Author: Fact File

रांचीः कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सदन में यह जानकारी दी कि प्रत्येक विधानसभा में वहां के विधायकों की अनुशंसा पर एक-एक कोल्ड स्टोरेज का निर्माण होगा. वर्तमान में भी किसानों की सुविधा को लेकर जिलों में कोल्ड स्टोरेज की उपलब्धता है. डुमरी से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के विधायक जयराम कुमार महतो के अल्पसूचित प्रश्न पर जवाब देते हुए यह जानकारी सदन को दी. विधायक जयराम कुमार महतो ने यह सवाल उठाया था कि किसानों के अनुपात में कोल्ड स्टोरेज नहीं होने से किसान कम दामों पर भी अपनी फसल बेचने पर…

Read More

रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने लोकायुक्त, सूचना आयुक्त समेत अन्य संवैधानिक पदों पर वर्षों से लटकी नियुक्तियों को लेकर सख्त नाराजगी जतायी है. चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि चार साल से अधिक समय तक इन महत्वपूर्ण संस्थाओं को निष्क्रिय रखना गंभीर मामला है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. में लोकायुक्त, सूचना आयुक्त समेत अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर बुधवार को अहम सुनवाई हुई. अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि लोकायुक्त जैसे संस्थान भ्रष्टाचार पर निगरानी रखने के लिए बनाए…

Read More

हजारीबाग: झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा बुधवार को हजारीबाग पहुंचीं. उन्होंने यहां प्रसिद्ध रामनवमी जुलूस के मार्ग का जायजा लिया. साथ ही सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारियों की भी जानकारी ली. रामनवमी जुलूस को लेकर संवेदनशील मार्ग का जायजा लेने के दौरान जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे. झंडा चौक पर भी डीजीपी ने रामनवमी में भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी ली. रामनवमी जुलूस का महत्वपूर्ण हिस्सा जामा मस्जिद रोड होता है. इस मार्ग पर भी डीजीपी ने स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने मस्जिद रोड में सुरक्षा को लेकर कुछ अन्य…

Read More

रांचीः झारखंड के खूंटी में पीएलएफआई का एक इनामी उग्रवादी एरिया कमांडर हाबिद मुंडू उर्फ प्रफुल्ल मुंडू ने हथियार के साथ सरेंडर कर दिया है. खूंटी की उपाय़ुक्त आर रानिटा और एसपी मनीष टोप्पो ने मुख्य धारा में लौटने के लिए प्रफुल्ल का स्वागत किया. इसके साथ ही आत्मसमर्पण नीति के तहत एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया. हाबिल मुंडू पर एक लाख रुपये का इनाम था. उसने कहा है कि सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर उसने मुख्य धारा में लौटने का फैसला लिया. हाबिल मुंडू मुरहू प्रखंड के बम्हनी गांव का निवासी है उसके खिलाफ मूरहू,…

Read More

चतराः झारखंड के चतरा में तैनात एसएसबी 35वीं बटालयिन के एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. देवघर निवासी प्रह्लाद सिंह चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शिला पिकेट पर तैनात थे. मंगलवार की रात उकी उसकी ड्यूटी लगी थी. रात करीब 10:00 बजे जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल और एसएसबी के कमांडेंट मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी. जवान के…

Read More

चतराः झारखंड में चतरा पुलिस और उत्पाद विभाग ने एक संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. इस अवैध धंधे के संचालन करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1318 बोतलें बरामद की हैं, जिन पर रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज जैसे ब्रांड्स के नकली ढक्कन और स्टिकर लगे थे. बोतलें सील करने वाली मशीन और कच्चा स्प्रिट भी जब्त किया गया है. पुलिस को इन धंधेबाजों से पूछताछ में पता चला है कि इस फैक्ट्री में स्प्रिट और कैमिकल डालकर रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज की बॉटलिंग…

Read More

बिहार में हुए राज्य सभा चुनाव में सभी पांच सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों की जीत और राजद गठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह की हार के बाद राजद, कांग्रेस में जारी राजनीतिक घमासान के बीच पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसा है. राज्य सभा चुनाव के बाद तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ कोलकाता निकल गए. उनकी इस यात्रा पर कभी लालू यादव के खास रहे शिवानंद तिवारी ने निशाना साधा है. शिवानंद तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा, “पराजय से ज्यादा बुरा है पराजय के उपरांत मैदान छोड़ देना. सुना…

Read More

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से आज माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर रोजेदारों सहित विभिन्न धर्मों, समुदायों एवं वर्गों के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए. मौके पर मुख्यमंत्री उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री ने कहा है कि  रमज़ान का पाक  माह आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं समरसता का संदेश देता है. यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है. इससे पहले मुख्यमंत्री…

Read More

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी में एक नाव पर इफ़्तार पार्टी के दौरान कथित तौर पर मांस खाने और हड्डियां नदी में फेंकने के आरोप में 14 युवकों को गिरफ़्तार किया गया है. वाराणसी के कोतवाली थाने को सोमवार को मिली एक शिकायत के आधार पर एक अज्ञात के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है. ये शिकायत वाराणसी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने की थी. एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया, “सोमवार 16 मार्च को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ…

Read More

रामगढ़ः रामगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस खेमा के रणधीर कुमार निर्वाचित हुए हैं. समाहरणालय परिसर में पार्षदों के बीच हुए मतदान के दौरान रणधीर कुमार को 17 वोट मिले. उनके प्रतिद्वंद्वी प्रतिभा शरण को 15 वोट प्राप्त हुए. इसके साथ ही रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी की रणनीति फूलप्रूफ साबित हुई. रणधीर कुमार कांग्रेस पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी हैं. जैसे ही रणधीर के अध्यक्ष बनने की सूचना समाहरणालय के बाहर पहुंची, भारी संख्या में मौजूद समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया. रणधीर कुमार के उपाध्यक्ष बनने के बाद उपायुक्त…

Read More