Author: Fact File

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 35वीं बैठक सम्पन्न हुई. इस बैठक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन सजा काट रहे 51 कैदियों को रिहा किए जाने पर सहमति बनी. पर्षद द्वारा आयोजित पिछली बैठकों में आजीवन सजा काट रहे कैदियों के रिहाई से संबंधित अस्वीकृत किए गए मामलों सहित कुल 103 मामलों की गहन समीक्षा की गई. इसके अलावा रिहाई से संबंधित 37 नए मामलों के साथ-साथ 66 वैसे कैदियों के मामलों पर भी पुनर्विचार किया गया, जिन्हें झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की पिछली बैठकों में अस्वीकृत किया…

Read More

रांचीः झारखंड विधानसभा का पूरक मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हुआ. सदन के पहले दिन वित्तीय मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 4 हजार 296 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया. इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उन्हें याद किया. शोक प्रकाश में सभी दलों के नेताओं ने दिवंगत नेता और प्रमुख शख्सियतों याद करते हुए को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान विधायक अरुप चटर्जी ने सदन में शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग उठाई. साथ ही उन्होंने विधानसभा परिसर में दिशोम…

Read More

रांचीः बालू के अवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़कागांव से कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के खिलाफ पीएमएलए के विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया है. ईडी ने आरोप पत्कर में बताया है कि बालू सिंडिकेट के मुख्य आरोपी अंकित राज ने लाइसेंस समाप्त होने के बाद भी बालू का खनन करते रहे. इस दौरान उन्होंने खनन अधिकारियों को धमकाया और अंबा प्रसाद की सार्वजनिक प्रतिष्ठा का दुरूपयोग किया. आरोप पत्र में अंकित राज के सहयोगी मनोज कुमार अग्रवाल, पंचन कुमार, संजीव, मनोज प्रसाद दांगी, बिंदेश्वर दांगी के…

Read More

वायनाड से कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से गुरुवार को मुलाक़ात की. प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा है, “जेपी नड्डा जी से मुलाक़ात की. उनसे वायनाड में स्वास्थ्य से जुड़े प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने का अनुरोध किया है. उन्हें मनंतवडी में मेडिकल कॉलेज में सेवाएं शुरू नहीं होने से लोगों को हो रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया.” उन्होंने कहा है, “वायनाड के जनजातीय लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, उनकी स्वास्थ्य समस्याओं और लंबित एनएचएम फंड्स को लेकर भी बातचीत हुई.” प्रियंका गांधी ने कहा है,…

Read More

मानसून सत्र के समाप्त होने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि वर्ष 2025 का मानसून सत्र इतिहास में एक ही कारण से जाना जाएगा कि 21 जुलाई 2025 को राज्यसभा में एक ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ था और वो ज्वालामुखी था जगदीप धनखड़.” उन्होंने कहा है, “भारत के इतिहास में पहली बार उपराष्ट्रपति का इस्तीफ़ा लिया गया. उनको चुप कराया गया. एक महीने से हमने जगदीप धनखड़ के बारे में सुना नहीं, देखा नहीं, कहां हैं, ये देश जानना चाहता है.” जयराम रमेश ने कहा है, “एसआईआर को लेकर सरकार आखिरी दिन तक अडिग रही, सरकार ने कहा…

Read More

रांची: शराब घोटाला मामले के मुख्य आरोपी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे समेत कई अन्य अफसर, कारोबारी की जमानत को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने कई सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि शराब घोटाले की जांच में जान-बूझकर ढिलाई की गई, जिसकी वजह से आरोपियों को जमानत मिली. उन्होंने कहा कि पहले से आशंका थी कि शराब घोटाले में गिरफ्तारी केवल जनता की आंखों में धूल झोंकने, बड़े षड्यंत्रकारियों को बचाने और भयादोहन कर मोटी रकम वसूली का रास्ता निकालने का एक प्रयास है और…

Read More

रांचीः सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि झारखंड विधानसभा के पूरक मानसून सत्र (22 से 28 अगस्त) में सत्ताधारी दल को चाहिए कि वह स्मृति – शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सदन से पारित कर केंद्र सरकार को भेजे. विनोद कुमार पांडेय ने कहा, “ऐसे महापुरुष को भारत रत्न देने का प्रस्ताव अगर झारखंड विधानसभा से पारित होकर केंद्र सरकार तक जाएगा तो यह न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश के लोकतांत्रिक और सामाजिक मूल्यों को गौरवान्वित करेगा. हम सत्ताधारी दल से आग्रह करते हैं कि इस…

Read More

खूंटीः रनिया थाना क्षेत्र के उलिहातु बड़काटोली गांव के पास कारो नदी से 18 अगस्त को मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मृतक की पहचान जरियागढ़ थाना क्षेत्र के सोटेया गांव निवासी सोनू उरांव (25 वर्ष) के रूप में हुई थी. शुरुआत में पुलिस को लगा कि सोनू की मौत नदी में डूबने से हुई है, इसलिए अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया था. लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि सोनू की हत्या कर उसके शव को कारो नदी की धार में फेंक दिया गया था। यह घटना 14 अगस्त की है. पुलिस ने…

Read More

रांचीः झारखंड विधानसभा का (मानसून) पूरक सत्र अब 22 अगस्त से 28 अगस्त तक होगा. विधानसभा सचिवालय ने इस बाबत सदन के कार्यवाही की सूची जारी कर दी है. इसमें बताया गया कि पहले दिन, 22 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी का उपस्थापन होगा. इसके बाद शोक प्रकाश के बाद सदन को स्थगित कर दिया जायेगा. 23 अगस्त और 24 अगस्त को क्रमश: शनिवार और रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा। 25 अगस्त 2025 (सोमवार) को सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी. इसके बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी पर सामान्य वाद-विवाद,…

Read More

रांचीः झारखंड के सरकारी स्कूलों में दिशोम गुरु की जीवनी पढ़ायी जाएगी. सरकार के स्कूली साक्षरता विभाग ने इस बाबत प्रस्ताव तैयार किया है. निर्णय लिया गया है कि गुरुजी की जीवनी को कक्षा एक से बारह तक की किताबों में शामिल किया जाएगा. स्कूली साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने बुधवार को इस मामले को लेकर एक समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. जानकारी के मुताबिक शिबू सोरेन की जिंदगी और संघर्ष, आंदोलन को लेकर अलग- अलग कक्षाओं में अलग-अलग विषयों में शामिल किए जाएंगे. अगले सत्र के लिए छपने वाली किताबों में इसे शामिल…

Read More