सुबह में दामोदर नदी के किनारे पहुंचे. तीनों…

Read More

रांचीः झारखंड में धर्मांतरित ईसाइयों को मिल रहे जाति प्रमाण पत्र के मामले में हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है. यह याचिका प्रार्थी मेघा उरांव की ओर से दाखिल की गई है. इस याचिका में राज्य के वर्तमान राजनेताओं की जाति वैधता पर सवाल उठाते हुए शिल्पी नेहा तिर्की के जाति प्रमाण पत्र को निरस्त करने की मांग की गई है. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मांडर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक हैं. ‘ईसाई धर्म में नहीं होती कोई जाति’ प्रार्थी मेघा उरांव ने अपनी याचिका में संवैधानिक और धार्मिक व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए कई…

Read More

रांची- अपराध अनुसंधान विभाग के अधीन संचालित साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने टेलीग्राम एप पर ओमान, बांग्लादेश व संयुक्त अरब अमीरात के लोगों को बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री की खरीद-बिक्री मामले में गिरिडीह से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के नाम वहाब अंसारी व हसन रजा हैं. साइबर अपराध थाने की पुलिस ने अनुसंधान और तकनीकी विश्लेषण के क्रम में गिरिडीह जिला अंतर्गत कोलडीह क्षेत्र में छापेमारी कर दोनों को पकड़ा है. इस कार्रवाई को लेकर सीआईडी ने जारी रिलीज में बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल…

Read More