Author: Fact File
मोदी सरकार ने गुरुवार को संसद में डीलिमिटेशन और महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया है और इस पर बहस शुरू हो चुकी है. कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने इस बिल को संसद में पेश किए जाने का विरोध किया जिसके जवाब में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम विपक्ष को इस पर करारा जवाब देंगे. इस बिल में लोकसभा में सीटों की संख्या मौजूदा 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है. महिला आरक्षण के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का भी प्रस्ताव है. हालांकि महिला आरक्षण का ये…
धनबादः धनबाद- केंदुआडीह मुख्य मार्ग पर बुधवार को डेढ़ फीट सड़क के धंस जाने की वजह से एहतियातन धनबाद- बोकारो मार्ग पर आवागमन को डायवर्ट किया गया है. सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया है. जानकारी के मुताबिक एनएच-32 पर धनबाद से कतरास, बोकारो और रांची जाने वाली गाड़ियां अब गंसाडीह मोड़ और झरिया रोड के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर रही हैं. धनबाद से बोकारो और रांची जाने वाली सड़क पर हुए धंसान के दूसरे दिन गुरुवार को पुराना महाप्रबंधक आवास की चारदीवारी टूट गई. इस जगह से गैस का रिसाव होते देखा जा…
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 53 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इनमें राज्य में अनधिकृत रूप से बने मकानों को रेगुलराइज करने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी गई है. कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बैठक के बाद इन फैसलों की जानकारी दी. नगर विकास विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सरकार ने यह तय किया है कि रांची सहित पूरे राज्य में 10 मीटर ऊंचाई तक के आवासीय भवन, यानी जी प्लस टू तक के मकानों को नियमित किया जाएगा. इस योजना के तहत अधिकतम 300 वर्गमीटर क्षेत्रफल तक…
रांचीः महिला दंत चिकित्सक को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में रांची पुलिस ने उसकी कथित सहेली ओली विश्वकर्मा समेत कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें मुख्य आरोपी दानिश भी शामिल है. दानिश के साथ ही बर्थडे पार्टी में शामिल फवाद नामक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है. ये दोनों आरोपी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के रहने वाले हैं. रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया है कि दानिश और फवाद को बंगाल के खड़गपुर से गिरफ्तार किया है. इस केस में 26 वर्षीय ओली विश्वकर्मा को भी पकड़ा गया है. पुलिस ने तीनों…
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 का रिजल्ट घोषणा कर दिया है. रिजल्ट डिजिलॉकर और UMANG मोबाइल ऐप पर उपलब्ध हैं. छात्र CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं. साल 2026 के लिए सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुई थी और लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट – cbse.gov.in और results.cbse.nic.in के साथ-साथ UMANG ऐप और Digi Locker पर अपने रिजल्ट देख सकते हैं. स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID,…
सम्राट चौधरी ने पटना में बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. इसकेसाथ ही पहली बार बिहार में बीजेपी के नेता के सिर मुख्यमंत्री का ताज सजा है. पटना स्थित लोकभवन में सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है. मुख्यमंत्री के अलावा जदयू के विजय चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है. दोनों के पास डिप्टी सीएम का दर्जा रहेगा. शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और चिराग पासवान समेत एनडीए के कई बड़े…
रांचीः झारखंड में बोकारो और हजारीबाग में हुए करोड़ों के ट्रेजरी घोटाले के बाद रांची में भी धोखाधड़ी से पैसे निकालने का खुलासा हुआ है. पशुपालन विभाग से जुड़े इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ प्रोडक्शन कांके,रांची कार्यालय के लेखापाल मुनिंदर कुमार और दूसरे कर्मी संजीव कुमार पर आरोप है कि कोषागार से भुगतान के लिए बने कुबेर पोर्टल में छेड़छाड़ कर इनलोगों ने लगभग तीन करोड़ की फर्जी निकासी की है. 13 अप्रैल को वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 में हुए वेतनादि के भुगतान की प्रारंभिक जांच के क्रम में यह मामला उजागर हुआ. फर्जी निकासी की जानकारी मिलने के बाद…
लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को मूर्त रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को एक विधेयक संसद में पेश किया जाएगा, जिसमें संसद के निचले सदन में सदस्यों की मौजूदा संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान है। इसके साथ ही, सरकार परिसीमन आयोग के गठन के लिए भी एक विधेयक तथा इन्हीं से संबंधित केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन विधेयक), 2026 लाने की तैयारी में है. विधेयकों की प्रतियां सांसदों को वितरित की गई हैं. नारी शक्ति वंदन अधिनयम में संशोधन करने वाले विधेयक में निर्वाचन क्षेत्रों का फिर से निर्धारण करने के…
कोडरमाः कोडरमा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए स्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों से पैसे की उगाही करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गांव में रहने वाले ये लड़के अधिकतर शहरी को ही अपने जाल में फांसते थे. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना मिली थी कि बेकोबार निवासी अनिल पंडित मोबाइल नंबर 720943740 के जरिए कथित तौर पर कॉल गर्ल उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की…
पटनाः सम्राट चौधरी ने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. और उन्हें सरकार बनाने का न्योता भी मिल गया है. सम्राट की अगुवाई में भाजपा के नेतृत्व वाली पहली सरकार 15 अप्रैल यानी बुधवार को शपथ लेगी. बिहार में सम्राट भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे और भाजपा के पास सत्ता की कमान पहली बार आएगी. इससे पहले सम्राट चौधरी को केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद एनडीए की बैठक में उनके नाम पर सहमति जतायी गई. एनडीए की बैठक में निवर्तमान सीएम नीतीश कुमार ने…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us