Author: Fact File

रांचीः उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर, पीपलकोटी स्थित विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार की शाम लगभग अचानक पानी एवं मलबा भर जाने के बाद हुए हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के श्रमिक विजय हांसदा का शव उनके पैतृक गांव पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत पलसबनी गांव के लिए रवाना किया जा रहा है. पीआरडी, झारखंड ने हादसे और झारखंड सरकार द्वारा बचाव तथा राहत को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया है कि घटना में झारखंड के कुल सात श्रमिक प्रभावित हुए हैं. जबकि पूर्वी सिंहभूम के जय हांसदा की…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी पर जोर दिया. राष्ट्र के नाम अपने संदेश में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को नमन किया और कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है. उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों, वैज्ञानिकों, श्रमिकों, खिलाड़ियों, सुरक्षाबलों और समाज के विभिन्न वर्गों के योगदान की सराहना करते हुए देशवासियों से संविधान के मूल्यों और मूल कर्तव्यों का पालन करने की अपील की. द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत का संविधान…

Read More

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष शुक्रवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा एनएएलएसएआर (नालसार) यूनिवर्सिटी को भेजे गए पत्रों का मामला उठा. सीनियर एडवोकेट के. परमेश्वर ने कोर्ट को बताया कि बीसीआई को किसी यूनिवर्सिटी में क्या हो रहा है, उससे कोई लेना-देना नहीं है. इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने बीसीआई की भूमिका पर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, “बीसीआई की दखलअंदाजी बिल्कुल अनावश्यक है. यह छात्रों और मेरे बीच संवाद है. वे कौन होते हैं इस मुद्दे को उठाने वाले. यह पूरी तरह अनावश्यक है.” सीजेआई ने कहा कि अपने छात्र…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ 22 दिनों से रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को राजधानी में तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी की है. इसमें बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं से भाग लेने की अपील की गई है. इस बीच शुक्रवार को रांची सदर के एसडीओ कुमार रजत और एडीएम धनंजय कुमार जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित धरना स्थल पहुंचे और छात्रों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने छात्रों का हालचाल जाना और 15 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को लेकर…

Read More

रांचीः झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है. अब 15 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज करायी जा सकेंगी. इससे उन पात्र नागरिकों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में मतदाता सूची से संबंधित दावा या आपत्ति दर्ज नहीं करा सके हैं. मानसून, देवघर और दुमका में चल रहे श्रावणी मेले तथा कृषि कार्यों में मतदाताओं की व्यस्तता को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने अब 15 सितंबर 2026 तक दावे-आपत्तियां दाखिल करने की अनुमति दी है. अतिरिक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति झारखंड…

Read More

रांचीः कांग्रेस की नेता और झारखंड सरकार में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आंदोलन के दौरान सरकार से वार्ता के लिए छात्रों के डेलीगेशन पर दिए गए अपने बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. वे शुक्रवार को मीडिया से बात कर रही थीं. मंत्री ने कहा, ” JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच से हमारे संदर्भ में एक बयान दिया गया है. मुझे लगता है कि छात्र नेता रविंद्र पासवान मेरी कही बातों को को सही ढंग से समझ नहीं पाए हैं. सोशल मीडिया पर भी हमने देखा है कि हमारे बयान…

Read More

उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल में हुए भू- स्लखन और धंसा के बाद हुए हादसे में झारखंड के एक मजदूरों की जान गई है. अन्य एक मजदूर अब तक मलबे में फंसा है. जबकि पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे में अलग- अलग राज्यों के सात मजदूरों के मरने की खबर है. हादसे के बाद सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. झारखंड से जिस मजदूर की मौत हुई है, उनकी पहचान 28 वर्षीय विजय कुमार है. वे पूर्वी सिंहभूम जिले के डूगरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पलसबनी…

Read More

कोडरमाः देवघर से राजगीर जा रही कांवरियों से भरी बस की एक ट्रक से टक्कर में तीन कांवरियों की मौत हो गई है. इनमें से एक दस वर्षीय बच्चा शामिल है. इस हादसे में कम से कम एक दर्जन लोग घायल हुए हैं. यह घटना कोडरमा जिले के सतगांवा थाना क्षेत्र के पोखराडीह मोड़ के पास अहले सुबह हुई है. गंभीर रूप से घायल सभी कांवरियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है. सतगावां के थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह के मुताबिक बस में सवार कांवरिया नेपाल के रहने…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआइडी ने सात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट हासिल कर विभिन्न ठिकानों में लगातार छापेमारी कर रही है. इसके अलावा अनुसंधान के क्रम में प्राप्त ओएमआर कार्बन कॉपी का मिलान तथा स्क्रूटनी की प्रक्रिया भी जारी है. सीआइडी ने रिलीज जारी कर बताया है कि इस मामले में अनुसंधान जारी है तथा साक्ष्य के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. अनुसंधान के दौरान इन सात लोगों की गड़बड़ियों में शामिल होने और सिंडिकेट से जुड़े होने की जानकारी जांच…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के मामले में सीआइडी ने दिल्ली से मिथिलेश सिंह उर्फ आरके सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. आरोपी परीक्षाओं का संचालन करने वाली एजेंसी आइसीएन इंडिया से जुड़ा है. जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक के मामले में कथित रूप से शामिल रहा है. यह भी आरोप है कि मिथिलेश सिंह अभय तिवारी के साथ मिलीभगत से जेपीएससी के अभ्यर्थियों की कॉपी आयोग से निकाल कर बाहर से लिखवाता था. जानकारी के मुताबिक बिहार के आरा जिले का रहने वाला मिथिलेश सिंह प्रश्नपत्र लीक कराने…

Read More