Browsing: BankiPur By-lelection
पटनाः बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है. वोटों की गिनती में जन सुराज के प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज सिन्हा को पीछे छोड़ रखा है. चुनाव आयोग के मुताबिक़ बांकीपुर सीट पर कुल 31 राउंड की काउंटिंग होनी है. 26 राउंड की गिनती के बाद भी प्रशांत किशोर लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं. प्रशांत किशोर को 53,506 वोट मिले हैं और वो फ़िलहाल 15,864 वोटों से आगे हैं. जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 37,702 वोट मिले हैं. यहां आरजेडी की रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर…
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द कर दिया गया है. वीणा मानवी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी प्रिय किन्नर समेत कुल 10 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किया गया है. वीणा मानवी के नामांकन रद्द होने की जानकारी मिलते ही तेज प्रताप यादव पटना कलेक्ट्रेट पहुंचे. वह पूरे मामले की जानकारी लेने पहुंचे थे. जांच के दौरान निर्वाचन अधिकारियों ने पाया कि उनके नामांकन पत्र में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया था. प्रत्याशी के नामांकन पत्र पर 10 प्रस्तावकों (प्रपोजर) के हस्ताक्षर होना अनिवार्य होता है. वीणा…
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की ओर से घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. इसके बाद बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. अभिषेक सिन्हा ने नाम वापस लेने के पीछे का कारण पारिवारिक बताया है. उन्होंने गुरुवार को ही बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाख़िल किया था. अभिषेक के नामांकन दाखिल करने के बाद एनडीए की एक सभा भी हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए थे. इस सीट से बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन विधायक थे. राज्यसभा के लिए सांसद चुने जाने के बाद…
पटनाः बिहार की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अभिषेक कुमार ‘बंटी’ को अपना उम्मीदवार बनाया है. उनके नाम की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि आखिर अभिषेक कुमार हैं कौन और पार्टी ने उन्हें इतनी अहम सीट से मैदान में क्यों उतारा. बांकीपुर को बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है, इसलिए इस सीट पर उम्मीदवार का चयन भी काफी अहम माना जा रहा है. वर्तमान में अभिषेक कुमार भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. इससे पहले वे पटना महानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा…
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार के बांकीपुर सीट से विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे. यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफ़े से खाली हुई है. रविवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की. उन्होंने बताया कि कोर कमिटी की बैठक हुई थी, जिसमें ये फ़ैसला लिया गया. बांकीपुर बिहार की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में शामिल है और अब यह हाई प्रोफ़ाइल मुकाबले में बदल गया है. यहां तीस जुलाई को उपचुनाव है. नामांकन भरने की तारीख़ 13 जुलाई है, 16 जुलाई को नामांकन वापिस लेने की तारीख़…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us