Author: Fact File
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं. बुधवार को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि “वोट चोरी के जरिए कभी सीटें चुराई जाती हैं, तो कभी पूरी की पूरी सरकार ही हड़प ली जाती है.” इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार को घुसपैठिया करार दिया. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार. लोकसभा के 240 बीजेपी सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है. पहचानना मुश्किल नहीं-…
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंच सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासन और पुलिस महकमा के आला अधिकारियों के साथ राज्य में बेहतर विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर उच्च स्तरीय बैठक कर कई अहम निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय भूमिका में रहे. अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार से कोई कोताही न बरती जाए. इसके साथ ही कानून व्यवस्था की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध से जुड़े…
रांचीः झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत में प्रताड़ना के गंभीर मामले पर सख्ती दिखाते हुए स्वत: संज्ञान लिया है. चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य प्रशासन से कड़े सवाल पूछे. कोर्ट ने साफ संकेत दिया कि हिरासत में मानवाधिकारों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने सरायकेला एसपी से पूछा कि राज्य के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर अब तक क्या ठोस कदम उठाए गए हैं. अदालत ने यह जानने की कोशिश की कि क्या हिरासत में…
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के एक दिन बाद राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव के बाद हिंसा में शामिल न होने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा, तृणमूल कांग्रेस सरकार के कृत्यों को कतई नहीं दोहराएगी. शानदार जीत दर्ज की 206 सीटों के साथ भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज की, जबकि तृणमूल कांग्रेस को केवल 81 सीटें मिलीं. कांग्रेस ने दो सीटें, सीपीआई-एम ने एक सीट जीती, जबकि एआईएसएफ और आम जनता…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह खुश होने का विषय नहीं है. राहुल गांधी ने कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ताओं से छोटी-मोटी राजनीति छोड़ देने की अपील की. राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के जो लोग टीएमसी की हार पर खुश हो रहे हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि असम और बंगाल के जनादेश की चोरी, बीजेपी के लिए भारतीय लोकतंत्र को ख़त्म करने के मिशन में एक बड़ा क़दम है.” राहुल गांधी ने कहा, “छोटी राजनीति को किनारे…
असम में बीजेपी की भारी जीत के बाद मुख्यमंत्री चुनने के लिए तैयारियां चल रही हैं.असम में विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम पर सहमति कायम की जाएगी. विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है. असम में बीजेपी ने तीसरी बार जीत हासिल की है. पार्टी ने राज्य की 126 सीटों में से 82 सीटें जीती हैं. जबकि बीजेपी गठबंधन को 102 सीटों पर जीत मिली है. दूसरी तरफ…
रांचीः झारखंड के खूंटी जिला में पेसा कानून को लेकर प्रशासन और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था आमने-सामने आ गए हैं. कर्रा प्रखंड में डुमरगड़ी और घासीबारी के ग्राम प्रधान को स्थानीय बीडीओ ने नोटिस भेजा है. इस कार्रवाई के विरोध में ग्राम प्रधानों और पड़हा राजा ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है. बीडीओ ने नोटिस में कहा है कि ग्रामीणों की शिकायत पर नोटिस भेजा जा रहा है. इस नोटिस के खिलाफ पंचायती राज विभाग की पूर्व निदेशक और आईआरएस अधिकारी तथा पेसा कानून की मूल भावना को लेकर आदिवासियों को गोलबंद करने की मुहिम में जुटीं निशा उरांव के नेतृत्व…
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के चुनाव हारने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बेईमानी से चुनाव जीतने का आरोप लगाया है. इस्तीफ़े के बारे में उन्होंने कहा, ”क्यों मैं क्यों जाऊंगी. हम तो हारे नहीं है कि जाएंगे. हार का सुबूत देते तो इस्तीफ़ा देते. जोर-जबरदस्ती करके कोई बोले कि इस्तीफ़ा देना होगा तो नहीं.अभी इस्तीफ़ा नहीं दूंगी.मैं ये कहना चाहती हूं कि हम चुनाव नहीं हारे हैं.” ममता बनर्जी के इस बयान के बाद बीजेपी के प्रवक्ता देबजीत सरकार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जैसी बातें वो बोल रही हैं,…
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने सरकार से पूछा है कि ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंताओं को धमकाने वाला बबलू मिश्रा आखिर कौन है और उसे संरक्षण कौन दे रहा है. भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि जिस व्यक्ति पर खुलेआम सरकारी अभियंताओं को डराने-धमकाने, गाली-गलौज करने, अपमानित करने और मनचाहे ठेकेदारों को काम दिलाने का आरोप है, उसकी भूमिका की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच बेहद आवश्यक है. उन्होंने मांग की कि बबलू मिश्रा के साथ-साथ उसके परिवार के सदस्यों, स्टाफ और पीए के कॉल रिकॉर्ड की भी गहन जांच की जा.। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण विकास…
असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आने की हैट्रिक लगाने जा रही है. इस बीच असम में भाजपा और सहयोगी दलों के शानदार प्रदर्शन पर हिमंता बिस्वा सरमा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जनता का आशीर्वाद, तीसरी बार, विकास और विरासत के लिए, असम की जनता ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है. यह हमारे कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों, जिनका नेतृत्व अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प के बिना संभव नहीं हो पाता.” उन्होंने आगे लिखा,…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us