Author: Fact File
गुमलाः झारखंड के गुमला में सुरक्षा बलों ने झारखंड जन मुक्ति परिषद के तीन उग्रवादियों को एक मुठभेड़ में मार गिराया है. मुठभेड़ के बाद पुलिस तलाशी अभियान में जुटी है. यह मुठभेड़ जेजेएमपी के सुप्रीमो ब्रजेश यादव के दस्ते के साथ गुमला जिले के विशुनपुर प्रखंड के केचकी जंगल में हुई है. पुलिस मुख्यालय ने तीन उग्रवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है. पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एके 56, एक इंसास, और एक एसएलआर बरामद किए हैं. मारे गए उग्रवादियों में इनामी कमांडर लालू लोहरा के अलावा सुजीत उरांव और छोटू उरांव शामिल है. पुलिस को सूचना…
रांचीः नक्सली-उग्रवादी गतिविधियों और हिंसक घटनाओं के खिलाफ जारी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने साढ़े नौ महीने में 29 नक्सलियों और उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है. इनमें कई नक्सली इनामी थे और संगठन में कुख्यात होने के साथ बड़े ओहदे पर काबिज. झारखंड पुलिस द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक 15 सितंबर की तारीख तक राज्य में भाकपा- माओवादी के 21, टीएसपीसी के 2, जेजेएमपी के 5 एवं पीएलएफआई के एक नक्सली को मुठभेड़ में मारा गया है. मारे गए नक्सलियों में 11 इनामी चेहरे थे, जिन पर सरकार ने कुल 3.15 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया…
नई दिल्लीः राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ शिक्षण और शोध कार्य से सक्रिय रूप से जुड़े झारखंड के युवा डॉ तनुज खत्री की लिखी किताब ‘टेलिकॉम सुनामी – Telecom Tsunami: A Powerful Dive into the Disruptions Reshaping Our Connected World’ का विमोचन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के पुत्र, वरिष्ठ राजनेता एवं लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल के चेयरमैन अनिल शास्त्री ने मंगलवार को किया. यह पुस्तक वालनट पब्लिकेशन इंडिया (Walnut Publication, India) द्वारा प्रकाशित की गई है. लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल, नई दिल्ली में पुस्तक विमोचन को लेकर आयोजित समारोह में अनिल शास्त्री की पत्नी मंजु शास्त्री…
रांचीः : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जमीन घोटाले से जुड़े मामले में रांची और दिल्ली में नौ ठिकानों पर छापा मारा है. मंगलवार की सुबह से यह कार्रवाई चल रही है. कांके अंचल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कमलेश कुमार सिंह द्वारा किए गए जमीन घोटाले को लेकर ईडी का शिकरंजा कई कारोबारियों पर कसता हुआ दिख रहा है. जानकारी के मुताबिक रांची में ईडी ने छह ठिकानों तथा दिल्ली में तीन ठिकानों पर छापा मारा है. अलग- अलग ठिकानों से 25 लाख रुपये नकद के अलावा बैंक खाता, जमीन की खरीद बिक्री से संबंधित दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी…
झारखंड के अलग- अलग इलाके में हाथियों का उत्पात जारी है. हाथी लगातार लोगों की जान ले रहे हैं. खेतों में लगी फसलों को रौंद रहे हैं और ग्रामीणों के घरों को तोड़ रहे हैं. इसी क्रम में गढ़वा जिले में एक जंगली हाथी ने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) परहैया से जुड़े बहेरवा गांव के 32 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला है. यह घटना रविवार रात उस समय घटी, जब कई ग्रामीण एक साथ बाजार से जंगलों के रास्ते घर लौट रहे थे. मेराल के वन यशवंत नायक ने बताया कि अचानक सात-आठ हाथियों का…
रांचीः झारखंड के बड़कागांव प्रखंड में अडानी के गोंदलपुरा कोल ब्लॉक के लिए अधिग्रहित जमीन के खिलाफ महीनों से आंदोलनरत रैयतों के समर्थन में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेताओं ने राज्यपाल से मिलकर प्रभावित रैयतों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा है. इसके साथ ही कोल ब्लॉक में कथित तौर पर अवैध खनन का भी आरोप लगाया है. पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में विजय कुमार साहू, विनय कुमार, वैद्यनाथ राय, मुजीबुरहमान अंसारी, कमलेश कुमार सिंह, अरुण कुमार सात सदस्य प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल संतोष गंगवार जी से मुलाकात कर पूरी स्थिति की जानकारी…
झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर में एचडीएफसी बैक में अपराधियों ने दिनदहाड़े डाका डाला. इस दौरान हथियार के बल पर तीन बैग में रुपये और सोने के सिक्के भरकर ले भागे. अपराधियों ने बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट की. एक अपराधी ने बर्का पहन रखा था, वह पुरूष था या महिला, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. अपराधियों का सुराग पाने के लिए पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया है. एचडीएफसी की यह बैंक शाखा आरपीएफ बैरक के ठीक सामने है. दूसरी तरफ बैंककर्मी इसका आंकलन में जुटे हैं कि अपराधी कैश में कितने रूपये और सोने…
रांचीः बिल्डर कमल भूषण हत्याकांड में अदालत ने सोमवार को अभियुक्त डब्लू कुजूर समेत तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावस की सजा सुनायी है. रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त आनंद प्रकाश की कोर्ट ने डब्लू कुजूर के अलावा उसके पुत्र राहुल कुजुर और काविस अदनान को यह सजा दी है. कोर्ट ने उक्त अभियुक्तों को शुक्रवार को दोषी करार दिया था. तीनों पर कोर्ट ने 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त छह महीने की जेल होगी. अदालत ने इस केस के आरोपी सुशीला कुजूर को साक्ष्य के अभाव में पहले ही बरी कर…
Ajay Sharma पत्थलगड़ी आंदोलन को लेकर सुर्खियों में रहे कोचांग ने सात वर्षों में बड़ा बदलाव देखा है. आदिवासी बहुल खूंटी जिले में पहाड़ों की गोद में बसा है कोचांग गांव. 25 फरवरी 2018 को यहां पत्थलगड़ी की गूंज उठी थी, तब यह आदिवासी इलाका राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया था. उस दिन कोचांग के चौराहे पर गाड़ा गया ‘पत्थल’ अब भी खामोशी से खड़ा है, जिस पर उकेरी गई पंक्ति — “जनादेश नहीं, बंधारण सर्वोपरि है, लोगों को उस दौर की याद दिलाती है. पत्थलगड़ी के सात साल गुजरे. इन सबके बीच 21 सितंबर 2025 की तारीख कोचांग…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय मोरक्को दौरे पर हैं. मोरक्कों में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर पर ‘कब्ज़े के लिए हमला करने की ज़रूरत नहीं’ है, वह ‘भारत का हिस्सा’ है. राजनाथ सिंह ने कहा, “पीओके अपने आप आएगा. पीओके में अब मांग होने लगी है. पांच साल पहले एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैंने कहा था कि पीओके को हमला कर हड़पने की ज़रूरत नहीं है, वह हमारा है. पीओके के लोग स्वयं यह कहेंगे कि मैं भी भारत हूं. और वो दिन आने वाला है.” राजनाथ सिंह ने कहा,…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us