गिरिडीह: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बीएन झा की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत से सनसनी फैल गई है. डॉ झा की लाश पचंबा थाना इलाके के लखारी स्थित कुएं में मिली है.
डॉक्टर झा सदर अस्पताल में एसीएमओ पद से सेवानिवृत्त हुए थे.
सोमवार की सुबह वे मार्निंग वाक पर निकले थे. लोगों की नजर कुएं के दर एक लाश पर पड़ी, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी.
पचंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कुएं से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक वे कुएं के किनारे बैठे थे, तभी अचानक फिसलकर कुएं में गिर गए, जिससे डूबने के कारण उनकी मौत हो गई.
डॉ झा गिरिडीह सदर अस्पताल से रिटायर्ड होने के बाद लोगों का इलाज करते थे.
जिले के वे जाने-माने चिकित्सक माने जाते थे. पिछले कुछ वर्षों से उनकी तबीयत भी ठीक नहीं रहती थी.
वे लगातार मॉर्निग वॉक के लिए निकलते थे. इस बीच सोमवार की सुबह उनकी लाश लखारी के कुएं में मिली.
जांच में जुटी पुलिस
दूसरी तरफ सूचना पर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है. प्रथम दृष्टया ऐसा लगता हैं कि डॉ झा की मौत कुएं में गिरने से हुई होगी.
हालांकि मामले की पड़ताल की जा रही है. डॉक्टर झा की मौत की खबर से शहर के चिकित्सक वर्ग में शोक है. पोस्टमार्टम के दौरान शहर के कई डॉक्टर सदर अस्पताल पहुंचे.
