लोहरदगाः झारखंड में लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के एक आवासीय विद्यालय के छात्रावास में चार छात्राओं को सांप काटने और एक छात्रा की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वत: संज्ञान लिया है.
आयोग ने इसे विद्यार्थियों के मानवाधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए झारखंड के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है.
एनएचआरसी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि दो सप्ताह के भीतर पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट आयोग को उपलब्ध कराई जाए.
रिपोर्ट में घटना की परिस्थितियों, छात्रावास में सुरक्षा एवं बचाव के इंतजामों के साथ-साथ घायल छात्राओं की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति का भी उल्लेख करना है.
आयोग ने स्पष्ट किया
मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा है कि सात जुलाई की रात छात्रावास के भूतल स्थित कमरे में चार छात्राएं रात्रि भोजन के बाद सो रही थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया.
घटना में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया था.
मानवाधिकार उल्लंघन का मामला
आयोग ने कहा कि यदि मीडिया रिपोर्ट में प्रकाशित तथ्य सही हैं तो यह छात्राओं की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही और मानवाधिकारों के उल्लंघन का मामला है. ऐसे में राज्य सरकार से पूरे प्रकरण की जवाबदेही तय करने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी मांगी गई है.
एक छात्रा की मौत
लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र की सलगी पंचायत स्थित रोचो महुवा टोली के संवसीरा हायर सेकेंडरी आवासीय विद्यालय में सात जुलाई की देर रात करैत सांप के डंसने से 12 वर्षीय छात्रा वर्षा उरांव की मौत हो गई. इससे पहले उसके शोर मचाने पर
उसके शोर मचाने पर सांप ने फुलमनिया उरांव, अनिसा उरांव और मनीषा कुमारी को भी काट लिया। छात्राओं की चीख-पुकार सुनकर विद्यालय के शिक्षक मौके पर पहुंचे और सभी को तत्काल लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया.
