Author: Fact File

13 साल तक बिस्तर पर अचेत पड़े रहने के बाद अब गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा की जिंदगी की आखिरी यात्रा बेहद मार्मिक पलों के बीच शुरू हो गई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रविवार को हरीश का लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा दिया गया. इसके साथ ही हरीश की कहानी ने पूरे देश को भावुक कर दिया. इससे पहले गाजियाबाद से उन्हें दिल्ली के एम्स में शिफ्ट किया गया, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम पैसिव यूथेनेशिया की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है. अब उनकी दुनिया से विदाई तय है. लगभग 13 वर्षों से बिस्तर पर अचेत…

Read More

चतरा: झारखंड में चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित करमटांड जंगल में एयर एंबुलेंस क्रैश के तीन हफ्ते बाद जंगल में विमान के इंजन का एक हिस्सा मिला है. इंजन का यह हिस्सा दुर्घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में मिला है. रविवार को कुछ ग्रामीण महुआ चुनने गए जंगल के अंदर घुसे थे. इसी दौरान ग्रामीणों को जंगल में विमान के इंजन का एक भाग दिखाई दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सिमरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इंजन के हिस्से को अपने कब्जे में…

Read More

रांचीः झारखंड दौरे पर आए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय महासचिव भाकपा के केंद्रीय महासचिव डी राजा ने कहा है कि आगामी पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा. डी राजा ने कहा कि केरल में भाजपा की कोई मजबूत पकड़ नहीं है. और वहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) फिर से सरकार बनायेगी. बंगाल में वाम दलों के पुनरुत्थान रांची में भाकपा झारखंड इकाई के द्वारा आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होने पहुंचे डी राजा ने रविवार को जोर देकर कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में वाम दलों…

Read More

चुनाव आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तारीख़ों का ऐलान कर दिया है. पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं तमिलनाडु में भी एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा. सभी राज्यों की विधानसभा सीटों और उपचुनाव पर मतगणना 4 मई को होगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीख़ों के बारे में जानकारी दी. इसके…

Read More

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुजारियों और मुअज्ज़िनों के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी का एलान किया है. पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीख़ों से ठीक पहले ममता बनर्जी की इस घोषणा को अहम माना जा रहा है. गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग रविवार को पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुच्चेरी में विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का एलान कर रहा है, ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, “मुझे खुशी है कि हमारे पुजारियों और मुअज्ज़िनों को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की जा रही है. अब उन्हें हर महीने 2,000 रुपये मिलेंगे. साथ ही,…

Read More

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग की है. कांशीराम की जयंती के मौके़ पर राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में जानकारी दी कि कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है. राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भारत सरकार से सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के मार्गदर्शक मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करता हूं.” उन्होंने…

Read More

राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत में हलचल तेज है. सोमवार को पांच सीटों के लिए मतदान है. इनमें बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी उममीदवार हैं. अंक गणित के हिसाब से दोनों की जीत तय है. सोमवार को ही मतों की गिनती हो जाएगी. पांच सीटों पर छह उम्मीदवारों के उतरने से चुनाव रोचक बना है. दरअसल, पांचवीं सीट के लिए जरूरी मत एनडीए के पास नहीं है. पांचवीं सीट पर जीत के लिए महागठबंधन जोर लगा रहा है. हालांकि एनडीए गठबंधन दावा कर रहा है कि पांचों…

Read More

केंद्र सरकार ने सोनम वांगचुक की हिरासत तत्काल प्रभाव से रद्द करने के के बाद वे जेल से बाहर आ गए हैं. सरकार ने कहा कि वह लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास का वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि सभी हितधारकों के साथ रचनात्मक और सार्थक संवाद को आगे बढ़ाया जा सके. सरकार के अनुसार 24 सितंबर 2025 को शांतिप्रिय शहर लेह में उत्पन्न गंभीर कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए लेह के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के तहत सोनम वांगचुक को 26 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के…

Read More

खूंटीः झारखंड के खूंटी में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई से जुड़े छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये अपराधी अवैध हथियार के साथ लेवी की रकम लेने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस ने उनके पास से देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, लेवी वसूली का हिसाब-किताब और संगठन से जुड़े पर्चे बरामद किए हैं. पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने बताया है कि तजना नदी के पास से तीन अपराधियों विजय भोक्ता, धीरज कुमार और अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक राम को गिरफ्तार किया. पूछताछ में इन अपराधियों ने अपने अन्य साथियों के रांची की…

Read More

रांचीः झारखंड विधानसभा में शनिवार को पेयजल स्वच्छता विभाग और उत्पाद मद्य निषेध विभाग के बजट में कटौती प्रस्ताव के पक्ष में बोलते हुए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक जयराम कुमार महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरुजी और शहीद निर्मल महतो शराब के खिलाफ थे. झारखंड सरकार को बिहार और गुजरात की तर्ज पर झारखंड में शराब बंदी के लिए आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा शराब की लत में बर्बाद हो रहे हैं. सड़क दुर्घटनाओं में 18 से 25 साल के युवा जान गंवा रहे हैं. उन्होंने तर्क दिया कि यह…

Read More