भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने कांग्रेस के आरोपों को नकारते हुए कहा है कि बीजेपी पैसे की राजनीति नहीं करती है और न ही खरीद फरोख्त पर हमारी पार्टी विश्वास नहीं करती है.
इसलिए कांग्रेस को बीजेपी पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए.
बीजेपी ने झारखंड में दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार उद्योगपति परिमल नथवानी को समर्थन दिया है. समर्थन देने में बीजेपी की सहयोगी एनडीए के घटक, आजसू, जदयू और लोजपा (आर) के एक-एक विधायक भी शामिल हैं. एनडीए में 24 विधायक हैं और जीत केलिए 28 विधायकों की जरूरत होगी.
परिमल नथवानी को समर्थन दिए जाने के बाद कांग्रेस यह आरोप लगा रही है कि बीजेपी ने खुद उम्मीदवार नहीं देकर हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा देने में जुटी है.
इसी पर पलटवार करते हुए कहा है कि पहले कांग्रेस बतलाये कि वह 28 सदस्य कैसे पूरा करेगी? कांग्रेस के पास तो 16 विदायक ही है. कांग्रेस वाले खरीद फरोख्त करने का काम कर रहे हैं और उल्टा बीजेपी को आंख दिखाने का काम कर रहे हैं.
गौरतलब है कि सत्तारूड़ दलों (झामुमो, कांग्रेस, राजद और माले के पास 56 विधायक हैं. अगर इंटैक्ट होकर सत्तारूढ़ दल चुनाव में वोट कर सके, तो दोनों सीटों पर उनकी जीत हो सकती है.
18 जून को होने वाले दो सीटों के लिए झामुमो ने बैजनाथ राम और कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है.
