Author: Fact File

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में भोजपुरी, मगही, अंगिका सहित क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं को शामिल करने की मांग पर नए सिरे से विचार/अध्ययन करने के लिए सरकार ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है. यह समति भाषा संबंधी मामलों पर विचार/अध्ययन करने के पश्चात नियमावली में जनजातीय/ क्षेत्रीय भाषा को सम्मिलित या विलोपित करने के बिंदु पर अनुशंसा करेगी. कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस कमेटी में श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद और…

Read More

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे. शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया. इसके बाद अमित शाह ने उनके नाम का एलान किया. अभी शुभेंदु अधिकारी नेता प्रतिपक्ष थे. इस बार विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट पर जीत दर्ज की है. भवानीपुर में उन्होंने ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुभेंदु के नाम का प्रस्ताव रखा. इसके बाद उनके सीएम बनने पर मुहर लग गई. भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 207 सीटों पर जीत दर्ज…

Read More

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य के एक अभूतपूर्व टकराव की ओर बढ़ने के बीच राज्यपाल आरएन रवि ने गुरुवार को बंगाल विधानसभा का भंग कर दिया है. राज्यपाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, “भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 की उपधारा (2) के खंड (b) से मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं 7 मई, 2026 से प्रभावी पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग करता हूँ.” विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिला है. बीजेपी को बहुमत हासिल होने के बाद ममता बनर्जी ने चुनाव में कथित वोट चोरी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री…

Read More

कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के सहयोगियों के खिलाफ लगातार पुलिस की कार्रवाई के बीच एक कथित वीडियो ने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रिंस खान के कथित वीडियो को एक्स पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री से पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाने और माइनिंग माफिया, भूमि कब्जा व प्रशासनिक संरक्षण से जुड़े आरोपों की न्यायिक निगरानी में जांच कराने की मांग उठाई. मरांडी ने लिखा है, “झारखंड के लोकतांत्रिक…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सात वर्षीय प्रतिभाशाली तैराक इशांक और उनके परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने इशांक को पांच लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इशांक ने हाल ही में भारत और श्रीलंका के बीच स्थित पाल्क स्ट्रेट (29 किमी) को लगातार 9 घंटे 50 मिनट तैरकर पार करते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया है. मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इशांक की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी कम उम्र में इशांक ने देश और दुनिया में…

Read More

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच में सीआईडी की टीम जुटी है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जांच के लिए सीआईडी टीम मौके पर पहुंची है. बुधवार रात कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में अज्ञात हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की गोली मार कर हत्या कर दी. यह घटना उत्तरी 24 परगना जिले में मध्यमग्राम क्षेत्र के दोहरिया में हुई, जहां शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ पर हमला किया गया. बाइक पर सवार लोगों ने उन्हें करीब से गोली मार दी. हमलावरों ने…

Read More

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा दल के तौर पर उभरे टीवीके नेता विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. बुधवार को विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा है. बनते- बिगड़ते समीकरणों के बीच तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष ने टीवीके को समर्थन दिया है जिसके बाद डीएमके ने कांग्रेस के इस फ़ैसले को ‘पीठ में छुरा घोंपने’ वाला बताया है. कांग्रेस डीएमके की सहयोगी रही है और चुनाव में उसे पांच सीटों पर जीत मिली है. चार मई को आए पांच विधानसभा चुनावों के परिणामों में से तमिलनाडु विधानसभा में विजय…

Read More

गोड्डाः झारखंड के गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में संचालित अस्पताल सनलाइफ हेल्थ केयर में प्रसव के दौरान एक आदिम जनजाति महिला की मौत के बाद क्लीनिक को सील कर दिया है. गोड्डा के सिविल सार्जन ने यह कार्रवाई की है. महिला के नवजात को सदर अस्पताल में देख-रेख के लिए भर्ती कराया गया है. मंगलवार की रात आदिम जनजाति पहाड़िया महिला मीरा मालतो को उस क्लीनिक में भर्ती कराया गया था. आरोप है कि लापरवाही से ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत हो गई. मालतो की मौत के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने सड़क…

Read More

लातेहारः लातेहार पुलिस ने ऑपरेशन ड्रेगन के तहत बुधवार को जेजेएमपी के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. एसपी कुमार गौरव ने बताया है कि जेजेएमपी के सक्रिय सदस्य मनोज लोहरा और महादेव सिंह को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को इन उग्रवादियों की गतिविधियों की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद कुरुमखेता जंगल में सुरक्षा बलों ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी की. पुलिस ने इनके पास से एक एके 47, दो एसएलआर राइफल, 9 मैगजीन, 318 जिंदा कारतूस, दो वॉकी-टॉकी, दो वाई-फाई राउटर, 5 मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड भी बरामद किए हैं. पुलिस अधीक्षक कुमार…

Read More

झारखंड अधिविद्य परिषद् (JAC) ने 12वीं बोर्ड (वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026) के परिणाम घोषित कर दिए हैं. कला और वाणिज्य संकाय में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन रहा है. रिजल्ट डिजिलॉकर पर उपलब्ध है. कला संकाय कला संकाय का कुल पास प्रतिशत 96.14% रहा है. इस संकाय में कुल 2,11,095 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे. जिनमें से 2,02,962 उत्तीर्ण हुए हैं. इस संकाय में प्रथम श्रेणी में 1,07,694, द्वितीय श्रेणी में 91,317 और तृतीय श्रेणी में 3,947 परीक्षार्थी सफल रहे. वाणिज्य संकाय वाणिज्य संकाय का कुल परीक्षाफल 93.37% दर्ज किया गया है. इसमें कुल 21,078 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से…

Read More