Author: Fact File

अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा शनिवार को रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले. उन्हें देख छात्रों की हिम्मत बढ़ी. उन्होंने पीयुष मिश्रा का आभार प्रकट किया. अनशन पर बैठे और धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों से पीयुष मिश्रा ने बातें की. उनकी भावना और मांगों को जाना. उन्होंने आंदोलन कर रहे विद्यार्थयों का समर्थन किया और उनकी मांगों के प्रति एकजुटता जताई. मंच पर छात्रों का हौसला बढ़ाने को उन्होंने अपना चर्चित गीत “आरंभ है प्रचंड” भी गाया. पत्रकारों से बातचीत में पीयूष मिश्रा ने कहा, “मैंने इनमें से कुछ स्टूडेंट्स के इंटरव्यू देखे और उनकी आंखों में दर्द देखा.…

Read More

रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सदर अस्पताल में भर्ती छात्र राहुल क्रांतिकारी ने मुलाक़ात की. इसके बद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुँचकर छात्र आंदोलन में आमरण अनशन पर बैठे और प्रदर्शन कर रहे छात्र- छात्राओं से मिले. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इतने गंभीर सवालों के बावजूद सरकार केवल वार्ता और आश्वासन के नाम पर मामले को टालने का प्रयास कर रही है।.यदि सरकार की नीयत साफ है तो पूरे मामले की सीबीआइ जांच की अनुशंसा करने से उन्हें डरना नहीं चाहिए. साथ ही सरकार…

Read More

झारखंड जनाधिकार महासभा ने आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने पर इसकी निंदा की है. महासभा ने कहा कि स्याही फेंकने वाले व्यक्ति ने जय श्री राम का नारा लगाया. जो कि झारखंड के छात्र युवाओं की एकता को तोड़ने व जेपीएससी आंदोलन को भाजपा आरएसएस द्वारा गलत दिशा में ले जाने की कोशिश हो रही है. महासभा ने प्रेस बयान में कहा कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र-युवाओं के जेपीएससी आंदोलन में कई महासभा के लोग पहले से ही हैं. 14वीं जेपीएससी परीक्षा पर उजागर हुए तथ्यों से स्पष्ट है कि व्यापक गड़बड़ी…

Read More

रांची. रांची में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार की वार्ता को लेकर अब नए सवाल खड़े हो गए हैं. दरअसल, एक दिन पहले उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा था कि सरकार छात्र संगठनों के अलावा किसी राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्ति अथवा पत्रकार, वकील और कथित कोचिंग माफियाओं से बातचीत नहीं करेगी.  इसके ठीक अगले दिन रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा  मंत्री सुदिव्य सोनू को मांग पत्र सौंपते नजर आए. इसे लेकर आंदोलनकारी छात्रों ने सवाल उठाया है कि आखिर सरकार की बातचीत की…

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास की दशमी तिथि पर मेरठ में शिवभक्त कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री के साथ रामायण सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले मेरठ के सांसद अरुण गोविल समेत जनप्रतिनिधियों ने भी कांवड़ियों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं. कांवड़ यात्रियों के ‘हर-हर, बम-बम’ के उद्घोष से पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश गुंजायमान रहा. हेलिकॉप्टर से कांवड़ यात्रा का अवलोकन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ यात्रा का अवलोकन किया. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सम्मान और…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत के युवाओं के सामर्थ्य पर उन्हें पूरा भरोसा है. इसी मजबूत आधार के साथ युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है. विकसित भारत की यात्रा में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और युवा जितने मजबूत होंगे, देश उतना ही मजबूत होगा. जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस होता है, पर जो सीखेगा-वो जीतेगा. उन्होंने कहा, “चिप से लेकर शिप तक सब कुछ यहीं पर आप ही के हाथों से बनेगा.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए और…

Read More

रांचीः अपने वादे के अनुसार ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रतिनिधियों ने रांची पहुंचकर छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया है. प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन कर रहे छात्रों से उनकी मांगों, अब तक सरकार के साथ हुई बातचीत और आगे की रणनीति की जानकारी ली. इस दौरान छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और दोषियों पर कार्रवाई समेत अपनी प्रमुख मांगों को प्रतिनिधिमंडल के सामने रखा. जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे सीजेपी के के नेशनल कोऑर्डिनेटर मुकेश और अक्षय शिंदे समेत संगठन से जुड़े अन्य सदस्योंं ने कहा कि झारखंड के बच्चों के साथ सीजेपी पूरी तरह खड़ी…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि जेपीएससी की परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी की जांच सरकार की ‘कठपुतली एजेंसी सीआइडी’ कर रही है. इस जांच एजेंसी की सत्यनिष्ठा और कार्यप्रणाली पर अब आम जनता का रत्ती भर भी विश्वास नहीं रह गया है. एक्स पर दो पोस्ट में मरांडी ने परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि जिस सीआइडी ने सीजीएल परीक्षा धोखाधड़ी में दुर्भावनापूर्ण तरीके से जांच की प्रकृति ही बदल दी और अपनी नाकामी व असली दोषियों को छिपाने के लिए सारा दोष नेपाल…

Read More

रांचीः झारखंड लोकसेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में भूख हड़ताल पर बैठे जेएलकेएम के नेता देवेंद्र नाथ महतो गुट के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सरकार की वार्ता में कोई ठोस सहमति नहीं बनी है. प्रतनिधिनमंडल में शामिल छात्रों ने अपनी मांगों को सरकार के सामने सिलसिलेवार तरीके से रखा. बातचीत के दौरान छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक पूरी परीक्षा रद्द करने की उनकी मांग नहीं मानी जाती है, तब तक धरना जारी रहेगा. इस बीच छात्रों ने 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को जारी रखने की…

Read More

रांचीः रांचीः झारखंड लोकसेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में भूख हड़ताल पर बैठे जेएलकेएम के नेता देवेंद्र नाथ महतो गुट के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से थोड़ी देर में सरकार की वार्ता होगी. रांची के एसडीओ कुमार रजत इन आठ छात्रों को लेकर स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे हैं. इससे पहले शुक्रवार की रात छात्रों के एक गुट ‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच’ के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सरकार की करीब पौने दो घंटे तक वार्ता हुई थी. देवेंद्र नाथ महतो गुट ‘जेपीएससी-जेएसएसी अभ्यर्थी न्याय मंच’ के नाम से आंदोलन को आगे बढ़ा रहा…

Read More