रांचीः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे हैं. राष्ट्रीय अद्यक्ष बनने के बाद झारखंड में उनका पहला दौरा है. जाहिर तौर पर प्रदेश स्तर पर बीजेपी में उत्साह और गहमागहमी है.
नितिन नबीन कई बैठकों तथा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश इकाई ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है.
रांची पहुंचने पर उन्होंने धरती आबा बिरसा मुंडा, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर तथा कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए. पार्टी कार्यालय में उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
इससे पहले एयरपोर्ट पर पार्टी के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. हरमू रोड स्थित पार्टी कार्यालय को भी झंडे- बैनर के साथ सजाया संवारा गया है.
शनिवार को वे पार्टी के सांसदों एवं विधायकों के साथ प्रदेश कार्यालय में बैठक करेंगे. इसके बाद प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोर कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक होगी.
दोपहर बाद कार्निबल बैंक्वेट हॉल में प्रबुद्धजनों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का संवाद कार्यक्रम है.
