Author: Fact File
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा है कि पार्टी 24 मार्च को विधानसभा मार्च करेगी. इसमें पूरे राज्य से हजारों कार्यकर्ता जुटेंगे. साथ ही पार्टी के महासचिव डी राजा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे. महेंद्र पाठक रांची स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे. साथ में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पीके पांडे, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य जैनेंद्र कुमार भंते, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, युवा नेता संतोष कुमार रजक उपस्थित थे. नेताओं ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांच साल पूर्व चुनावी वादे में कहा था…
सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि यशवंत वर्मा का दिल्ली उच्च न्यायालय सेइलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरण, उनके आवास पर हाल ही में बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की घटना से संबंधित नहीं है। न्यायालय ने स्थानांतरण के संबंध में “गलत सूचना और अफवाहों” के प्रसार की निंदा की, जिसके कारण यह अटकलें लगाई गईं कि यह नकदी वसूली से जुड़ा हुआ है. उनके सरकारी आवास में आग लगने की घटना के बाद बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने का आरोप लगाया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने एक प्रेस नोट में कहा, “न्यायाधीश यशवंत वर्मा के आवास पर…
रांचीः बालू के कथित अवैध खनन और परविहन की शिकायत पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के सख्त निर्देश पर गुरुवार की रात जिला खनन टास्क फोर्स ने सिल्ली थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. इसी दौरान सिल्ली के श्याम नगर, झाबरी पेट्रोल टंकी के पास जांच के लिए रोके जा रहे एक हाईवा वाहन (संख्या जेएच01- डीएन 0894) का चालक वाहन लेकर भागने लगा. हाइवा सिल्ली से सोनाहातु की ओर जा रहा था. छापेमारी अभियान का नेतृत्व जिला खनन पदाधिकारी अबु हुसैन कर रहे थे. बाद में हाइवा को पुलिस ने जब्त कर लिया है. हाइवा चालक एवं इसमें सम्मिलित अन्य…
रांची : झारखंड विधानसभा में गुरुवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के एक सवाल पर जवाब देने के दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और नगर विकास मंत्री सह प्रभारी संसदीय कार्यमंत्री सुदिव्य कुमार के बीच कहा-सुनी हो गई. स्वास्थ्य मंत्री के जवाब और टिप्पणी से संसदीय कार्य मंत्री खासा खफा हो गए. कुछ पल के लिए पूरा सदन सन्न हो गया. आसन ने स्थिति को संभालने की कोशिश की. इधर सदन में स्वास्थ्य मंत्री की कही बातों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता डॉ तनुज खत्री ने तीखी टिप्पणी व्यक्त की है. डॉ तनुज खत्री ने एक्स पर दो पोस्ट…
पटनाः बिहार विधानमंडल की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर विपक्ष के विधायक मुख्यमंत्री से नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहे थे. भारी शोर-शराबे के बीच विधानसभा की और विधान परिषद की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पटना में आयोजित सेपक टकरा विश्वकप- 2025 के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रगान गए जाने की घोषणा के बीच अचानक मंच से उतर गए और प्रतिभागियों से मिलने के बाद शुरू हुए राष्ट्रगान में शामिल हुए थे. सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम का कथित वीडियो…
रांचीः बीजेपी की नेता और जामा से पूर्व विधायक सीता सोरेन समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ रांची के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया गया है. सीता सोरेन के साथ जिन चार लोगों के नाम हैं उनमें पूर्व विधायक के अंगरक्षक अर्जुन कुशवाहा, विवेक सिंह, विवेक सिंह की बहन और रिंकू शाहदेव शामिल हैं. शिकायतवाद सीता सोरेन के पूर्व पीए देवाशीष घोष की बहन हटिया निवासी रीना घोष ने दर्ज कराया है. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करने के लिए 28 अप्रैल की तारीख तय की है. पीए की बहन ने…
दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. इधर रांची में हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रियों ने बीजेपी पर पलटवार किया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गुरुवार को विधानसभा परिसर में मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल पर कहा, एक आदिवासी मुख्यमंत्री का होना बीजेपी वालों को पच नहीं रहा है. दिल्ली में बैठकर हमारे खिलाफ बोलेंगे, आंख दिखायेंगे, तो उनकी बोरिया बिस्तर समेट देंगे. यहां से कोयला, लोहा, पत्थर जाना रोक देंगे. बत्ती गुल कर देंगे. इसी…
विधानसभा में बोले जयराम,‘हमारे माननीय दिल्ली में इलाज कराते हैं और गरीब को यहां जमीन बेचनी पड़ती है’
रांची. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख और डुमरी से विधायक जयराम कुमार महतो ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा में स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और गृह विभाग की अनुंदान मांग पर चर्चा के दौरान कहा कि राज्य के माननीय अपना इलाज कराने के लिए हैदराबाद, वेल्लोर, दिल्ली जाते हैं और आम आदमी को गंभीर बीमारी की हालत में जमीन बेचनी पड़ती है. यही कड़वा सच है. जयराम जब बोल रहे थे, तो सदन उन्हें एकटक सुन रहा था. वे कम समय में तेजी से बोलते सुने गए. उन्होंने ट्रेजरी बेच का ध्यान खींचने की पूरी कोशिश की. चर्चा की शुरुआत उन्होंने…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले 10 वर्षों में वर्तमान और पूर्व सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों, राजनीतिक नेताओं और राजनीतिक दलों से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) सहित कुल 193 मामले दर्ज किए हैं. इनमें से केवल दो मामलों में आरोप साबित (दोष सिद्ध) हो पाए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, साल 2019 से 2024 के बीच ईडी मामलों की संख्या में उछाल नजर आता है, जिसमें सबसे अधिक मामले साल 2022-23 में दर्ज किए गए हैं. वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने केरल से राज्यसभा सदस्य एए. रहीम के सवालों के जवाब में यह आंकड़ें…
रांचीः झारखंड में पेसा 1996 ‘पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) विधेयक लागू करने की मांग को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठन के प्रतिनिधिय और सामाजिक कार्यकर्ता बुधवार को डोंबारी बुरू खूंटी से पदयात्रा पर निकले. डोंबारी बुरू से निकली यह पदयात्रा झारखंड विधानसभा तक आएगी. इसके साथ ही 21 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा. झारखंड उलगुलान संघ के इस आंदोलन को झारखंड समन्वय समिति और आदिवासी क्षेत्रीय सुरक्षा परिषद ने समर्थन दिया है. उलगुलान संघ के अलेस्टेयर बोदरा, समन्वय समिति के लक्ष्मीनारायण मुंडा और सुरक्षा परिषद के ग्लैडसन डुंगडुंग का कहना है कि डोंबारी बुरू से निकली यह…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us