Author: Fact File
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के जरायकेला और छोटानगरा थाना क्षेत्रों के जंगलों और पहाड़ों में जारी नक्सल विरोधी अभियान में नक्सलियों के बंकर ध्वस्त करने का सिलसिला जारी है. इस क्रम में पुलिस ने गुरुवार को कुलपाबुरू वन क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बनाए गए पांच बंकरों को ढूंढ़कर ध्वस्त कर दिया. इससे पहले, 5 अप्रैल को इसी क्षेत्र में कुल 16 भूमिगत बंकरों को नष्ट किया गया था, जो 45 से 50 लोगों के रहने के लिए बनाए गए थे. 10 अप्रैल को, पुलिस फोर्स ने जराईकेला थाना क्षेत्र के कुलपाबुरू वन क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें इन पांच…
मुंबई हमलों 26/11, के अभियुक्त तहव्वुर राना को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद अमेरिकी न्याय विभाग ने एक बयान जारी किया है. अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका ने बुधवार को दोषी ठहराए गए आतंकवादी तहव्वुर हुसैन राना को भारत में 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों में उसकी कथित भूमिका से जुड़े 10 आपराधिक आरोपों पर मुकदमा चलाने के लिए प्रत्यर्पित किया है.” न्याय विभाग ने आगे कहा, “राना का प्रत्यर्पण उन छह अमेरिकियों और अन्य पीड़ितों के लिए इंसाफ की मांग की दिशा में एक अहम कदम है, जो उन जघन्य हमलों में मारे…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव’ स्कीम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी का आरोप है कि मोदी सरकार ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र की नकल करते हुए ‘एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव’ स्कीम की घोषणा की. राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, “2024 के लोकसभा चुनाव में हमने देश के युवाओं से ‘पहली नौकरी पक्की’ देने का वादा करते हुए ‘1 लाख रुपए वार्षिक अप्रेंटिसशिप’ की गारंटी दी थी. युवाओं के बेहतर भविष्य और बेरोजगारी से राहत दिलाने के लिए यह एक क्रांतिकारी योजना थी.” उन्होंने आगे लिखा, “शायद मोदी सरकार को…
झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने रांची स्थित खेलगांव स्टेडियम का हाल देखकर दुखी हैं. मंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि स्टेडियम की हालत दुरूस्त करें. वे खुद भी विस्तार से कार्य योजना और देखरेख से जुड़ी अव्यवस्था की समीक्षा करेंगे. गुरुवार को मंत्री स्टेडियम का जायजा लेने पहुंचे थे. गौरतलब है कि इस स्टेडियम के निर्माण कार्य में साढ़े पांच सौ करोड़ खर्च हुए हैं. 11 वें नेशनल गेम्स का आयोजन इसी स्टेडियम में हुआ था. लेकिन रख-रखाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्टेडियम की दुदर्शा बढ़ती दिख रही है. मंत्री सबसे पहले मुख्य स्टेडियम पहुंचे…
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में बहुचर्चित बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इसके साथ ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में सिलसिलेवार ढंग से हत्याकांड की जानकारी दी. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के हवाले से पुलिस ने बताया है कि 10 एकड़ जमीन के विवाद में सुपारी देकर अनिल टाइगर की हत्या कराई गई. इसके साथ ही पुलिस ने इस कांड में 4.5 करोड़ रुपये का कनेक्शन भी बताया है.हत्या की योजना कोलकाता के उलटाडांगा के एक होटल में 12 मार्च को…
बोकारोः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बोकारो में लाठाचार्ज में मारे गए प्रेम महतो के पीड़ित परिजनों से मिलकर उनखा ढांढस बंधाया. इसके साथ ही उन्होंने प्रेम महतो को शहीद का दर्जा देने और लाठीचार्ज की घटना को लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. तीन अप्रैल को प्रशिक्षण प्राप्त अप्रेटिंस विस्थापित संघ के बैनर तले नौकरी की मांग को लेकर बोकारो स्टील प्लांट के प्रशासनिक भवन के सामने धरने पर बैठे थे. उधर बड़ी संख्या में सीआइएसएफ के जवान तैनात थे. शाम में धरने पर बैठे युवाओं की सीआइएसएफ…
उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए शासन और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रा मार्गों पर वाहन संचालन से लेकर चालकों के लिए विशेष नियम शामिल किए गए हैं. हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचने का अनुमान है. चारधाम यात्रा उत्तराखंड के लिए धार्मिक और आर्थिक दोनों…
जाने- माने अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने वक़्फ़ संशोधन क़ानून को लेकर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है. मिथुन ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, “वह हर चीज़ में बोलती रहती हैं कि मैं सुरक्षा करूंगी. ये गुमराह करने वाली बात है.” उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि, “यह कुछ नहीं सिर्फ़ वोट बैंक के लिए हम रक्षा करेंगे चल रहा है.” मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “वक़्फ बोर्ड का जो फ़ैसला हुआ है ये मुस्लिम भाइयों के पक्ष में है. खासकर मुस्लिम बहनों के…
रांचीः स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण-2 अंतर्गत कचरा उठाव वाहन के क्रय में हुई अनियमितता की विभागीय जांच के बाद गढ़वा के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता (ईई) प्रदीप कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है. कार्यपालक अभियंता पर आरोप है कि उन्होंने कचरा उठाव के लिए तीन गुना अधिक दाम पर ई- रिक्शा खरीदा. विभागीय जांच में कार्यपालक अभियंता पर लगे आरोप सहा पाये गये हैं. विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस विधाय.क प्रदीप यादव ने भी यह मामला उठाया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि कार्यपालक अभियंता ने अपने मातहत और ठेकेदारों से मिलीभगत कर पंचायतों में ई- रिक्शा…
कांग्रेस अध्यक्ष मिल्लका अर्जुन ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि जो लोग पार्टी की मदद नहीं कर सकते उन्हें अब आराम करने की जरूरत है. जो लोग अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं करते उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की भूमिका अब काफी बढ़ाई जाएगी. उनकी नियुक्ति एआईसीसी के निर्देश पर पूरी निष्पक्षता और कड़े मानकों पर की जाएगी. पिछले महीने राहुल गांधी ने भी कहा था, ” गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं. एक वे लोग हैं, जो दिल और ईमानदारी से कांग्रेस के लिए लड़ते हैं और जनता…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us