पटनाः बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है. वोटों की गिनती में जन सुराज के प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज सिन्हा को पीछे छोड़ रखा है.
चुनाव आयोग के मुताबिक़ बांकीपुर सीट पर कुल 31 राउंड की काउंटिंग होनी है. 26 राउंड की गिनती के बाद भी प्रशांत किशोर लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं.
प्रशांत किशोर को 53,506 वोट मिले हैं और वो फ़िलहाल 15,864 वोटों से आगे हैं. जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 37,702 वोट मिले हैं. यहां आरजेडी की रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर हैं.
तीसरे नंबर पर राजद की रेखा गुप्ता हैं. हालांकि रेखा गुप्ता मुकाबले से बाहर होती दिख रही हैं. 31 राउंड में वोटों की गिनती होनी है.
प्रशांत किशोर अब तक 20059 वोट मिले हैं. जबकि नीरज सिन्हा को 14048 वोट मिले हैं.
बांकीपुर सीट पटना के शहरी इलाक़े में मौजूद है और यहां बीजेपी का मजबूत जनाधार रहा है. लेकिन अब तक के रूझान बीजेपी को परेशान कर सकते हैं.
वहीं मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के आशुतोष तिवारी पीछे चल रहे हैं, जबकि गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के ही सतेंद्रभाई पटेल आगे चल रहे हैं.
नितिन नबीन की सीट
भाजपा के अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे से खाली हुई बांकीपुर सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है. जाहिर तौर पर इस सीट के नतीजे पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं.
लेकिन प्रशांत किशोर जिस गति से बढ़त बनाते दिख रहे हैं, उसमें बीजेपी की नैया फंस भी सकती है.
प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में 238 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे, लेकिन पार्टी का खाता नहीं खुला था.
बांकीपुर में हुए उपचुनाव में क़रीब 35 फ़ीसदी वोटिंग हुई थी.
साल 2025 के विधानसभा चुनाव में यहाँ 41.35% मतदान हुआ था. तब बीजेपी के नितिन नबीन ने आरजेडी की रेखा गुप्ता को क़रीब 52 हज़ार मतों से हराया था.
