रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दलों के लावा विपक्षी खेमे में मोर्चाबंदी और रणनीतिक बिसात बिछाने का दौर जारी है.
सोमवार को भाजपा कार्यालय में एऩडीए विधायकों की बैठक हुई. इसमें भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत 17 विधाययक मौजूद रहे.
हालांकि एनडीए में 24 विधायक हैं. जानकारी के मुताबिक कई विधायक अपने क्षेत्र में कार्यक्रमों में व्यस्त रहने की वजह से बैठक में शामिल नहीं हो सके.
बैठक में सबी विधायकों से एकजुट रहकर परिमल नथवाणी के समर्थन में वोट करने को कहा गया है.
दो सीटों के लिए 18 जून को चुनाव है. एनडीए के समर्थन से उद्योगपति परिमल नथवाणी निर्दलीय उम्मीदवार है. जबकि सत्तारूढ़ जेएमएम ने बैजनाथ राम और कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है.
सोमवार को ही प्रणव झा ने पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात कर चुनाव में सहयोग मांगा है. झारखंड में राजद के चार विधायक हैं. और कांग्रेस के लिए उनके वोटबेहद अहम हो सकते हैं.
