Author: Fact File
रांचीः झारखंड सरकार की तरफ से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने हाइकोर्ट को जानकारी दी है कि सात अप्रैल तक लोकायुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. हाई कोर के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में राज्य में लोकायुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि इसको लेकर चयन समिति की बैठक हो गई है. इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई 13 अप्रैल को निर्धारित की. महाधिवक्ता ने अदालत को…
हजारीबागः रामनवमी जुलूस के दौरान गोदखर निवासी राम कुमार साव की हत्या के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हजारीबाग के एएसपी अमित कुमार ने बताया है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के कारण रामकुमार साव पर चाकू से हमला किया गया. पुलिस ने वह धारदार हथियार भी बरामद किया है. इस घटना की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई थी. पुलिस ने करण कुमार यादव, अरुण यादव और नितेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि…
रांची: राजधानी रांची में एयरपोर्ट के पास एक दुर्लभ प्रजाति के सांप ‘रेड सैंड बोआ’ पाया गया है. साप का सफल रेस्क्यू कर जू भेजा गया है. सोमवार रात करीब 9 बजे रांची एयरपोर्ट के सामने स्थानीय लोगों की नजर इस सांप पर पड़ी. सांप को देखकर इलाके में हलचल मच गई, जिसके बाद तुरंत स्नेक कैचर रमेश को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही स्नेक कैचेर मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक इस दुर्लभ सांप को रेस्क्यू किया. सांप को सुरक्षित रूप से जू भेज दिया गया, जहां विशेषज्ञ उसकी निगरानी करेंगे. शुष्क क्षेत्रों में पाए जाने वाला सांप रेड सैंड…
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलकर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा है. इसमें झारखंड में हुए शराब घोटाले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है. मरांडी ने कहा है कि राज्य की जाँच एजेंसी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इस गंभीर आर्थिक अपराध की निष्पक्ष जाँच करने के बजाय सत्ता-संपोषित भ्रष्टाचार को पूर्ण संरक्षण दे रही है. यह स्पष्ट हो चुका है कि एसीबी भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए साक्ष्यों और वैधानिक समय-सीमा के साथ जानबूझकर समझौता कर रही है. उन्होंने कहा है कि वर्ष 2022 में झारखंड की उत्पाद नीति में…
बिहार में नालंदा ज़िले के शीतला मंदिर में मंगलवार को अचानक भगदड़ मच गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं. नालंदा के पास दीपनगर थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर परिसर में चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार होने के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी. समाचार एजेंसी एएनआई ने घटनास्थल का वीडियो जारी किया है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं दिखाई दे रही हैं और घायलों को एंबुलेंस ले जाती हुई दिखाई दे रही है. चश्मदीदों के मुताबिक पूजा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिससे अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया. घायलों…
रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में जेईई-मेंस 2026 की परीक्षा के लिए बनाए गए राधा गोविंद विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र पर सेटिंग करने वाले एक रैकेट का खुलासा हुआ है. परीक्षा में गड़बड़ी की साजिश रचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें विश्वविद्यालय का एक टेक्नीशियन भी शामिल है. जांच में सामने आया कि दो से आठ अप्रैल तक चलने वाली इस परीक्षा में चुनिंदा अभ्यर्थियों को पास करने के लिए कंप्यूटर सिस्टम बदले जा रहे थे. मौके से 70 मानिटर, तीन राउटर, एक सीपीयू, चार मोबाइल और एक वाहन जब्त किया गया है. विश्वविद्यालय के कुलसचिव…
गुवाहाटी: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने असम विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भाजपा का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें मूल निवासियों की जमीन, विरासत और सम्मान की सुरक्षा और बुनियादी ढांचा के लिए पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया गया है. भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे किए गए हैं, जिनमें बांग्लादेशी मियांओं से अतिक्रमित जमीन वापस लेना, समान नागरिक संहिता लागू करना, राज्य का विकास सुनिश्चित करना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना शामिल हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और पबित्रा मार्गरीटा, प्रदेश भाजपा…
बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने कहा है कि स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे को ‘‘मनोचिकित्सक’’ के परामर्श की आवश्यकता है. बीजेपी सांसद दुबे की टिप्पणी की निंदा करते हुए बीजद प्रमुख ने ओडिशा विधानसभा के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस तरह की अपमानजनक बातें कहने को लेकर भाजपा सांसद को किसी मनोचिकित्सक की सलाह की आवश्यकता है.’ नवीन पटनायक ने कहा, “मुझे यह जानकर हैरानी हुई कि सांसद दुबे ने बीजू बाबू के बारे में…
हजारीबागः झारखंड में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में मंगला जुलूस देखने गई 12 साल की एक बच्ची की दरिंदगी के साथ हुई हत्या की घटना और अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने के मामले में सोमवार को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. पीड़ित परिवार को उन्होंने अपने विवेकाधीन कोष से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है. और अब तक पुलिस की कार्रवाई के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली. पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने अपराधियों में कानून का भय पैदा करने के लिए, ‘स्पीडी ट्रायल’ के जरिए जल्द से जल्द न्याय…
ई-मेल के जरिए अलग-अलग दिनों में रांची समेत झारखंड के कई सिविल कोर्ट, सरकारी कार्यालय, रांची पासपोर्ट ऑफिस के अलावा देश के विभिन्न राज्यों में स्थित संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार श्रीनिवास लुकस को कर्नाटक के मैसूर से गिरफ्तार किया गया है. उसके ठिकाने से एक लैपटॉप भी बरामद किया गया है. पुलिस लैपटॉप को फिलहाल खंगाल रही है. दिल्ली पुलिस की तकनीकी और साइबर टीम ने डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए आरोपी के लोकेशन का पता किया. इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. आरोपी की गिरफ्तारी…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us