Author: Fact File

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में वामपंथी उग्रवाद पर चर्चा के दौरान सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यह नरेंद्र मोदी की सरकार है और जो भी हथियार उठाएगा, उसका हिसाब चुकता किया जाएगा. अमित शाह ने कहा कि पहले ‘रेड कॉरिडोर’ के नाम से पहचाने जाने वाले क्षेत्रों में 12 राज्य और करीब 70 प्रतिशत भूभाग शामिल था. उन्होंने दावा किया कि अब इन इलाकों में स्थिति में बड़ा बदलाव आया है और नक्सलवाद तेजी से खत्म हो रहा है. गृह मंत्री ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद लगभग समाप्ति की ओर है और अब वहां विकास…

Read More

रांचीः अबुआ अधिकार मंच के अध्यक्ष गौतम सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलकर झारखंड में तेजी से हो रहे पर्यावरणीय क्षति, हाथी-मानव संघर्ष की गंभीर चुनौतियां, जलवायु संकट की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है. प्रतिनिधमंडल ने पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर राज्यपाल को विस्तार से एक मांग पत्र सौंपा. इसके साथ ही आवश्यक पहल करने का अनुरोध भी किया. राज्यपाल को बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण के बढ़ते संकट के कारण जलवायु परिवर्तन हमारे राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है. राज्यपाल से मिलने वालों में वेदांत कौस्ताव, अमित…

Read More

रांचीः झारखंड में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में मंगला जुलूस देखने गई 12 साल की एक बच्ची की दरिंदगी के साथ हुई हत्या की घटना और अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में प्रदेश भाजपा ने तीन अप्रैल को झारखंड बंद का ऐलान किया है. इसी मुद्दे पर बीजेपी और स्थानीय लोगों ने सोमवार को हजारीबाग बंद बुलाया है, जिसका सुबह से व्यापक असर देखने को मिला. बंद से पूर्व रविवार की शाम हजारीबाग में एक रोषपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया था. इस मार्च में बड़ी तादाद में महिलाएं भी शामिल थीं. कई जिला मुख्यालयों में भी बीजेपी…

Read More

धनबाद में राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी अग्रवाल को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है. चौती दुर्गापूजा के मौके पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में वर्दी में डांस करते उनका एक वीडियो सोशल मीडिय पर वारयल हो रहा है. कई महिलाओं के साथ भोजपुरी गाने पर वे डांस कर रही हैं. इस डांस में एक महिला पुलिसकर्मी भी दिखाई पड़ रही हैं. वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया. पुलिस नियमों के उल्लंघन और अनुशासनहीनता के आरोप में उन पर कार्रवाई की गाज गिरी है. एसएसपी ने कहा है कि मामले की गंभीरता को…

Read More

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. फिलहाल वे मुख्यमंत्री बने रहेंगे. विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मीडिया से कहा, “नीतीश कुमार ने इस्तीफ़ा दे दिया है. अब आगे की प्रक्रिया की जाएगी.” एमएलसी संजय गांधी नीतीश कुमार का इस्तीफा लेकर विधान परिषद पहुंचे थे. नीतीश कुमार हाल ही में राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे. इसके बाद संवैधानिक नियमों के मुताबिक, उन्हें 30 मार्च तक एमएलसी के पद से इस्तीफ़ा देना था. नीतीश ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा नहीं दिया है, फिलहाल वो मुख्यमंत्री बने रहेंगे. नीतीश…

Read More

खूंटीः खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव और झड़प के बाद पुलिस की कार्रवाई के विरोध में आहूत अनिश्चितकालीन खूंटी बंद का कई प्रखंडों में असर देखने को मिल रहा है.   रविवार को सर्व सनातन समाज की बैठक में पुलिस कार्रवाई के विरोध में खूंटी जिला अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया गया है. बैठक से पहले समाज के लोगों ने शहर में घूम-घूमकर दुकानों को बंद कराया. इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के नेतृत्व में खूंटी थाना पहुंचे और डीएसपी वरुण रजक को अपनी मांगों से अवगत कराया.…

Read More

हजारीबागः झारखंड में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में मंगला जुलूस देखने गई 12 साल की एक बच्ची की दरिंदगी के साथ हुई हत्या की घटना और अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में सोमवार को हजारीबाग बंद का कई जगहों पर असर देखने को मिल रहा है. झारखंड बीजेपी ने यह बंद बुलाया है. जगह- जगह बीजेपी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं. विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है. विष्णुगढ़ में बंद का व्यापक असर है. दुकानें स्वतः स्फूर्त बंद हैं. गाड़ियों की आवाजाही भी रोक दी गई है. आंदोलनकारियों ने विष्णुगढ़-हजारीबाग रोड को सात माइल मोड़ के…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के सोनितपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगले 5 सालों में राज्य से हर घुसपैठिए की पहचान करने और उसे हटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सोनितपुर रैली में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते हुए अमित शाह ने जनता से कहा, “आपको ऐसे असम के लिए वोट देना चाहिए जो घुसपैठियों से मुक्त हो. हम पूरी तरह से घुसपैठिए को हटाने में अभी सफल नहीं हुए हैं. आपको एक शांतिपूर्ण और विकसित असम के लिए वोट देना चाहिए। आपको असम के युवाओं के लिए अवसरों और रोजगार…

Read More

रांची। झारखंड से हज यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है. यात्रा को लेकर राजधानी रांची के कडरू स्थित हज हाउस में रविवार को एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हाजियों ने भाग लिया. इस दौरान हज यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां विस्तार से साझा की गईं. साथ ही प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञों द्वारा यात्रा प्रक्रिया, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां, मक्का-मदीना में पालन किए जाने वाले नियमों तथा सऊदी अरब में आचरण से जुड़े दिशा-निर्देश भी बताए. हज कमेटी के चेयरमैन, सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने खाड़ी देशों में उत्पन्न…

Read More

कांग्रेस ने अगले महीने दो चरण में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 284 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की. कांग्रेस ने पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मौसम नूर को मालतीपुर से मैदान में उतारा है. राज्य में कुल 294 सीटों पर चुनाव होना है. कांग्रेस ने ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर से प्रदीप प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है. इस सूची में शामिल अन्य प्रमुख नामों में माधव राय (दार्जिलिंग), अब्दुल हन्नान (सुजापुर), सुष्मिता बिस्वास (दम दम), गौतम भट्टाचार्य…

Read More