Author: Fact File

रांचीः झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन हो गया है. रांची के एक निजी अस्पताल में उन्होंने बुधवार की सुबह अंतिम सांस ली. पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची लाया गया था. एकीकृत बिहार और अलग राज्य गठन के बाद वे गोमिया विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे. बेलाग बोलना, सादा जीवन, व धर्म, अध्यात्म से गहरा नाता ही उनकी पहचान थी. उनके निधन की खबर से गोमिया समेत झारखंड में शोक की लहर है. मंत्री रहते हुए भी वे सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के लिए जाने जाते थे. आम लोगों के बीच वे…

Read More

रामगढ़ः झारखंड में रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित पीवीयूएनएल प्लांट में 800 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-2 का सफलतापूर्वक ट्रायल ऑपरेशन किया गया. इस सफलता के साथ यूनिट-2 के नियमित संचालन और कमर्शियल ऑपरेशन का मार्ग प्रशस्त हो गया है. इस यूनिट के शुरू होने से झारखंड सहित अन्य राज्यों में बिजली की आपूर्ति हो सकेगी. इस यूनिट से 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा. इससे पहले यूनिट-1 से 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है. अब रामगढ़ जिले के पतरातू पीवीयूएनएल से 1600 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा इसमें झारखंड राज्य को 1360 मेगावाट बिजली मिलेगी. जाहिर तौर पर राज्य…

Read More

रांचीः कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून में कम बारिश के आसार है, जिस कारण सूखे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. ऐसे में राज्य सरकार पहले से ही तैयारी कर किसानों को राहत पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने अधिकारियों और विशेषज्ञों से कहा है कि सूखे से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूर्व में कर ली जाए. शिल्पी नेहा तिर्की मंगलवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित खरीफ कर्मशाला 2026 के दूसरे दिन के कार्यक्रम में बोल रही थीं. कृषि मंत्री ने कहा कि…

Read More

रांचीः रांची के कोकर इलाके में खरोहाटोली से से लापता डेढ़ साल की बच्ची आदिती पाण्डेय का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. इसी बीच मंगलवार की सुबह गाडीगांव इलाके के एक बड़े नाले से पुलिस ने एक बच्ची का शव, जिसे बाद में हड्डी और मांस के टुकड़ा बरामद किया है. अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये अवशेष किसके हैं. फिलहाल पुलिस इसे कब्जे में लेकर परिजनों से पहचान कराने में जुटी है. अवशेष मिलने की सूचना पर रांची के सिटी एसपी समेत पुलिस के कई अधिकारी नाले के पास पहुंचे. एफएसएल की टीम…

Read More

बोकारोः पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि झारखंड की हालत पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार वाली हो गई है. यहां भी भ्रष्टाचार और घुसपैठ चरम पर है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो सरकार का हाल भी ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार जैसा होगा. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सोमवार को बोकारो में भाजपा की ओर से पानी-बिजली जैसी जनसमस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के कारण जिस प्रकार पश्चिम बंगाल में ममता सरकार की स्थिति कमजोर हुई, उसी तरह झारखंड में झामुमो-कांग्रेस सरकार का…

Read More

हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. वो लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं. हिमंता के साथ 4 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग शामिल हैं. गुवाहाटी में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. हिमंता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग़ृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए . साथ ही कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे.…

Read More

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई को आयोजित हुई नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा को पेपर लीक की चर्चाओं के बीच रद्द कर दिया है. एनटीए ने कहा है कि केंद्र सरकार की मंज़ूरी के बाद परीक्षा रद्द की गई है. एनटीए ने कहा है कि इस परीक्षा को दोबारा आयोजित करवाया जाएगा. नई परीक्षा की तारीख़ें और एडमिट कार्ड का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक चैनलों पर जारी किया जाएगा. राजस्थान में दस मई को पेपर लीक से जुड़ी रिपोर्टें सामने आने के बाद यह फ़ैसला लिया गया है. मेडिकल की पढ़ाई के लिए होने वाली इस परीक्षा में…

Read More

चाईबासाः पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा सेल खदान क्रशर हाउस में मुण्डा मानकी के बैनर तले स्थानीय ग्रामीणों ने रोजगार और नौकरी की मांग को लेकर शुरू अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन का असर गहराने लगा है. आंदोलन के कारण गुवा सेल खदान का उत्पादन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. प्रदर्शनकारियों ने साइज स्क्रीन और पहाड़ के ऊपर स्थित क्रॉसिंग प्लांट को बंद करा दिया है. इसके कारण खदान से जुड़ी उत्पादन प्रक्रिया बाधित हो गई है. इतना ही नहीं, सेल रेलवे बंकर स्थित डिस्पैच कार्य को भी रोक दिया गया है. इससे लौह अयस्क की ढुलाई और सप्लाई प्रभावित…

Read More

जमशेदपुरः जमशेदपुर के एग्रिको में एक सेवानिवृत्त टाटा स्टील कर्मी ने अपनी पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी. यह वारदात सोमवार सुबह की है. जानकारी के मुताबिक टाटा स्टील कर्मचारी रविंद्र कुमार सिंह ने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी, जवान बेटे और गर्भवती बेटी की कुल्हाड़ी व हथौड़े से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी. इस हत्याकांड की जानकारी उन्होंने खुद ही 100 पर डायल कर दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर का नजारा देखकर अधिकारी सन्न रह गए. तीन लाशें खून से लथपथ पड़ी थीं. पुलिस की जांच…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने लोगों से विदेशी मुद्रा बचाने की अपील की. इसके लिए उन्होंने कई रास्ते भी बताए हैं. पीएम मोदी ने इस दौरान एक साल तक सोना न ख़रीदने और खाने का तेल कम इस्तेमाल करने की अपील की. पीएम मोदी रविवार को तेलंगाना के दौरे पर थे. हैदराबाद में जहां उन्होंने एक सरकारी समारोह में कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की वहीं सिकंदराबाद में एक जनसभा को संबोधित किया. इस बीच कांग्रेस ने पीएम मोदी के बयान की निंदा की है. कांग्रेस का कहना है कि…

Read More