रांचीः झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. इस वर्ष कुल 95.27 प्रतिशत प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं.
इंदिया गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की प्रियांशु कुमारी ने 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है.
जैक का अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा और अन्य अधिकारियों ने रिजल्ट जारी करते हुए बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की है.
परीक्षा में कुल 4,22,109 विद्यार्थी शामिल हुए थे. इनमें 4,02,178 सफल हुए हैं.
श्रेणी के अनुसार इस परीक्षा में 2,26,957 छात्र प्रथम श्रेणी में, 1,60,673 द्वितीय और 14,548 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है. यह परिणाम राज्य में छात्रों के अच्छे प्रदर्शन को दर्शाता है.
जिलावार गुमला, दुमका और पाकुड़ के विद्यार्थियों ने सफलता में क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया है.
बोर्ड ने रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी की है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

मेरिट लिस्ट में हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित की है. टॉप-3 की सूची में शामिल कुल 12 विद्यार्थियों में से 5 छात्राएं अकेले इसी स्कूल से हैं.
टॉपर के लिस्ट
- प्रियंशु कुमारी: इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग
- शिवांगी कुमारी: एस एस हाई स्कूल, बानो, सिमडेगा
- प्रेम कुमार साह: प्रेमचंद हाई स्कूल, मेसरा, रांची
- सन्नी कुमार वर्मा: सेंट अलॉयसियस हाई स्कूल, रांची
- दिव्यांशु उरांव (सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमला)
- खिलेश साह (सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमला)
- वैष्णवी श्री (इ.गां.बा. हाई स्कूल, हजारीबाग)
- जुलिता मिन्ज (इ.गां.बा. हाई स्कूल, हजारीबाग)
- महताब अंसारी (सेंट जॉन्स हाई स्कूल, नवाटांड़)
- प्रीत राज (सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ओरमांझी)
- अमिषा कुमारी (इ.गां.बा. हाई स्कूल, हजारीबाग)
- दीप्ति रानी (इ.गां.बा. हाई स्कूल, हजारीबाग)
- मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं ‘जोहार’ कहा है. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जो छात्र अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर सके हैं, वे निराश न हों और आगे बेहतर प्रयास के साथ आगे बढ़ें. राज्य सरकार सभी विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है.
