बिहार में होने वाले द्विवार्षिक एमएलसी चुनावों के लिए जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.
जेडीयू ने पटना जिले से निशांत कुमार को एमएलसी उम्मीदवार बनाया है. नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अभी सम्राट चौधरी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं.
निशांत के अलावा पार्टी ने मधुबनी से भारती मेहता, पश्चिम चंपारण से शिवरानी देवी प्रजापति और शेखपुरा से ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है.
वहीं, बीजेपी ने भोजपुरी गायक पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है.
संजय मयूख पहले से एमएलसी हैं, जिनको रिपीट किया गया है। अनिल ठाकुर संजय सरावगी की टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, जबकि शीला प्रजापति सम्राट चौधरी की टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुकी हैं।
बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का 7 मई को विस्तार हुआ था. इस दौरान जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली थी.
पवन सिंह को मिला मौका
2024 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से भाजपा का टिकट पवन सिंह ने लौटा दिया था. पवन तब पवन सिंह बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ गए थे.
हालांकि वे हार गए, लेकिन इस चुनाव में भाजपा समर्थित एनडीए के कैंडिडेट और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी चुनाव हार गए थे.
कुछ समय ब्रेक के बाद पवन सिंह भाजपा में वापस सक्रिय हुए और कुशवाहा से सुलह के बाद पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए के लिए खूब प्रचार किया.
