Browsing: Giridih
गिरिडीह. झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह से जेएमएम के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने सोनू के निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड मुक्ति मोर्चा के मजबूत स्तंभ थे और संगठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. संगठन और सरकार, दोनों स्तरों पर अपनी जिम्मेदारियों का प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन किया. उनके निधन से जो खालीपन आया है उसे भरना आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू…
गिरिडीहः झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की धनबाद टीम ने गिरिडीह स्थित साइबर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम उन्हें अपने साथ लेकर धनबाद चली गई है. पूछताछ जारी है. जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर ने एक मामले में केस डायरी कोर्ट भेजने के एवज में 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी. पहली किस्त के तौर पर एसआई 30 हजार ले रहे थे, तभी एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया. शिकायतकर्ता जीवलाल मंडल ने एसआई के खिलाफ जांच एजेंसी में शिकायत…
झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार की पूरे राजकीय सम्मान के साथ गिरिडीह के उसरी नदी तट पर अंत्येष्टि की गई. उनके दस साल के बेटे श्रेयस ने पिता को मुखाग्नि दी. इस पीड़ादायक क्षण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद रहे. इससे पहले सुदिव्य कुमार की शव यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा. अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग, समर्थक, जेएमएम के कार्यकर्ता समर्थक और विभिन्न दलों के नेता पहुंचे. पूरे रास्ते लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. माहौल गमगीन रहा और लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी. उनके सम्मान में…
रांचीः झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (जेएसएसी- सीजीएल) को रद्द किए जाने के सरकार के फैसले पर झारखंड हाईकोर्ट की रोक के बाद JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने शुक्रवार की शाम सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाने का आह्वान किया. छात्रों का आरोप है कि सरकार ने मामले को सही से देखा नहीं. मंंच के इसी आह्वान पर गिरिडीह में पुतला जलाने निकले छात्रों को सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दौड़ा- दौड़ाकर पीटा. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और छात्र संगठनों के साथ…
गिरिडीह: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बीएन झा की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत से सनसनी फैल गई है. डॉ झा की लाश पचंबा थाना इलाके के लखारी स्थित कुएं में मिली है. डॉक्टर झा सदर अस्पताल में एसीएमओ पद से सेवानिवृत्त हुए थे. सोमवार की सुबह वे मार्निंग वाक पर निकले थे. लोगों की नजर कुएं के दर एक लाश पर पड़ी, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. पचंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कुएं से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. स्थानीय…
गिरिडीहः गिरिडीह पुलिस ने ताराटांड़ थाना क्षेत्र से पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी जंगल में बैठकर फर्जी एपीके (APK) फाइल के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप और मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं. एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि ताराटांड़ थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल के पीछे स्थित जंगल में कुछ लोग सुनियोजित तरीके से साइबर अपराध की तैयारी कर रहे हैं. साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में…
गिरिडीहः गिरिडीह शहर के पचंबा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल को कथित तौर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल का नाम मोहम्मद इमामुद्दीन है. स्कूल की एक छात्रा कई दिनों से परेशान थी. घर वालों ने परेशानी की वजह जानने की कोशिश की, तो उसने बताया कि प्रिंसिपल अक्सर छेड़छाड़ करते हैं. इसलिए अब स्कूल नहीं जाना चाहती हूं. इसके बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई. वार्ड के कई पार्षदों को भी प्रिंसिपल की शिकायत मिल रही थी.…
रांची: मरांगबुरु फाउंडेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से प्रसिद्ध पारसनाथ पर्वत को संथाल आदिवासी समुदाय का तीर्थस्थल घोषित करने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने उस क्षेत्र की सुरक्षा, प्रबंधन, निगरानी और नियंत्रण की जिम्मेदारी ग्राम सभा को सौंपने की जरूरत बताई है. फागु बेसरा के नेतृत्व में मरांग बुरू फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा है. झारखंड के गिरिडीह जिले में पारसनाथ पर्वत को संथाल आदिवासियों का समूह मरांगबुरु पर्वत के रूप में मानता रहा है. राजभवन पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से अनुरोध किया है कि वे इस पवित्र…
रांचीः झारखंड में गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड में कार्यरत पंचायत सेवक सुखलाल महतो की मौत के बाद जारी विरोध प्रदर्शन और लंबी वार्ता के बीच डुमरी की बीडीओ समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इसके साथ ही जिला प्रशासन ने सुखलाल महतो की विधवा पत्नी की सहमति के आलोक में उनके आश्रित में से किसी एक व्यक्ति को स्थायी पद पर नियुक्ति की सहमति जताई है. इस बाबत लिखित तौर पर एक पत्र सुखलाल के परिजनों को सौंपा गया है. डुमरी से विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमख जयराम कुमार महतो ने…
रांचीः झारखंड में गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड में कार्यरत पंचायत सेवक सुखलाल महतो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 13 जून को डुमरी ब्लॉक परिसर में उन्होंने कीटनाशख खा लिया था. गंभीर स्थिति में इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. कीटनाशक खाने से पहले सुखलाल महतो ने सोशल मीडिया पर डुमरी के विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख जयराम कुमार महतो के नाम एक पत्र छोड़ा था, जिसमें उन्होंने डुमरी के बीडीओ समेत बलथरिया पंचायत के मुखिया पति, पीएमएवाई…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us