Author: Fact File

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा के सांसद पद की शपथ ली. वह पिछले महीने 16 मार्च को बिहार से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. उन्होंने 30 मार्च को बिहार की विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था, हालांकि उन्होंने अब तक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा नहीं दिया है. नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह अब तक तय नहीं हो पाया है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को कहा था, “नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर कहीं कोई मतभेद नहीं है. सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार चल…

Read More

हजारीबागः नाम- शंभु कुमार. झारखंड पुलिस महकमा का एक अदना सिपाही. ट्रेजरी घोटाले में उसकी गिरफ्तारी के बाद शहर के दीपूगढ़ा में उसके आलीशान भवन की चर्चा सुर्खियों में है. पिछले दस फरवरी को शंभु ने गृह प्रवेश किया था. इस भवन में कई फ्लैट निकाले गए हैं. इस आलीशान भवन में शंभू के परिवार के रहने के लिए अलग हिस्सा है. 15.41 करोड़ के ट्रेजरी घोटाले में शंभु समेत तीन सिपाहियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. दो अन्य सिपाहियों के नाम पंकज और रजनीश है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सिपाही शंभु कुमार के…

Read More

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को एक बार फिर राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है. अधिसूचना में कहा गया, “भारत के संविधान के अनुच्छेद 80 के खंड (3) के साथ पठित खंड (1) के उपखंड (क) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति राज्यसभा के लिए हरिवंश को नामित करती हैं.” गृह मंत्रालय के मुताबिक़, राज्यसभा में एक नामित सदस्य की सेवा समाप्त होने के कारण एक पद खाली हुआ था. संविधान के अनुच्छेद 80 के खंड 3 के तहत, भारत के राष्ट्रपति के…

Read More

बोकारोः बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने संकेत दिए हैं कि पुलिस विभाग का लेखापाल कौशल कुमार पांडेय ने और भी लोगों के नाम पर अवैध तरीके से कोषागार से राशि की निकासी की है. गुरुवार को उपायुक्त ने ट्रेजरी में विपत्रों और अभिलेखों की बारीकी से छानबीन की. उपायुक्त के साथ बोकारो की डीडीसी शताब्दी मजुमदार और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. मीडिया से बातचीत में उपायुक्त ने कहा है कि कोषागार के निरीक्षण में अवैध तौर पर निकासी की राशि और अधिक हो सकते हैं. लेखापाल ने उपेंद्र सिंह, नरेश सिंह और एस कुमार आदि के नाम…

Read More

पूर्व टीएमसी नेता हुमायूं कबीर का कथित स्टिंग वीडियो सामने आने के बाद एआईएमआईएम ने उनकी पार्टी एजेयूपी से बंगाल चुनाव में गठबंधन तोड़ लिया है. हालंकि एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन तोड़ने के पीछे की वजह उनके बयान को बताया है. एआईएमआईएम की ओर से एक्स पर बयान जारी कर कहा गया, “हुमायूं कबीर के बयानों से पता चलता है कि बंगाल के मुसलमान कितने असुरक्षित हैं. एआईएमआईएम किसी भी ऐसे बयान से ख़ुद को नहीं जोड़ सकती है, जिसमें मुसलमानों की साख पर सवाल उठाया गया हो.” पार्टी ने कहा, “आज से एआईएमआईएम कबीर की पार्टी से अपना…

Read More

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से दिल्ली पहुंच चुके हैं. वे शुक्रवार को राज्य सभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे. पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा भी मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली गए हैं. झा ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि 13 अप्रैल के बाद बिहार में नई सरकार का गठन होगा. नीतीश कुमार ने दिल्ली पहुंचने पर कहा है कि उनका बिहार से जुड़ाव बना रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि इतने सालों में बिहार में बहुत काम किया है और आगे भी काम जारी रहेगा. राज्य सभा में शपथ लेने…

Read More

सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि आधुनिक समय में युद्ध का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है और अब यह “मल्टी-डोमेन” बन गया है, जिसमें जमीन, हवा, समुद्र, साइबर, अंतरिक्ष और सूचना जैसे कई क्षेत्रों में एक साथ संघर्ष होता है. सेना प्रमुख ने ‘रण संवाद’ कार्यक्रम में कहा कि अब युद्ध केवल सीमा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अलग-अलग स्तरों पर एक साथ लड़ा जाता है. ऐसे में विभिन्न क्षेत्रों के बीच बेहतर तालमेल बनाना सबसे महत्वपूर्ण हो गया है. सेना प्रमुख ने कहा कि भविष्य के युद्ध के लिए सेना को अपनी रणनीति में बदलाव करना…

Read More

असम और करल राज्य के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ. आंकड़े बताते हैं कि इन तीनों जगह बंपर वोटिंग हुई है. असम की 126 सीटों पर, केरल की 140 सीटों पर और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए वोट डाले गए हैं. 4 मई को नतीजे आएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक असम में 84.42 फ़ीसदी वोटिंग हुई है. असम में सबसे ज़्यादा, दक्षिण सालमारा-मनकाचर ज़िले में 94.08 फ़ीसदी वोटिंग हुई है. केरल में शाम पांच बजे तक 75.01 फ़ीसदी वोटिंग हुई है. इसके अलावा, केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में…

Read More

रांचीः राज्य में गैस सिलिंडर की आपूर्ति और किल्लत को लेकर गुरुवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने अधिकारियों तथा गैस एजेंसियों के संचालकों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित डिलीवरी (बैकलॉग) दस दिनों में समाप्त किए जाएं. उन्होंने कहा है कि अगले 10 दिनों में गैस की किल्लत समाप्त हो जाएगी. मंत्री ने खासतौर पर रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे प्रमुख जिलों में अधिक बैकलॉग के कारणों को जानना चाहा. समीक्षा में बताया गया कि सबसे ज्यादा रांची में करीब 86 हजार ऑर्डर बैकलॉग में हैं. इसके तहत डीएसओ को आवेदन के…

Read More

हजारीबागः एसीबी ने जल संसाधन विभाग के दो इंजीनियरों को 1.72 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लघु सिंचाई प्रमडंल बरही के प्रभारी कार्यपालक अभियंता राहुल मालतो और सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है. गिरिडीह जिले के बिरनी थानाक्षेत्र अंतर्गत खरखरी गांव के रहने वाले ब्रजेश कुमार राय ने एसीबी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत में उन्होंने जानकारी दी थी कि उनकी कंपनी गंगा कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को सड़क, बैरियर, ड्रेन और बाउंड्री बनाने का काम मिला था. आरोप है…

Read More