Author: Fact File

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत अपने किसानों और डेयरी क्षेत्र के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को परोक्ष रूप से संदेश देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर आवश्यक हुआ तो वह व्यक्तिगत रूप से इसकी भारी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं. ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर शुल्क (टैरिफ) बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री का यह बयान आया है, जबकि दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा कर रहे हैं. यह व्यापार समझौता भारत के कृषि और डेयरी बाजार तक अधिक पहुंच की अमेरिका की…

Read More

रामगढ़ः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाजनी प्रथा के खिलाफ और अलग राज्य के वास्ते आंदोलन के नायक दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम का तीसरा दिन है. गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन और उनके परिवार, कुटुंब के सदस्यों ने “तीन कर्म” की परंपरा का निर्वहन किया. हेमंत सोरेन अपने पिता के श्राद्ध कार्यक्रम के सभी पारपंरिक विधान को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं. उन्होंने ही मुखाग्नि दी है. अभी वे श्राद्ध कार्यक्रम के13 दिनों तक अपने पैतृक गांव नेमरा में ही रूकेंगे. दिशोम गुरुजी को याद कर कई मौके…

Read More

खूंटी_ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाजनी प्रथा के खिलाफ और अलग राज्य के वास्ते आंदोलन के नायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष, बीजेपी के दिग्गज नेता रहे कड़िया मुंडा ने गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होंने भावुक होते हुए एक मार्मिक कविता भी लिखी है. 91 साल के कड़िया मुंडा कहा, “राजनीति में कभी पास तो कभी दूर का नाता चलता रहता है, लेकिन शिबू सोरेन के साथ मेरे संबंध आत्मीय, संघर्षशील और आदिवासी अस्मिता के साझेदार जैसे रहे हैं.” कड़िया मुंडा ने कहा कि “शिबू सोरेन, जो मुझसे लगभग दस वर्ष छोटे थे, उनका…

Read More

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की जमानत याचिका खारिज कर दी है. करप्शन के मामले में जेल में बंद आईएएस अधिकारी के लिए यह झटका है.   इससे पहले 25 जुलाई को जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने ED और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.  रांची के बरियातू रोड में सेना की कब्जेवाली 4.55 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉउंड्रिंग मामले में आरोपी पूर्व उपायुक्त छवि रंजन चार मई 2023 से होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद हैं. इससे पहले रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी…

Read More

चाईबासाः कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को झारखंड के चाईबासा की एमपी एमएलए अदालत में पेश हुए, जहां कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. राहुल गांधी सुबह करीब 10.55 बजे अदालत में पेश हुए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ  कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर यह मामला दर्ज है. भाजपा नेता प्रताप कुमार ने राहुल गांधी के खिलाफ जुलाई 2018 में ही मानहानि का केस किया था. श्री कुमार ने चाईबासा में मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के बयान मानहानिकारक थे और…

Read More

रांचीः भारतीय राजनीति में लंबी पारी खेलने वाले झारखंड आंदोलन के पुरोधा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन नहीं रहे. 81 साल की उम्र में उन्होंनें अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर है. सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय निगरानी विभाग ने तीन दिनों के राजकीय शोक का पत्र जारी किया है. सोमवार की सुबह झारखंड के मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन से सबसे पहले अपने सोशल मीडिया के अकाउंट एक्स पर यह जानकारी दी. हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले…

Read More

राष्ट्रीय जनता पार्टी (आरजेडी) के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (SIR) के बाद जारी हुई सूची में उनका नाम नहीं है. इस मामले पर तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस करते हुए कहा, “मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है. मैं चुनाव कैसे लड़ूंगा? ये चुनाव आयोग का एप्लिकेशन है और मैंने इसमें अपने ईपीआईसी नंबर डाला है.” तेजस्वी यादव इसके बाद एप्लिकेशन में अपनी निजी जानकारियां डालते हुए दिखाई देते हैं और मीडिया को भी इसकी जानकारी देते हैं. इसके बाद एक बड़ी स्क्रीन पर लिखकर आता है- एरर. नो…

Read More

रांचीः  झारखंड के सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार गुप्ता को यूनिअर्थ हमानिटी एंड पीस फाउंडेशन की ओर से नेल्सन मंडेला ह्यूमैनिटेरियन एक्सलेंस रिकॉग्निशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह सम्मान मानवता की सेवा, सामाजिक बदलाव और शांति स्थापना के लिए दिए गए योगदान के लिए मिला है. विकास बोकारो जिले में बेरमो के रहने वाले हैं. वे सोनू सूद के बड़े प्रशंसक हैं. उन्होंने सोनू सूद से कई जरूरतमंदों को मदद भी दिलायी है. पुरस्कार मिलने पर विकास ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए है, जो निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा…

Read More

जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को रेप के एक मामले में बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने रेप केस में उम्रकैद की सजा सुनाई है. उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. साथ ही पांच लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है. अदालत ने प्रज्वल रेवन्ना को रेप सर्वाइवर महिला को सात लाख रुपये हर्जाने के तौर पर देने का आदेश भी दिया है. पिछले साल उनके ख़िलाफ़ यौन शोषण के चार मामले दर्ज किए गए थे. इन चार मामलों में से पहले मामले में उन्हें शुक्रवार को दोषी क़रार दिया गया.…

Read More

रांचीः झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर बनी है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है. दिल्ली के अपोलो इंद्रप्रस्थ अस्पताल प्नबंधन ने इस बाबत एक मीडिया नोट जारी किया है, जिसमें बताया है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम इलाज में जुटी है. इस बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी दिल्ली पहुंचे हैं. दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कहा है कि रामदास सोरेन की हालत गंभीर जरूर है, लेकिन स्थिर है. सभी वाइटल पैरामीटर्स डॉक्टरों की निगरानी में हैं. दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया है कि कृपया बिना…

Read More