Author: Fact File

रांचीः रांचीः एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा गिरफ्तार किए गए रांची के व्यवसायी विनय कुमार सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बुधवार को एसीबी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें हजारीबाग जेल भेजा गया. गुरुवार को जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार किया था. उन पर हजारीबाग में गैर मजरुआ खास किस्म की जमीन की अवैध तरीके से जमाबंदी कराने का आरोप है.. इस मामले में वे प्राथमिकी अभियुक्त थे. विनय सिंह नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक हैं. उनके कई राजनेताओं और आला अफसरों से अच्छे ताल्लुकात रहे हैं. एसीबी ने यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग थाना…

Read More

रांचीः शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है, ‘उम्मीद की एक और किरण सलाखों के पीछे.’ सोशल मीडिया के अपने अकाउंट एक्स पर हेमंत सोरेन ने कहा है, “जल, जंगल, जमीन भाषा, संस्कृति अधिकार की रक्षा एवं देश के समर्पित एक और मजबूत आवाज को गुमनाम बनाने के लिए किए जा रहे षड़यंत्रों पर पूरे देश की नजर है. गौरतलब है कि लेह में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को उनके गांव उलेटोक्पो से शुक्रवार को गिरफ़्तार कर लिया…

Read More

लेह में बुधवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को उनके गांव उलेटोक्पो से गिरफ़्तार कर लिया गया है.  पुलिस का आरोप है कि वांगचुक ने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने और पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर अपनी भूख हड़ताल के दौरान दिए बयानों से भीड़ को भड़काया. वांगचुक लद्दाख ने लेह एपेक्स बॉडी (LAB) और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ मिलकर यह प्रदर्शन शुरू किया। भूख हड़ताल 10 सितंबर 2025 को शुरू हुई थी. 15 दिन बाद 24 सितंबर को उन्होंने इसे खत्म कर दिया. वजह बताई कि हिंसा बढ़…

Read More

रांचीः एंटी करप्शन ब्यूरो ने रांची के व्यवसायी विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उन पर हजारीबाग में गैर मजरुआ खास किस्म की जमीन की अवैध तरीके से जमाबंदी कराने का आरोप है.. इस मामले में वे प्राथमिकी अभियुक्त थे. विनय सिंह नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक हैं. उनके कई राजनेताओं और आला अफसरों से अच्छे ताल्लुकात रहे हैं. एसीबी ने यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग थाना काण्ड सं0-11/25 में की है. इससे पहले सरकार से प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति मागी गयी थी. यह कांड धारा- 120B IPC, R/W 420, 467, 468, 471 IPC 1860 और धारा 13(2) R/W…

Read More

रांचीः कुरमी को आदिवासी की सूची में शामिल करने की जोर पकड़ती मांग के बाद आदिवासी समुदाय ने भी मोर्चा खोल दिया है. गुरुवार को सरायकेला-खरसावां जिले में आदिवासियों का बड़ा जुटान हुआ. बाइक रैली निकाली गयी. और नारेबाजी भी होती रही. इससे पहले बुधवार को रामगढ़ जिला मुख्यालय में आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था. आदिवासी समुदाय का इन बातों पर जोर है कि कुरमी समुदाय की मांग गैरवाजिब है और वे उनका आरक्षण छीनना चाहते हैं. गौरतलब है कि कुड़मी समाज ने बीस सितंबर को राज्य में रेल टेका, डहर छेका आंदोलन किया…

Read More

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि पण्डित दीनदयाल जी एक व्यक्ति नहीं,विचार थे. उनकाका जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति एवं राष्ट्र को समर्पित था. उन्होंने देश के शोषित वंचित, पिछड़े, एवं आदिवासियों के जीवन उत्थान के लिए खुद को समर्पित कर दिया था. भाजपा, रांची महानगर जिला कार्यालय में गुरुवार को अंत्योदय के प्रणेता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की 109 वीं जयंती पर आयोजित “संगोष्ठी” में बोलते हुए रघुवर दास ने कहा कि पण्डित जी की परिकल्पना को आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आगे बढ़ा रहें हैं. उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी जी के…

Read More

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में गोला थाना क्षेत्र के तहत परसाडीह जंगल के पास एक खेत को पार करते समय एक हाथी और उसका बच्चा 20 फुट गहरे कुएं में गिर गए. दो घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने दोनों हाथी को सुरक्षित बचा लिया है. वन विभाग के एक अधिकारी कि वन विभाग ने दो घंटे के अभियान के बाद दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया. हेसापोड़ा गांव के पास परसाडीह जंगली क्षेत्र में एक ग्रामीण के कच्चे कुएं में हाथी और उसके बच्चे के गिर जाने की खबर ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी.…

Read More

नयी दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने प्रमुख राज्यों बिहार और पश्चिम बंगाल में अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार और भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. भाजपा के द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिहार चुनाव के लिए सह-प्रभारी होंगे. जबकि त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को पश्चिम बंगाल का सह-प्रभारी बनाया गया है. बिहार विधानसभा का चुनाव नवंबर में संभावित है.…

Read More

चाईबासा: झारखण्ड में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत गुरुवार को पश्चिम सिंहभूम में माओवादी संगठन के दस सक्रिय सदस्यों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. सभी की उम्र 18 से 20 साल की है. इनमें चाल महिलाएं भी शामिल हैं. झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने माओवादी सदस्यों के सरेंडर करने पर उनके निर्णय का स्वागत किया. इस मौके पर झारखंड पुलिस के आईजी अभियान माइकल एस, सीआरपीएए के आईजी साकेत सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक झारखण्ड सरकार की प्रत्यर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने हथियार…

Read More

रांचीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में बड़कागांव से कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज का मकान और 13.24 एकड़ जमीन जब्त कर लिया है. ईडी ने जांच में पाया है कि अवैध बालू खनन की कमाई से अंकित राज ने यह संपत्ति हासिल की है. यह जमीन हजारीबाग के विभिन्न इलाकों में खरीदी गई थी. जमीन खरीदने में 2.85 करोड़ खर्च किए गए हैं. 75 लाख रुपये में खरीदे आठ डिसमिल के एक प्लॉट पर 26 लाख रुपये का मकान भी बनाया गया है. यह मकान भी ईडी ने जब्त कर लिया है. अंकित राज…

Read More