Browsing: Rajya Sabha Election

रांचीः झारखंड में हुए दो सीटों के लिए हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस-राजद और माले के बीच तनातनी और तीखी बयानबाजी के बीच सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि 81 विधायकों में से 50 विधायकों ने एकजुट होकर कांग्रेस और झामुमो के पक्ष में मतदान किया. इसमें से झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम को 30 वोट और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को 20 वोट मिले. इन 50 विधायकों के नेता हेमंत सोरेन और राहुल गांधी हैं. महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को प्रेस ने कहा कि बहुत जल्द गठबंधन की…

Read More

रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि इतनी किरकिरी के बाद भी कांग्रेस द्वारा सरकार में बने रहने वाला बयान कोई आश्चर्य पैदा नहीं करता है. चाहे जितनी भी दुर्गति हो जाए, सत्ता से चिपके रहना कांग्रेस की फितरत है. अब इतनी दुर्गति के बावजूद भी कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि वे कोई भी विष पीने को तैयार हैं. वास्तविकता तो यह है कि कांग्रेस सरकार से चिपककर मलाई खाने का काम कर रही है. आदित्य साहू ने कांग्रेस द्वारा राज्यसभा चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा पर लगाए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है…

Read More

रांचीः राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रण झा की हार के बाद महागठबंधन में मचे रार के बीच झारखंड कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है. नेताओं ने कहा है कि महागठबंधन की मजबूती के लिए कांग्रेस विष पीने को भी तैयार है. इसके साथ ही नेताओं ने कांग्रेस के प्रभारी के राजू का बचाव किया. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू द्वारा राजद और माले पर राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लगाए गए आरोप के बाद राजद और माले ने कांग्रेस पर पलटवार किया था. इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और पार्टी के कई मंत्री विधायकों ने…

Read More

रांचीः राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव और पार्टी के विधायकों ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में प्रणव झा की हार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है. राजद पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाने से पहले कांग्रेस अपनी गिरेबां में झांके. शुक्रवार को पार्टी के हरमू बाई पास रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में राजद नेताओं ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू के बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने राज्यसभा चुनाव में राजद और माले पर धोखा देने का आरोप लगाया था. राजद के महासचिव भोला प्रसाद यादव ने कहा कि राजद के विधायकों…

Read More

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आने के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस और राजद के बीच तकरार बढ़ी है. आंकड़े रहने के बाद भी कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा क्रॉस वोटिंग की वजह से हार गए. इस हार ने कांग्रेस को परेशान किया है. दरअसल, प्रणव झा कांग्रेस नेतृत्व की पसंद के उम्मीदवार थे और झारखंड से एक सीट निकालने के लिए पार्टी ने हर संभव रणनीतिक कोशिशें की थीं. उधर मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने से पार्टी वैसे ही परेशान रही. यह मामला राजनीतिक सुर्खियों…

Read More

रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद पार्टी के राज्य प्रभारी के राजू ने आरोप लगाया है कि सत्ता में सहयोगी राजद और माले ने धोखा दिया. कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि माले और राजद के धोखे की वजह से कांग्रेस प्रत्याशी की हार हुई. हालांकि माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने बयान जारी कर किसी धोखे से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि माले के दोनों विधायकों ने गठबंधन के उम्मीदवार को वोट दिया है. इधर राजद ने भी इस…

Read More

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में जेएमएम के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी जीत गए हैं . तमाम कोशिशों और रणनीतिक बिसात बिछाने के बाद भी सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा चुनाव हार गए हैं क्रास वोटिंग की वजह से प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा. सत्तारूढ़ जेएमएम के पास 34 विधायक हैं. कांग्रेस के पास 16, राजद में 4 और भाकपा माले के पास 2 विधायक हैं . जबकि एनडीए में 24 विधायक हैं. एक वोट जेएलकेएम के जयराम महतो का है. इस चुनाव में…

Read More

रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान में सबी 81 विधायकों ने वोट डाल दिए हैं. वोटों की गिनती पांच बजे से होगी. निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया है कि सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ था. इस बीच एनडीए के समर्थन से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार, उद्योगपति परिमल नथवाणी के पु6 धनराज नथवाणी भी विधानसभा पहुंचे. इससे पहले नथवाणी भी सुबह में रांची स्थित बाग्लामुखी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद विधानसभा वोटों का जायजा लेने पहुंचे थे. दो सीटों के ले हुए मतदान में सत्तारूढ़ जेएमएम से बैजनाथ राम और कांग्रेस से…

Read More

रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान जारी है. एनडीए और सत्तारूढ़ दलों ने अपने विधायकों को इंटैक्ट रखने व एक- दूसरे के चक्रव्यूह को भेदने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रखी है. राजनीतिक गहमी और सियासी दांव-पेच के बीच अब से कुछ देर पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी, जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन वोट देने के लिए विधानसभा पहुंचे हैं. इससे पहले सत्तारूढ़ दलों- जेएमएम, कांग्रेस, राजद, माले के विधायक एक साथ बस पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे. उधर होटल रेडिसन ब्लू में दो दिनों से डेरा डाल रखे एनडीए के विधायक भी एक…

Read More

रांचीः झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव की दो सीटों पर चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दलों और विपक्ष में विधायकों को इंटैक्ट रखने के बाद रणनीतिक बिसात बिछाने का दौर तेज है. इन सबके बीच राजद के महासचिव और लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी भोला यादव रांची पहुंचे हैं. उनके रांची पहुंचने पर कांग्रेस कोटा से सरकार में मंत्री दीपिका सिंह पांडेय और राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा राजद कार्यालय में विधायकों से मिलने पहुंचे. करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में कांग्रेस के नेताओं ने राजद से चुनाव में सहयोग की अपेक्षा…

Read More