Author: Fact File

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस चार एसएलआर राइफल और 527 कारतूस, नौ मैगजीन समेत कई अन्य सामान बरामद किया है. डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा और एसपी राकेश रंजन ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को में बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कोल्हान-सारंडा क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया. इसी दौरान पुलिस को सफलता मिली. पुलिस अधिकारी के मुताबिक 13 अगस्त को मुठभेड़ में नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के एरिया कमांडर अरूण उर्फ वरूण उर्फ निलेश मदकम के मारे जाने…

Read More

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद शुक्रवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में दशकर्म की परंपरा निभाई गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके और परिवार के अन्य सदस्यों ने ने दशकर्म पर परंपरा के अनुसार बाल और दाढ़ी का मुंडन कराया. दशकर्म की परंपरा निभाने के साथ उन्होंने सोशल मीडिया के अपने अकाउंट पर कहा है, “दशकर्म सिर्फ परंपरा और पुरखों द्वारा सिखाए गए संस्कार नहीं, पिता की आत्मा की शांति के लिए किया गया कार्य है, पिता के प्रति अगाध सम्मान का प्रतीक है…जब पिता को खोने का दर्द होता है तो स्वतः बहते…

Read More

रांचीः झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के स्कूली शिक्षा और निबंधन मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया है. दो अगस्त को गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के इंद्रपस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. बहरागोड़ा के पूर्व विधायक और जेएमएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने सोशल मीडिया के अपने अकाउंट एक्स पर यह जानकारी दी है. इसके अलावा रामदास सोरेन के पुत्र ने भी सोशल मीडिया में दुख के साथ यह जानकारी साझा की है. कुणाल षाड़ंगी और सोरेन के परिवार के लोग दिल्ली में शिक्षा मंत्री…

Read More

रांचीः झारखंड में गोड्डा जिले के कमलडोरी पहाड़ के पास पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सूर्या हांसदा के शव को मंगलवार को उनके पैतृक गांव डकैता में दफनाया गया. लेकिन सूर्या की देवघर के मोहनपुर स्थित नवाडीह गांव से गिरफ्तारी और फिर कमलडोरी पहाड़ के पास हुई मुठभेड़ को लेकर अब भी कुछ सवाल जिंदा हैं. सवाल ये भी उठाये जा रहे हैं कि संघर्ष करते-करते रास्ता भटक जाने वालों को भारत के क़ानून और न्याय व्यवस्था ने हमेशा मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर दिया है। इन सवालों के साथ मुख्य विपक्षी दल बीजेपी इसे बर्बरतापूर्ण कार्रवाई बता रही है.…

Read More

रांचीः 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण करने के साथ राजकीय समारोह को संबोधित किया. राज्यपाल ने लोगों से सशक्त और समृद्ध झारखंड के निर्माण का संकल्प लेने का भी आह्वान किया. इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सहारनीय सेवा के लिए पुलिस के पदाधिकारियों तथा अर्धसैनिक बल के जवानों को वीरता एवं सेवा पदक प्रदान किया. राज्यपाल ने अपने संबोधन की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर उन्हें याद करते हुए की. राज्यपाल ने ग्राम स्वराज को सशक्त बनाने हेतु राज्य सरकार के द्वारा…

Read More

रामगढ़ः आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. यहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके साथ ही हेमंत सोरेन और परिवार के सदस्यों से से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की. चंद्रशेखर आजाद के नेमरा आने पर स्थानीय लोगों में भी उनसे मिलने की उत्सुकता देखी गई. हेमंत सोरेन पिछले सात दिनों से नेमरा में ही हैं. ने अपने पिता शिबू सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रमों के पारंपरिक विधान को निष्ठा…

Read More

पटनाः बिहार में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन निबंधन अधिकारी ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को नोटिस जारी कर दो वोटर आईडी रखने के मामले में जवाब मांगा है. विजय सिन्हा को भेजे पत्र पत्र में कहा गया है, “आपका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के प्रारूप निर्वाचक सूची में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र और लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में दर्ज है. विशेष गहन पुनरीक्षण के पहले भी दोनों जगह आपका नाम दर्ज पाया गया है.” निर्वाचन अधिकारी ने इस मामले में जवाब देने के लिए डिप्टी सीएम सिन्हा को 14 अगस्त शाम पांच बजे तक का समय दिया है और आगे…

Read More

गोड्डा। सूर्या हांसदा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है. उसके खिलाफ अपराध के कई मामले दर्ज हैं. साथ ही वह एक प्रभावशाली राजनीतिक चेहरा भी रहा है. लालमटिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत डकैता गांव के निवासी हंसदा को पुलिस ने देवघर से रविवार को गिरफ्तार किया था. सूर्या की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसकी निशानदेही पर सोमवार को ललमटिया जंगल में छुपाए गए हथियार को बरामद करने सोमवार को गई थी. गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने पुलिस मुठभेड़ में सूर्या हांसदा के मारे जाने की पुष्टि की है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक सूर्या पुलिस का हथियार छीननकर भाग रहा था.…

Read More

रांचीः रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले राजकीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस वर्ष झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ध्वजारोहण करेंगे. राज्य सरकार के प्रस्ताव को राज्यपाल ने स्वीकृति दे दी है. परंपरा के अनुसार हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल उपराजधानी दुमका में और मुख्यमंत्री मोरहाबादी में ध्वजारोहण करते हैं. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के कारण हेमंत सोरेन इन दिनों अपने पैतृक गांव नेमरा में श्राद्ध कार्यक्रमों में जुटे हैं. लिहाजा वे स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे. राजभवन के द्वारा जारी बयान के मुताबिक राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के पूर्व…

Read More

रांचीः औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर हो गई है. नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने परियोजना को हेम (हाइब्रिड एन्युइटी मोड) पर बनाने की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है और प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है. इसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी जुडको को दी गई है. कर्नाटक की आइडेक एजेंसी ने परियोजना का खाका तैयार किया है, जिसकी लागत 145.24 करोड़ रुपये होगी. मानगो डिमना चौक के नजदीक 13 एकड़ जमीन पर यह डिपो तैयार होगा. टर्मिनल भवन पांच मंजिला (दो बेसमेंट, ग्राउंड प्लस तीन मंजिल) होगा,…

Read More