Author: Fact File
बिहार में इस साल के अंत में होने वाले चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन में रणनीति बनाने और आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी सिलसिले में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में नीतीश कुमार की सरकार और बेजीपी पर निशाना साधा है. गुरुवार को पटना में महागठबंधन की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा,”पलायन में बिहार नंबर वन, ग़रीबी में, बेरोज़गारी में बिहार नंबर वन, बढ़ते अपराध में बिहार नंबर वन.” तेजस्वी यादव ने कहा, “हमने ग़रीबी, बेरोज़गारी और पलायन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की है. बिहार के लोगों में ये बीस…
रांचीः झारखंड की प्रख्यात लेखिका, कवयित्री, चिंतक और आदिवासी तथा महिला अधिकारों की सशक्त प्रवक्ता डॉ. रोज केरकेट्टा का गुरुवार को सुबह लगभग 11 बजे निधन हो गया. उनके निधन से समाज में शोक है. रोज केरकेट्टा लोगों के बीच रोज दी के नाम से मशहूर थीं. सरल, सहज और संवेदनशील रोज दी 84 साल की थीं. लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उनका हिंदी और खड़िया भाषा के प्रति अटूट प्रेम था. उन्होंने हिंदी और खड़िया भाषा को समृद्ध करने में योगदान दिया. उन्होंने प्रेमचंद की कहानियों का खड़िया में अनुवाद किया था. कथा साहित्य में ‘सिंकोय सुलोओ’…
झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण और जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन के एक बयान पर मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है. गुरुवार को रांची में बीजेपी ने जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया. इसके बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बीजेपी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में निकाले गए इस जुलूस में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा, देवी, संजय सेठ, कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय, राज्य सभा के सांसद दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, विधायक…
एक ‘टी- शर्ट’, जिसने पिता की हत्या के बाद दुखों से घिरे बच्चों की पढ़ाई और लालन-पालन की राह निकाल दी
खूंटीः खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड स्थित सोमार बाजार मुहल्ला निवासी किस्टोदास मुंडू की हत्या के बाद झंझावात भरे जीवन में पड़े उनके बच्चों को एक टी शर्ट ने लालन- पालन और पढ़ाई का रास्ता निकाल दिया है. दरअसल, ग्रेस हर्ट स्कूल ने मुंडू के बच्चों के लालन-पालन और मैट्रिक तक की नि:शुल्क शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया है. गौरतलब है कि किस्टोदास मुंडू की तीन अप्रैल को चालोम बरटोली के गंगेरलोर में अपराधियों ने हत्या कर दी थी. हत्या की इस घटना के बाद से उनकी पत्नी सलोमी मुंडू पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था,. और…
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी जैसा विभाग ख़त्म कर देना चाहिए. अखिलेश यादव बुधवार को ओडिशा दौरे पर थे. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. मीडिया ने उनसे नेशनल हेराल्ड केस को लेकर सवाल किया गया. बता दें कि ईडी ने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के ख़िलाफ़ चार्जशीट दाख़िल की है. ईडी को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, “कांग्रेस ने ईडी बनाई थी और आज ईडी की वजह से उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.” उन्होंने कहा, “आर्थिक अपराध को देखने…
जेएमएम के 13वें महाधिवेशन में केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हरमू स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे. उन्होंने दल के नेताओं से सांगठनिक गतिविधियों और महाधिवेशन की सफलता पर चर्चा की. जेएमएम अध्यक्ष ने सरकार में शामिल दल के मंत्रियों से सप्ताह में एक दिन पार्टी कार्यालय में जनता दरबार भी लगाने पर जोर दिया है. सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने कहा है, पार्टी ने जो नया दायित्व दिया है उसे कड़ी मेहनत के साथ निभायेंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा मजबूती से आगे बढ़ेगा. गौरतलब है कि 14-15 को पार्टी के संपन्न महाधिवेशन में हेमंत सोरेन…
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के ख़िलाफ़ ईडी की कार्रवाई किए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ देशव्यापी प्रदर्शन शुरू कर दिया है. झारखंड कांग्रेस भी रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई नेता विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं. इधर झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर…
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के ख़िलाफ़ ईडी की कार्रवाई किए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन शुरू कर दिया है. कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी देशव्यापी प्रदर्शन करेगी. इधर बुधवार को बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कांफ्रेस में कहा, उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी बहुत परेशान है. देशभर में धरना देने की बात कर रही है. धरना देने का अधिकार उनका है. लेकिन, यह ज़मीन लूटने का अधिकार नहीं है.” बीजेपी सांसद ने कहा, “बीजेपी की ओर से मैं शुरू…
झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13 वें महाधिवेशन में सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है. साथ ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन को संस्थापक संरक्षक बनाया गया है. पार्टी के सर्वमान्य नेता शिबू सोरेन ने हेमंत सोरेन को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसे महाधिवेशन में मौजूद चार हजार प्रतनिधियों ने हर्ष के साथ समर्थन किया. इससे पहले पार्टी के सांसद नलिन सोरेन ने गुरुजी को संस्थापक संरक्षक बनाने का प्रस्ताव पेश किया, जिसका समर्थन सीनियर लीडर स्टीफन मरांडी ने किया. शिबू सोरेन को संस्थापक संरक्षक बनाये जाने पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा.…
हजारीबागः हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड के सिजुआ स्कूल के निकट अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर शंकर रविदास की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है. शंकर रविदास बैंक में रुपये जमा करने के लिए जा रहे थे. तभी घात लगाए दो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और रुपये से भरे बैग लूट कर भाग निकले. जानकारी के मुताबिक नजदीक से उन्हें तीन गोलियां छाती में मारी गई हैं. दरअसल, पिछले तीन दिनों से बैंक बंद था. पूरा पैसा पेट्रोल पंप संचालक के पास ही था. मंगलवार को दिन में लगभग 12 बजे वे रुपये से भरे बैग…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us