Author: Fact File

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुसूचित जनजाति (एसटी), अनुसूचित जाति (एससी), पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए संचालित प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं में राज्य को मिलने वाली केंद्रीय सहायता बढ़ाने का आग्रह किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और शिक्षा के माध्यम से वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन केंद्र से मिलने वाली वित्तीय सहायता वास्तविक आवश्यकता की तुलना में काफी कम है. उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे आदिवासी और ग्रामीण बहुल राज्य में…

Read More

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के संबंध में जांच कर रही सीआइडी की एसआईटी ने गलत तरीके से 14वीं सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) पास करने वाले एक अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी ने एक रिलीज जारी कर बताया है कि सीआइडी थाना कांड संख्या 16/ 2026 के अनुसंधान के क्रम में झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 (विज्ञापन संख्या 01/2026) की प्रारंभिक परीक्षा में चयनित एक अभ्यर्थी सुमन सौरभ, जिसने अनुचित अनुचित तरीके से परीक्षा उत्तीर्ण की थी को अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा हजारी विभाग पुलिस…

Read More

हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की जर्सी के रंग को बदलने को लेकर पूर्व कप्तान वीरेन रस्किन्हा द्वारा उठाए गए सवाल पर सफाई पेश की है. हॉकी इंडिया ने बताया है कि मैदान और जर्सी का रंग एक जैसा होने से खिलाड़ियों के खेल और दृश्यता पर असर पड़ रहा था. गौरतलब है कि सोमवार को हॉकी इंडिया ने एफआईएच विश्व कप से पहले भारतीय टीम की नई जर्सी को लॉन्च किया. जर्सी का रंग नीले से बदलकर ऑरेंज कर दिया गया है और इसके साथ ही जर्सी के डिजाइन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इसको लेकर ही…

Read More

केंद्र सरकार ने गुरुवार को संसद में कहा कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई20) को देशभर में चरणबद्ध तरीके से लागू करने से पहले व्यापक वैज्ञानिक परीक्षण, फील्ड ट्रायल और सभी संबंधित पक्षों से विस्तृत परामर्श किया गया था. सरकार के अनुसार, निर्धारित मानकों के तहत ई20 पेट्रोल पुराने और नए दोनों प्रकार के वाहनों के लिए सुरक्षित है तथा इसके कारण इंजन या वाहन के प्रदर्शन पर कोई बड़ा नकारात्मक प्रभाव सामने नहीं आया है. वैज्ञानिक परीक्षण और परामर्श के बाद लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि…

Read More

राज्यसभा के बाद गुरुवार को लोकसभा में भी वंदे मातरम बिल पास कर दिया गया है. बिल को लेकर विपक्ष के भारी हंगामे के बीच इसे पास किया गया. इस बिल का मकसद यह है कि ‘वंदे मातरम’ को भी राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की तरह ही कानूनी सुरक्षा देना है. अगर कोई ‘वंदे मातरम’ का अपमान करता है तो उसे 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं. बिल पास होने के बाद सपा सांसद जियाउर्रहमान ने कहा कि देश में बड़ी मुस्लिम आबादी है, इसलिए उनकी भावनाओं और चिंताओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा…

Read More

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी को प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. पूर्व मंत्री के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गठबंधन की सरकार पर दिए बयान को लेकर यह शोकॉज हुआ है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया है कि पार्टी में अनुशासन, सामूहिक जिम्मेदारी और महागठबंधन धर्म सर्वोपरि है. इन्हीं सिद्धांतों के अनुरूप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि 28 जुलाई…

Read More

रांचीः झारखंड दौरे पर आए सीआरपीएफ के डीजी जीपी सिंह ने भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी पर कोबरा बटालियन के जाबांज जवानों की हौसला आफजाई की और उन्हें सम्मानित भी किया. डीजी ने रांची में 209 कोबरा के बहादुर जवानों से मुलाकात की और इस ऐतिहासिक ऑपरेशन में झारखंड पुलिस के बीच बेहतरीन तालमेल की सराहना की. इस मौके पर झारखंड में तैनात सीआरपीएफ के आईजी साकेत कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इस मौके पर बड़ा खाना का आयोजन किया गया. इस खाने में सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान साथ खाना खाये.…

Read More

रांचीः रिम्स की डेंटल छात्रा को बर्थ डे पार्टी में बुलाकर दुष्कर्म कराने की आरोपी ओली विश्वकर्मा की जमानत याचिका झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. इससे पहले रांची सिविल कोर्ट ने भी ओली की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. हाईकोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत में ओली की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. ओली विश्वकर्मा एवं इस केस से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर लालपुर थाना में कांड संख्या 66/2026 दर्ज की गई है. ओली विश्वकर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पीड़िता की ओर से पुरज़ोर विरोध किया…

Read More

रांचीः एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने खूंटी की महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को 50 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. सुलेखा कुमारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की भी इंचार्ज हैं. जानकारी के मुताबिक हुरलूंग गांव निवासी श्याम कुमार के खिलाफ साल 2025 में एक प्राथमिकी (कांड संख्या – 06/25) दर्ज की गई थी. श्याम कुमार ने एएचटीयू प्रभारी एसआई सपना सुलेखा से मिलकर बताया था कि वह इस मामले में निर्दोष है. इस पर सपना सुलेखा ने श्याम को बताया कि 4.50 लाख 50 हजार रुपये देने पर केस से नाम हटाएंगे तथा जांच में…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर आयोग के  सभी सदस्यों को पद मुक्त करने की मांग की है. इसके साथ ही परीक्षा में हुई गड़बड़ी की सीबाआइ जांच कराने और दोषियों को जेल भेजने की मांग दोहराई है. एक प्रेस कांफ्रेंस में मरांडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी के लोग पहले खुद सरकारी नौकरियों में ज्वाइनिंग ले चुके थे. और राज्य सरकार के कई पदों पर पदस्थापित रहते हुए सीटें बेचने का काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ परीक्षाओं…

Read More