Author: Fact File

एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग समय-सीमा (रिफिल टाइमलाइन) में बदलाव को लेकर चल रही खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट पर सरकार ने स्पष्टीकरण जारी किया है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ कहा है कि एलपीजी रिफिल बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पुरानी व्यवस्था ही लागू है. मंत्रालय ने बताया कि कुछ समाचार रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्टों में यह बताया जा रहा है कि  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत एलपीजी रिफिल बुकिंग के लिए 45 दिन, नॉन-पीएमयूवाई सिंगल सिलेंडर के लिए 25 दिन और डबल सिलेंडर के लिए 35 दिन की नई…

Read More

रांचीः झारखंड में ओबीसी छात्रों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति देने के लिए सरकार अपने स्तर से पेंच सुलझाने में जुटी है. राज्य सरकार इस मद में अपने हिस्से के 350 करोड़ रुपये खर्च करेगी. वित्त विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी है. कल्याण विभाग ने वित्त विभाग से राज्य की राशि खर्च करने की अनुमति मांगी थी. पिछले दिनों कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने इस बाबत अधिकारियों को पत्र लिखकर अपने हिस्से की राशि खर्च करने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी करने को कहा था. झारखंड के 4.14 लाख ओबीसी (OBC) छात्रों को इस साल पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि…

Read More

झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग बुधवार को नई बिजली दरों (टैरिफ) का ऐलान करने जा रहा है. 10 से 15 प्रतिशत टैरिफ में वृद्धि संभव है. इससे घरेलू उपभोक्ताओं, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, और औद्योगिक इकाइयों पर बिलों का बोझ बढ़ सकता है. नयी बिजली दर एक अप्रैल 2026 से लागू होगा. हालांकि आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है कि 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना लागू रहेगी. वर्तमान में घरेलू उपभोक्ताओं को 6.85 रुपये प्रति यूनिट बिजली उपलब्ध है. इसे सात से आठ रुपये तक बढ़ाने का प्रस्ताव है. हालांकि अंतिम फैसला बुधवार को आयोग की आधिकारिक घोषणा…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के हेहल उप डाकघर से पुलिस ने खतरनाक मादक पदार्थ एलसीडी की एक खेप बरामद की है. पिछले दिनों गिरफ्तार दो ड्रग्स पैडलर अभिषेक और अविनाश को पुलिस रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ कर रही है. दोनों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने शहर के हेहल उप डाकघर में आने वाले डाक की जानकारी ली. इन दोनों ने पुलिस को बताया था कि नीदरलैंड से एलसीडी की एक खेप उनके नाम पर हेहल डाकघर में पहुंची है. इसके बाद पुलिस ने वहां छीनबीन की और करीब 50 एलसीडी जब्त किए हैं. लिसर्जिक एसिड…

Read More

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को एक बार फिर निर्विरोध रूप से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए. नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उनके अलावा किसी अन्य नेता का नामांकन नहीं बचा, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया. जदयू के राष्ट्रीय सचिव और मुख्यालय प्रभारी मोहम्मद निसार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि मंगलवार 24 मार्च 2026 सुबह 11 बजे थी. समयसीमा समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी के पास केवल नीतीश कुमार का ही नामांकन शेष रहा, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर केंद्र सरकार का पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में अलग-अलग क्षेत्रों की चुनौतियों से निपटने के लिए एक्सपर्ट्स और अधिकारियों के एंपावर ग्रुप बने थे. इसी तरह कल ही ऐसे सात नए एंपावर ग्रुप का भी गठन किया गया है. ये ग्रुप सप्लाई चेन, पेट्रोल-डीजल, फर्टिलाइजर, गैस और महंगाई जैसे विषयों पर त्वरित और दूरगामी रणनीति के तहत कार्रवाई करने का काम करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में ये संकट हमारे देश की बड़ी परीक्षा लेने वाला है.…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में मध्य पूर्व के संकट पर अपना संबोधन दिया. पीएम मोदी ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में दुनिया के कई जहाज़ फंसे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय क्रू मेंबर्स भी हैं. पीएम मोदी ने कहा, “कमर्शियल जहाज़ों पर हमला और होर्मुज़ स्ट्रेट जैसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में रुकावट अस्वीकार्य है. युद्ध के बाद से ही होर्मुज़ स्ट्रेट में जहाज़ों का आना जाना बहुत चुनौतीपूर्ण हो गया है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इन्फ़्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्ट से जुड़े इन्फ़्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.” “लेकिन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, हमारी…

Read More

झारखंड में बड़कागांव से कांग्रेस की पूर्व विधायक और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद अपने पिता, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कांग्रेस से बाहर किए जाने की कार्रवाई से तल्ख हैं. उन्होंने कहा है कि आत्मसम्मान विसर्जित कर राजनीति नहीं करनी. इसके साथ ही गठबंधन की सरकार पर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं. इधर पार्टी ने अंबा की शिकायत झारखंड कांग्रेस के प्रभारी से की है. पिछले गुरुवार को चट्टी बरियातू कोल माइंस क्षेत्र में स्थित योगेंद्र साव के मकान को बुलडोजर से जमींदोज किए जाने के बाद पूर्व मंत्री की सोशल मीडिया पर टिप्णी को लेकर प्रदेश कांग्रेस…

Read More

धनबादः देश के जाने-माने पर्यावरणविद् और मैगसेसे पुरस्कार विजेता जलपुरुष प्रो राजेंद्र सिंह ने कहा है कि जब भी कोई नदी सूखती है, तब वहां की सभ्यता बर्बाद हो जाती है. अपराध भी बढ़ जाता है. नदियों के आध्यात्मिक और प्राकृतिक स्वरूप को समझने की आवश्यकता है. नदी की भूमि का अधिग्रहण विषय पर आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे और आखिरी दिन सोमवार को बतौर मुख्य वक्ता राजेंद्र सिंह ने कहा कि तीसरा विश्व युद्ध शायद जल की वजह से ही होगा. उन्होंने कहा कि पहले दो राज्यों में सूखा पड़ता था. अब 17 राज्यों में…

Read More

रांचीः झारखंड में पूर्वी सिंहभूम में बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी किनारे मिले एक शक्तिशाली बम को डिफ्यूज करने के लिए सेना की टीम पहुंची है. रांची के सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय़ सेठ ने बताया है कि स्वर्णरेखा नदी के किनारे मिले 227 किलो के जिंदा बम को डिफ्यूज करने के लिए सेना ने जिम्मेदारी उठायी है. जमशेदपुर के एसएसपी के अनुरोध पर भारतीय सेना की आठ अधिकारियों के साथ तकनीकी टीम बहरागोड़ा (जमशेदपुर) पहुंची है. केंद्रीय मंत्री ने कहा है, मैं जिला प्रशासन और सेना की टीम के साथ लगातार संपर्क में हूं. स्थानीय पुलिस…

Read More