Author: Fact File

देवघरः बिहार के नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार देवघर पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की. पटना से हवाई मार्ग से सीधे मुख्यमंत्री देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचे. इसके बाद बैद्यनाथ मंदिर गए. इससे पहले एयरपोर्ट में प्रशासनिक पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया. साथ ही पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. बाबा बैद्यनाथ मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें बाबा बैद्यनाथ का षोडशोपचार विधि विधान से पूजा-अर्चना कराया गया. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से मंगल कामना की. बैद्यनाथ मंदिर प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री को बाबा बैद्यनाथ का प्रतीक चिह्न भी…

Read More

रांचीः बिहार की पूर्व मंत्री और बीजेपी की विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा है कि विपक्ष के लोग आधी आबादी को सिर्फ नारों तक ही सीमित रखना चाहते हैं. संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल उन्होंने गिराया है, लेकिन इससे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता देश की महिलाओं की नजरों में गिर गए हैं. रांची में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ बीजेपी ऑफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में श्रेयसी सिंह ने कहा कि विपक्ष के लोग नहीं चाहते कि आधी आबादी की महिला सशक्तिकरण राजनीतिक भागीदारी में बदले. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद…

Read More

रांचीः असम के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम मामले में कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों ने राजनीतिक पाप किया है. इस पाप की सजा उन्हें भुगतनी ही होगी. रांची स्थित बीजेपी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में सोनोवाल ने आरोप लगाया कि महिलाओं को आगे बढ़ाने में कांग्रेस की नीतियां हमेशा सीमित रही हैं. उनका एक दायरा है. कांग्रेस के लिए महिला मतलब इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ही होता है बाकी उनके लिए उनकी नजर में किसी महिला का कहीं कोई स्थान नहीं है. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Read More

झारखंड प्रदेश बीजेपी की उपाध्यक्ष और सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने दिल्ली में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर झारखंड में आदिवासी समाज के सामिजक, आर्थिक विकास के साथ रोजी- रोजगार उत्थान के क्षेत्र में विशेष पहल करने का आग्रह किया है. इसके साथ ही पूर्व सांसद ने आदिवासी समुदाय की समस्याओं की ओर भी केंद्रीय मंत्री का ध्यान खींचा. उन्होंने आग्रह किया कि जनजातीय समुदाय के विकास तथा कल्याण के लिए भारत सरकार की जनजातीय योजनाओं के माध्यम से आदिवासी वर्ग को जोड़कर और अधिक सशक्त बनाने की पहल की जाए,…

Read More

चाईबासाः सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी दीपक ने सारंडा के जंगलों में जारी नक्सल विरोधी अभियान का जायजा लेने के बाद कहा है कि सारंडा को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने के लिए सुरक्षाबलों के पास एक महीने का लक्ष्य है. हमारे जवान कठिन चुनौतियों के बीच इस लक्ष्य को जरूर हासिल करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने पोलित ब्यूरो मेंबर और एक करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा को सरेंडर करने की नसीहत दी. उन्होंने कहा, “हम नहीं चाहते कि उसका एनकाउंटर हो, क्योंकि वह इसी देश का नागरिक है. यदि वह एक माह के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है,…

Read More

चाईबासाः चाईबासा सदर अस्पताल में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में आरोपी लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट के सख्त निर्देश के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद की सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि प्राथमिकी दर्ज की गई है, तो कार्रवाई क्या हो रही है. झारखंड हाईकोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया है. यह मामला पिछले साल (2025) के अक्टूबर का है, जब थैलीसीमिया पीड़ित पांच बच्चों को एचआइवी पॉजिटिव खून चढ़ाया गया था. इसके…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में मैदान संभाल लिया है. शनिवार को उन्होंने झारखंड की सीमा से सटे पुरुलिया जिले के काशीपुर, मानबाजार और बांधवान विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा की. काशीपुर में टीएमसी प्रत्याशी सोमेश बेल्थरिया के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि बंगाल के समाज का हर वर्ग आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, अमीर और गरीब सभी ममता दीदी के साथ खड़े हैं. चुनावी सभा में हेमंत सोरेन ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा, अभी…

Read More

भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल शनिवार को झारखंड के देवघर पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध वैद्यनाथ धाम मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और देश की सुख-समृद्धि तथा शांति के लिए प्रार्थना की. पूजा के बाद साइना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भगवान की कृपा से ही उन्हें अपने खेल जीवन में सफलता मिली है. उन्होंने देश के उज्ज्वल भविष्य और सभी नागरिकों के बेहतर जीवन के लिए प्रार्थना की. मंदिर प्रशासन की ओर से साइना नेहवाल का विशेष स्वागत किया गया. उनके लिए पूजा…

Read More

रांचीः झारखंड के अस्पतालों में 666 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति होगी. स्वास्थ्य विभाग की अनुशंसा पर कार्मिक विभाग ने नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए अधियाचना झारखंड लोक सेवा आयोग को भेज दी है. जिन पदों के लिए नियुक्ति होगी, उनमें 506 नियमित तथा 160 बैकलॉग के पद सम्मिलित हैं. इन 666 मे सबसे अधिक 226 फिजिशियन की नियुक्ति होगी. अब आयोग इन पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित करेगा. यह नियुक्ति झारखंड राज्य के गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सक (भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2015 एवं इसके संशोधित प्रविधानों के अनुसार की जाएगी. अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार…

Read More