Author: Fact File
पलामूः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर पलामू में पुंदाग से बूढ़ा पहाड़ तक सड़क निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने का आग्रह किया है. इस सड़क का लगभग 2.7 किलोमीटर का हिस्सा छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा के अंतर्गत आता है. झारखंड सरकार ने प्रस्ताव दिया है कि अंतर्राज्यीय समन्वय के तहत इस दुर्गम सड़क खंड के निर्माण का पूरा खर्च वह अपने बजट से वहन करेगी, जबकि सड़क के इस हिस्से का प्रशासनिक स्वामित्व छत्तीसगढ़ सरकार के पास ही सुरक्षित रहेगा. वित्त…
गढ़वाः झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला समिति ने श्री बंशीधर नगर निवासी और पार्टी नेता दीपक प्रताप देव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. पार्टी ने उन पर संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन करने और सार्वजनिक मंच से पार्टी विधायक के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप लगाया है. झामुमो जिला सचिव शरीफ अंसारी ने जिला अध्यक्ष शंभु राम के निर्देश पर यह नोटिस जारी किया है. इसमें दीपक प्रताप देव को नोटिस प्राप्त होने की तिथि से एक सप्ताह के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. विधायक अनंत प्रताप देव के खिलाफ बयानबाजी जारी नोटिस में कहा…
Ajay Sharma खूंटीः एक सड़क की मरम्मत के इंतजार में गांवों के आदिवासी जब सिस्टम से हारे, तो प्रकृति और देवताओं की पूजा कर मरम्मत की गुहार लगायी. राष्ट्रीय राजमार्ग-20 की सुबह साढ़े दस बजे का दृश्य किसी सामान्य आंदोलन जैसा नहीं, बल्कि आस्था, आक्रोश और प्रशासनिक विफलता का उदाहरण बन गया. सुबह होते ही सांडीगांव की गड्ढों में तब्दील सड़क पर सैकड़ों आदिवासी ग्रामीण इकट्ठा हुए. भीड़ के केंद्र में थे पाहन बिरसिंह पाहन. पाहल के गोद में एक रंगुआ मुर्गा. भीड़ में शामिल मुखिया सुखराम सरूकद, जूरा सिंह मुंडा, चामू सिंह मानकी, बिरसिंह मानकी, नंदलाल कुमार मुंडा…
रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलकर जमशेदपुर क बहुचर्चित हिमांशु हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल को बताया है कि 27 जून की रात जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी में पुलिस वैन से बाहर खींचकर करणी सेना संगठन से जुड़े हिमांशु सिंह नामक एक युवक की अपराधियों द्वारा नृशंस हत्या कर दी गई है. जबकि इसी घटना में प्रत्युष सिंह नामक एक अन्य युवक कलकत्ता में इलाजरत है, जहां वह जिन्दगी और मौत से जूझ…
सरायकेला: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर रोला और खैरबनी गांव के बीच ट्रेलर और टक्कर के बीच भीषण टक्कर के बाद आग लग गई. आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. यह हादसा सोमवार की रात हुआ. जानकारी के अनुसार, लौह अयस्क से लदे तीन ट्रक हाता की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रोला गांव पार करते ही विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर से एक ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई. हादसे के दौरान ट्रक…
रांचीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोहरदगा से विधायक रामेश्वर उरांव ईडी कार्यालय पहुंचे हैं. उनसे झारखंड शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ की जाएगी. रामेश्वर उरांव हेमंत सोरेन की सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं. ईडी ने शराब घोटाले की जांच के दौरान रामेश्वर और उनके बेटे रोहित उरांव को दूसरा समन जारी किया था. सोमवार, छह जुलाई को रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ हो चुकी है. अब रामेश्वर उरांव से पूछताछ होगी. मंगलवार को रामेश्वर उरांव निर्धारित समय पर रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे. रोहित उरांव से पूछताछ के…
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफ़ा स्वीकार किया गया. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने मीडिया के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि उनकी जगह कृष्ण मोहन को अंतरिम महामंत्री बनाया गया है. नए महामंत्री की नियुक्ति होने तक वो इस पद पर रहेंगे. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने बताया कि ख़ास अधिकारियों की नियुक्ति करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है और 22 जुलाई को ट्रस्ट की दोबारा बैठक होगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि 22 जुलाई को जब…
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में अंडरग्राउंड कोल माइंस क्षेत्र में इको टूरिज्म विकसित करने का निर्देश दिया है. वे सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा कर रहे थे. इस दौरान पर्यटन की तमाम संभावनाओं पर उन्होंने व्यापक तौर पर चर्चा की. सीएम ने निर्देश दिया कि राज्य के भीतर कई अंडरग्राउंड कोल माइंस क्षेत्र हैं. इन अंडरग्राउंड माइंस क्षेत्रों को चिन्हित कर टूरिज्म की संभावनाओं पर कार्य योजना बनायी जाये. मुख्यमंत्री ने सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, लातेहार, हजारीबाग, रांची सहित अन्य जिले जहां-जहां इको…
रांचीः ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के साथ अन्य छात्र संगठनों के बैनर तले क्लस्टर सिस्टम, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षा, परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ और एनटीए को भंग करने, तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर रोषपूर्ण मार्च निकाला. इसके बाद लोकभवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया. जिला स्कूल मैदान से निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र, युवा शामिल हुए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोक और धक्कामुक्की भी हुई. इसके बाद गुस्साये प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए. आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ…
रांची_ झारखंड के पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह को रेरा (झारखंड भू-संपदा नियामक प्राधिकार) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। सेवानिवृत्त न्यायाधीश नलिन कुमार सदस्य नियुक्त किया गया है और राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद नगर विकास विभाग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. रियल स्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (आरईआरए, रेरा) में अध्यक्ष और सदस्य के नामों पर चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर मुहर लगाई गई है। दोनों लोगों की नियुक्तियां केंद्रीय अधिनियम ‘भू-संपदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016′ की धारा-20 एवं धारा-22 में निहित प्रविधानों के आलोक में की गई हैं.
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us