Author: Fact File

रांचीः झारखंड में खाद्य आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में आवश्यक सुधार को लेकर मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सोमवार को अफसरों के साथ बैठक में कई निर्देश दिए. उन्होंने राज्य के निर्धन लोगों को साल में दो बार धोती-साड़ी वितरण योजना में तेजी लाने के निर्देश के साथ उड़नदस्ता टीम बना कर वितरण की जांच करने को कहा है. उन्होंने कहा है कि हर हाल में यह सुनिश्चित हो कि इस योजना का लाभ जरूरतमंदों को मिले और कहीं कोई अनियमितता नहीं हो. गौरतलब है कि सोना- सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत लाभुकों को साल में दो बार सरकार दस-दस…

Read More

रांचीः झारखण्ड राज्य के लिए ‘सेना भर्ती रैली’ 22 अगस्त से रांची में शुरू होगी. भर्ती रैली चार  सितंबर तक चलेगी. भर्ती की तैयारियों को लेकर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई. सेना के अफसरों ने युवाओं को दलालों से बचने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि किसी दलाल के चक्कर में युवा नहीं पड़ें. भर्ती पारदर्शी ढंग से होगी. कर्नल विकास भोला ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची को बताया कि रांची जिले के युवाओं को सेना में भर्ती के मौके मिलें, यह हमारी प्राथमिकता है. इसलिए रांची जिले के युवा इस रैली में…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत करकट्टा गांव स्थित बंद खदान में नहाने के लिए उतरे नामकुम के एक युवक की तलाश में एनडीआरएफ की टीम सुबह से मशक्कत कर रही है. नामकुम तेतरी टोली निवासी 18 वर्षीय समीर कुमार अपने दो दोस्तों के साथ पानी से लबालब भरे इस खदान में नहा रहा था. नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया. यह घटना रविवार शाम की है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस खदान के पास पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से से शव निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके…

Read More

खूंटीः छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दो ईसाई धर्म बहनों की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने के विरोध में रविवार को खूंटी में ऑल चर्चेज कमेटी, खूंटी के बैनर तले मौन जुलूस निकाला गया. यह जुलूस कचहरी मैदान से शुरू होकर मेन रोड, भगत सिंह चौक, नेताजी चौक, डाकबंगला होते हुए लोयोला मैदान पहुंचा, जहां एक सभा की गई. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ईसाई धर्मावलंबी हमेशा से देश-दुनिया में सेवा कार्यों से जुड़े रहे हैं. उनका सामाजिक कल्याण में योगदान उनकी सेवा भावना को दर्शाता है. उन्होंने दुर्ग की घटना को सुनियोजित साजिश करार देते हुए…

Read More

गोड्डाः सूर्या हांसदा एनकाउंटर के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की अगुवाई में बीजेपी की सात सदस्यीय टीम ने रविवार को गोड्डा के डकैता गांव में सूर्या के परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली. अर्जुन मुंडा ने कहा है कि यह एनकाउंटर नहीं साजिश के तहत की गई हत्या है. टीम ने उस विद्यालय का भी दौरा किया, जिसे अनाथ और गरीब बच्चों के लिए सूर्या हांसदा चला रहे थे. बाद में मीडिया से बात करते हुए अर्जुन मुंडा ने राज्य सरकार एवं पुलिस तंत्र पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि सरकार…

Read More

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के सासाराम से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत कर एक बार फिर भाजपा और चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए ‘‘चुनाव चोरी’’ करने की साजिश की जा रही है, लेकिन विपक्ष ऐसा नहीं होने देगा. राहुल गांधी ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत से पहले आयोजित सभा में यह दावा भी किया कि अब सबको पता चल गया है कि पूरे देश में ‘‘वोट की चोरी’’ की जा रही है.…

Read More

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में बड़कागांव से कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के छोटे भाई अंकित राज की 3.02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. अंकित राज पर दामोदर नदी से अवैध रूप से बालू निकालने और उससे संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. पुलिस द्वारा अंबा प्रसाद के पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ दर्ज 16 प्राथमिकी को इसीआइआर के रूप में दर्ज करने के बाद ईडी ने जांच शुरू की थी. अंबा के पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, मां, पूर्व विधायक निर्मला देवी समेत अन्य परिजनों पर रंगदारी, जमीन कब्जा करने, प्रतिबंधित संगठन चलाने और खनिजों का…

Read More

रामगढ़ः देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के “संस्कार भोज” में सम्मिलित होने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव रामगढ़ जिले में नेमरा पहुंचे. उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी नेमरा श्रद्धांजलि देने आए थे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा मुख्यमंत्री एवं उनके पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की. रक्षा मंत्री ने कहा, “दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मेरी कई मुलाकातें हुईं. उनकी सहजता, सरलता एवं व्यक्तित्व मुझे प्रभावित करती थी. गुरुजी…

Read More

रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गोड्डा जिले के कमलडोरी पहाड़ के पास पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सूर्या हांसदा की मौत पर पुलिस के दावे को मनगढ़ंत बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की है. उन्होंने कहा है कि गोड्डा में हुए सूर्यनारायण हांसदा एनकाउंटर ने कई सवाल खड़े किए हैं. पुलिस की कार्रवाई संदेह के घेरे में हैं. सूर्या के परिजन भी एनकाउंटर से इत्तेफाक नहीं रखते. पुलिस द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति और दर्ज की गई FIR में एनकाउंटर की कहानी एक दूसरे से मेल नहीं खाती. प्रदेश अध्यक्ष…

Read More

रांची: झारखंड के स्कूली शिक्षा और निबंधन मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर राज्य में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा. शनिवार की सुबह मंत्री का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची लाया गया. यहां विधानसभा में उन्हें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पार्थिव शरीर को जमशेदपुर ले जाया गया. रामदास सोरेन के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि देने वालों में परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद जोबा मांझी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, महुआ माजी समेत कई नेताओं और राज्य…

Read More