Author: Fact File

रांची। झारखंड से हज यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है. यात्रा को लेकर राजधानी रांची के कडरू स्थित हज हाउस में रविवार को एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हाजियों ने भाग लिया. इस दौरान हज यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां विस्तार से साझा की गईं. साथ ही प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञों द्वारा यात्रा प्रक्रिया, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां, मक्का-मदीना में पालन किए जाने वाले नियमों तथा सऊदी अरब में आचरण से जुड़े दिशा-निर्देश भी बताए. हज कमेटी के चेयरमैन, सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने खाड़ी देशों में उत्पन्न…

Read More

कांग्रेस ने अगले महीने दो चरण में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 284 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की. कांग्रेस ने पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मौसम नूर को मालतीपुर से मैदान में उतारा है. राज्य में कुल 294 सीटों पर चुनाव होना है. कांग्रेस ने ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर से प्रदीप प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है. इस सूची में शामिल अन्य प्रमुख नामों में माधव राय (दार्जिलिंग), अब्दुल हन्नान (सुजापुर), सुष्मिता बिस्वास (दम दम), गौतम भट्टाचार्य…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी में तीन पेट्रोल पंप और एक सीएनजी स्टेशन में लूट मचाने में शामिल गिरोह के दस अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियो के पास से हथियार ,लूट के पैसे भी बरामद किए गए है. अपराध की इन घटनाओं के खुलासा के लिए एसएसपी ने एक एसआईटी गठित की थी. इस मामले को लेकर रविवार को रांची के सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एमपी एसपी प्रवीण पुष्कर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी है कि दस अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें कई के खिलाफ पहले से अपराध के मामले दर्ज हैं.…

Read More

रांचीः रांची पुलिस ने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टीटॉस रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग में शामिल मुख्य शूटर सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टी और गोली भी बरामद किय़ा है. सचिन यादव के खिलाफ धनबाद के अलग-अलग थाने में अपराध के आठ मामले दर्ज हैं. विदेश से गैंग चला रहे कुख्यात प्रिंस खान के इशारे पर सचिन यादव के साथ अन्य अपराधियों ने टॉटास में गोलियां चलायी थी. इस गोलीबारी में रेस्टोरेंट का एक वेटर मारा गय़ा था. सिटी एसपी पारस राणा ने बताया है कि पिछले साल 27 दिसंबर को ग्राम…

Read More

गढ़वा: झारखंड में गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के नरखोरिया कला गांव में एक व्यक्ति पर गोली चलाने की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. साथ ही हमलावर को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना 28 मार्च को हुई थी, जब 51 वर्षीय उमेश मेहता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उमेश मेहता का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेंद्र सिंह ने बताया है कि जांच के दौरान पुलिस को गोली चलाने…

Read More

रांचीः झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 21 अप्रैल से 21 मई तक जैक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे. एकेडमिक काउंसिल ने शनिवार को परीक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश जारी के हैं. इसके साथ ही 10 साल के लंबे इंतजार के बाद जेटेट की परीक्षा की राह खुल रही है. कक्षा एक से पांच और कक्षा छह से आठ तक अलग-अलग परीक्षाएं ली जाएंगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तय की गई है. जबकि अधिकतम आयु सीमा कार्मिक विभाग द्वारा निर्धारित सीमा के अनुरूप होगी. राज्य में…

Read More

रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रदेश पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है. . इस सूची में उपाध्यक्ष पद के लिए 9, महामंत्री पद पर 3 और मंत्री पद के लिए 9 नामों की घोषणा की गई है. पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, भानू प्रताप शाही, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, गीता कोड़ा, आभा महतो, राज्य सभा के सांसद प्रदीप वर्मा के अलावा राकेश प्रसाद, मुनेश्वर साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी , गणेश मिश्रा, मनोज सिंह को प्रदेश का महामंत्री बनाया गया है. जारी सूची के मुताबिक सरोज सिंह, दिलीप…

Read More

पलामू: झारखंड के मेदिनीनगर शहर में पुलिस ने दो डीजे को जब्त किया है. तेज आवाज की वजह से शहर के एक व्यवसायी की मां की तबीयत बिगड़ने और होटल के शीशे टूटने की मिली शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है. रामनवमी के मौके पर एक डीजे मध्य प्रदेश के भोपाल और दूसरा डीजे उत्तर प्रदेश के मऊ से भाड़े पर बुक कर मंगाया गया था. मेदिनीनगर के बेलवाटिकर इलाके में शनिवार देर रात इन दोनों के डीजे के बीच वाल्यूम और बेस बजाने की होड़ लगी थी. इसी दौरान एक जाने-माने होटल व्यवसायी की मां की तबीयत…

Read More

खूंटीः खूंटी जिले के मुरहू में चैत्र नवरात्र के अष्टमी को शुरू हुआ विवाद शनिवार को बवाल में तब्दील हो गया. स्थानीय महादेव मंडा से आगे दो समुदायों के बीच जमकर पत्थरबाजी और मारपीट की घटना से स्थिति तनावपूर्ण हो गई. खूंटी की एसडीओ दीपेश कुमार ने हालात को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है. पूरे इलाके में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. पथराव में शामिल लोगों की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी है. इसके साथ ही रामनवमी पूजा समिति के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों से बातचीत कर शांति बनाने की अपील की गई…

Read More

खूंटी : झारखंड दौरे पर आए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को बिरसा मुंडा की जन्म स्थली खूंटी पहुंचे. उन्होंने उलगुलान के नायक बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया. उपराष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए पूरे गांव के लोग जुटे थे. लोगों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. उपराष्ट्रपति ने बिरसा मुंडा के वंशजों और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल जाना. बच्चों के बीच टॉफियां बांटी. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन और संघर्ष आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है. उनके विचार और बलिदान हमेशा याद किए जाएंगे. उपराष्ट्रपति…

Read More