Author: Fact File

खूंटीः उत्तर प्रदेश के कानपुर में “आई लव मोहम्मद” को लेकर उपजे विवाद और मुस्लिम युवकों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में खूंटी में रविवार को जुलूस निकाला गया. अंजुमन इस्लामिया खूंटी और जन्नत नगर पंचायत के द्वारा निकाले इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोग हाथों में “आई लव मोहम्मद” की तख्तियां थामे चल रहे थे. जुलूस अंजुमन बिल्डिंग, आजाद रोड, खूंटी से शुरू होकर जन्नत नगर, लियाकत अली लाइन, शिवाजी चौक, नेताजी चौक, मेन रोड, भगत सिंह चौक होते हुए वापस आजाद रोड पहुंचा और जन्नत नगर में सभा की गई. जुलूस का नेतृत्व अंजुमन इस्लामिया के…

Read More

रांचीः  झारखंड में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर सूची जारी कर दी गई है. पूर्व मंत्री जेपी पटेल को हजारीबाग और विधायक ममता देवी को रामगढ़ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस सूची को मंजूरी दी है. जारी सूची में कई जिला अध्यक्ष बदले गए हैं. रांची ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश किरण की जगह सोमा मुंडा को अध्यक्ष बनाया गया है. महानगर कांग्रेस की कमान एक बार फिर कुमार राजा को दी गई है. धनबाद के वर्तमान जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह फिर…

Read More

बोकारोः झारखंड में बोकारो पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद- बिक्री करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है. इसके साथ ही इस धंधे में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके पास से लगभग 12 किलो गांजा, दस पुड़िया ब्राउन शुगर समेत अन्य सामान बरामद किया है. बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह ने बताया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की खरीद- बिक्री करने वाले शहर के अलग- अलग इलाके में सक्रिय हैं. कार्रवाई के लिए एक पुलिस की टीम गठित की गई. इसी सिलसिले में को-ऑपरेटिव कॉलोनी से गांजा व ब्राउन…

Read More

रांचीः झारखंड में ओबीसी आरक्षण को बढ़ाने के लिए भाकपा (माले) की राज्य कमिटी ने हेमंत सोरेन सरकार से निर्णायक कदम उठाने की मांग की है. पार्टी ने कहा है कि राज्य में पिछड़े वर्गों की आबादी के अनुपात में आरक्षण सुनिश्चित करना सामाजिक न्याय की दिशा में आवश्यक कदम है. भाकपा (माले) के राज्य सचिव मनोज भक्त ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार को अपने पिछले कार्यकाल के दौरान झारखंड विधानसभा में पारित ‘झारखंड पदों एवं सेवाओं में रिक्तियों और शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन में आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022’ के संबंध में अपनी प्रतिबद्धता को…

Read More

रांचीः झारखंड के पूर्व महालेखाकार बेंजामिन लकड़ा का शनिवार की सुबह निधन हो गया. उनके निधन की खबर से लोगों में शोक है. वे 72 वर्ष के थे. डॉ लकड़ा एक कुशल लेखा अधिकारी के साथ लेखक और चिंतक भी थे. पेसा कानून को लागू करने के अलावा ग्राम सभाओं की मजबूती के लिए भी वे आदिवासियों के बीच बैठकों और चर्चा में भाग लेते रहे थे. आदिवासी समाज में उनकी पहचान संघर्ष, दृढ़ और सेवा के प्रतीक के तौर पर थी. वे कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. इलाज के लिए उन्हें रांची के सेंटेविटा हॉस्पिटल में भर्ती…

Read More

झारखंड बीजेपी की राजनीतिक गलियारे में शुक्रवार की सुबह अचानक से हलचल मची, जब केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर राज्यसभा के सांसद आदित्य साहू को प्रदेश में कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की चिट्ठी जारी की गई. यह हलचल इसलिए भी कि पार्टी की नजर कई महीनों से इस ओर टिकी रही है कि झारखंड में अगला और नया प्रदेश अध्यक्ष कौन. नये प्रदेश अद्यक्ष के नामों को लेकर कई मौके पर अटकलें भी लगती रही है. वह इसलिए भी 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुना गया है और विधानसभा में उन्हें…

Read More

रांचीः झारखंड में कुरमी को आदिवासी की सूची में शामिल करने की जोर पकड़ती मांग के बाद आदिवासी समुदाय ने भी मोर्चा खोल दिया है. आदिवासी समुदाय और संगठन जगह- जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच आदिवासी बचाओ मोर्चा के लक्ष्मीनारायण सिंह मुंडा ने आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत को निशाने पर लिया है. लक्ष्मी मुंडा ने अपने सोशल मीडिया के फेसबुकक अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है और इस मुद्दे पर देवशरण भगत से जवाब चाहा है. उन्होंने लिखा है, “आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो तो स्पष्ट तौर पर अपने कुड़मी/ कुरमी…

Read More

रांचीः राज्यसभा के सांसद आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. वे वर्तमान में कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय की जगह लेंगे. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इस नियुक्ति को लेकर पत्र जारी कर दिया है. आदित्य साहू अभी झारखंड प्रदेश बीजेपी में महमंत्री का पद संभाल रहे थे. सांगठनिक कामकाज के साथ चुनावी प्रबंधन में भी उन्हें पार्टी के अंदर एक सुलझे नेता और रणनीतिकार के तौर पर देखा जाता है. साल 2022 में उन्हें झारखंड से राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुना गया है. इस नियुक्ति के बाद पार्टी…

Read More

दुमका: झारखंड की उपराधानी दुमका में भारी बारिश के बीच खुले नाले में गिरी महिला की लाश बरामद कर ली गई है. 50 वर्षीय महिला की पहचान सविता शर्मा के रूप में हुई है. वह गिलानपाड़ा मोहल्ले में किराये के मकान में रहती थीं. दुमका में दो दिनों से हो रही बारिश से खुले नाले की स्थिति भयावह हो गई है. जनजीवन भी प्रभावित है. बुधवार को बाईपास सुरेश होटल के पास यह हादसा हुआ था. सविता शर्मा दूध लाने जा रही थीं. अचानक चक्कर आने से नाले में गिर पड़ीं. घंटो की तलाशी के बाद उनकी लाश निकाली गई.…

Read More

खूंटी: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को “आदि कर्मयोगी अभियान”के तहत झारखंड के खूंटी जिले के चिन्हित आदिवासी एवं आदिम जनजाति बहुल गांवों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया. ग्राम सभा में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव बृज नन्दन प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. इनके अलावा मंत्रालय की सहायक निदेशक अर्चना ने भी विभिन्न प्रखंडों में आयोजित ग्राम सभाओं में भाग लिया. विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों की सहभागिता के साथ आगामी 5 वर्षों के लिए तैयार “विलेज विजन एक्शन प्लान” को सर्वसम्मति से पारित किया गया. उल्लेखनीय है…

Read More