Author: Fact File
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने ईरान युद्ध की वजह से मौजूदा संकट पर टिप्पणी की है. साथ ही उन्होंने लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफ़वाहों को पूरी तरह ग़लत बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ”वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है. हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और ज़रूरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं.” हरदीप पुरी ने लिखा है कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे. उन्होंने लिखा, ”हर संभावित चुनौती से निपटने…
गुमलाः गुमला नगर परिषद गुमला की नव निर्वाचित अध्यक्ष शकुंतला उरांव और उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने प्रशासक (कार्यपालक पदाधिकारी) मनीष कुमार पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. दोनों ने प्रशासक को गुमला से हटाने और उनके कार्यकाल में हुए कार्यों की जांच कराने की मांग की है. इस संबंध में उपायुक्त से लिखित शिकायत की गयी है. परिषद अध्यक्ष ने कहा है कि निर्चावित जनप्रतिधि के साथ सरकारी पदाधिकारी का रवैया ठीक नहीं है. साथ ही हमें ही नियम कानून सीखने की नसीहत दे रहे हैं. मामला तूल पकड़ने के बाद अध्यक्ष ने गुमला एसटी/एससी थाने में भी लिखित…
रांचीः झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर पाकुड़ में पत्थर खनन के लिए पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त करने मामले में मंत्रिमंडल निगरानी विभाग को प्रारंभिक जांच पर निर्णय लेने के लिए चार हफ्ते का समय प्रदान किया है. अदालत ने उक्त आदेश के साथ ही याचिका को निष्पादित कर दिया है. इस मामले में एसीबी की ओर से प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज करने के लिए मंत्रिमंडल निगरानी विभाग को पत्र लिखा गया था. इस संबंध में प्रार्थी पंकज कुमार यादव ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसमें आरोप लगाया था कि…
रांचीः भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धर्मांतरण के बाद आरक्षण और एससी/एसटी एक्ट का संरक्षण प्राप्त करने वाले लोगों के संबंध में उच्चतम न्यायालय के हालिया फैसले पर प्रतिक्रिया दी है. उनहोंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाता है, तो उसे अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिलेगा. यानी धर्म परिवर्तन के बाद वह व्यक्ति आरक्षण या अन्य संवैधानिक लाभों का दावा नहीं कर सकता. मरांडी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति स्वेच्छा से हिंदू, सिख या बौद्ध…
आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम ज़िले के रायवरम के पास एक सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है. गुरुवार सुबह स्थानीय टाइल खदानों के पास एक निजी बस और एक डंपर ट्रक की टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई. इस हादसे में बस में यात्रा कर रहे 14 लोगों की मौत हो गई. ख़बरों के मुताबिक इस हादसे में कुछ अन्य यात्री भी घायल हुए हैं. दुर्घटना में बस और ट्रक बुरी तरह जल गए. इस हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया है और प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50…
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार की रात निकाली जाने वाली झांकी और शुक्रवार को जुलूस के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा और शांति के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है. गुरुवार को कई थाना क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. उधर रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ कई जगहों का जायजा लिया. एसएसपी निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर भी पहुंचे. वहां उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों और पुराजरियों से व्यवस्था की जानकारी ली. इस दौरान ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह,एसडीएम और सिटी डीएसपी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.…
रांचीः साउथ इस्टर्न रेलवे के कार्मिक विभाग ने रांची की सीनियर डीसीएम शूचि सिंह को पद से हटा दिया है. उनकी जगह श्रेया सिंह को यह पद संभालने की जिम्मेदारी दी गई है. रेलवे द्वारा किया गया यह फेरबदल प्रशासनिक फेरबदल एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है या फिर हालिया घटनाक्रम से जुड़ा निर्णय, इस पर आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की गई है. चर्चा इसकी भी है कि हटिया स्थित रेल मंडल दफ्तर में बुधवार को सीबीआइ की छापेमारी और घूस लेते हुए चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद यह कदम उठाया गया है. चीफ कमर्शियल…
रांचीः झारखंड में हाथियों के हमले में सबसे ज्यादा आदिवासी और छोटे किसान मारे जा रहे हैं. इस साल कम से कम 55 लोगों को हाथियों ने कुचलकर मार डाला है. ताजा घटना कोडरमा जिले की है, जहां बुधवार की रात हाथियों ने दो आदिवासियों को कुचल कर मार डाला. इनमें एक आदिम जनजाति की महिला के अलावा एक पुरूष हैं. जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर मरियमपुर गांव में हाथी ने उत्पात मचाया. इस दौरान मनिया बिरहोरीन को कुचल दिया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, आरती बिरहोरीन नामक एक अन्य महिला इस हमले…
रांचीः राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्त और लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर बुधवार को अलग अलग बैठकें हुई. मुख्य सूचना आयुक्त के एक पद एवं सूचना आयुक्त के छह पदों पर नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उनके आवासीय कार्यालय में बैठक हुई. इस बैठक में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी और मंत्री हफीजुल हसन शामिल हुए. जानकारी के मुताबिक इस बैठक में मुख्य सूचना आयुक्त के लिए आए 71 एवं सूचना आयुक्त पद के लिए आए 455 आवेदनों पर विचार किया गया. बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि साढ़े चार…
रांची: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने हटिया स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कार्यरत चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक सीबीआई को ठेकेदार अजय त्यागी ने लिखित शिकायत की थी कि उसका 8.50 लाख रुपये का बिल बकाया है. इस बिल के भुगतान के लिए चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर 50 हजार रुपये घूस मांग रहा है. सीबीआइ ने इस शिकायत का सत्यापन किया और फिर मामला सही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. सीबीआइ की इस कार्रवाई से रेलवे कार्यालय में हड़कंप है. सीबीआइ…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us